Stock Market Today: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 455 अंक टूटा, बजाज के शेयरों की जमकर हुई बिकवाली
मुख्य बातें
- Stock Market Closing Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है
- बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 6 प्रतिशत टूट गया है

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली का शिकार हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 455 अंक या फिर 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78499.17 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.27 प्रतिशत या फिर 65.35 अंक की गिरावट के साथ 24570.65 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में आज बजाज फाइनेंस के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट क्लोजिंग के समय देखने को मिली। वहीं, बजाज फिनसर्व का शेयर 4.18 प्रतिशत लुढ़क गया। आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट लिमिटेड के शेयर भी 3-3 प्रतिशत टूटकर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। टेक महिंद्रा के शेयरों का दाम करीब 1 प्रतिशत बढ़ा है।
Share Market Today Live 7 Aug 11:25 AM: सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर TCS के शेयर हैं। इनमें 2.40 प्रतिशत की तेजी है और ये 2426.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.16, टेक महिंद्रा में 0.70, इन्फोसिस में 0.71 और एचसीएल टेक में 0.68 प्रतिशत की तेजी है। जबकि, सेंसेक्स 435 अंक नीचे 78519 पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर 54 अंकों के नुकसान के साथ 24581 पर है।
Share Market Today Live 7 Aug 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की ओपनिंग आज अच्छी नहीं रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 438 अंक टूटकर 78516 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क निफ्टी 97 अंक नीचे 24538 पर खुला।
Share Market Today Live 7 Aug 8:20 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार, 7 अगस्त को लाल निशान पर खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में शुक्रवार को ज्यादातर मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को फ्लैट कारोबार हुआ। इससे पहले गुरुवार को भारतीय में निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 24,636 पर जबकि सेंसेक्स 0.26% बढ़कर 78,785 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.20% से अधिक बढ़ा, जबकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.29% चढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 0.89% की बढ़त हासिल की, स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.6% चढ़ गया। इसके विपरीत, ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क S&P/ASX 200 शुरुआती कारोबार में 0.45% फिसल गया।
गिफ्ट निफ्टी टुडे: गिफ्ट निफ्टी 24,657 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 82 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए गैप-अप शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल: डॉऊ जोन्स ने 460 अंक या 0.9% से अधिक की गिरावट दर्ज की, जिससे पांच सत्रों की तेजी का सिलसिला टूट गया। इस बीच, एसएंडपी 500 0.2% गिर गया और नैस्डैक कंपोजिट 0.1% कम हो गया।
कच्चे तेल की कीमतें: कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेल की कीमतों में दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड वायदा 99 सेंट या 1.2% चढ़कर 83.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 85 सेंट या 1.1% बढ़कर 78.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरान एक ऐसे विधेयक पर विचार कर रहा है जो अमेरिका, इजरायल और अन्य जहाजों को होर्मुज से गुजरने से रोक देगा। ईरान की फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, एक ईरानी सांसद ने कहा कि एक संसदीय समिति एक मसौदा प्रस्ताव की जांच कर रही है,जो न केवल ऐसे जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट का उपयोग करने से प्रतिबंधित करेगा, बल्कि प्रस्तावित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर कार्गो के मूल्य का 20% तक जुर्माना भी लगाएगा।
एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कार्गो मूल्य के 5% से 7% के शुल्क की मांग कर रहा है। ओमान कथित तौर पर लगभग 3% की फीस पर बातचीत कर रहा है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका बिना किसी शुल्क के जहाजों को पार करने के लिए जोर दे रहा है।
सोने के रेट: सोने की कीमत में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण जनवरी के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 4,235.57 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जिससे इसका साप्ताहिक लाभ 4.8% हो गया। इस बीच, अमेरिकी सोना वायदा 0.1% फिसलकर 4,293.80 डॉलर पर आ गया।


