Share Market Today: बजाज की 'धुन' पर झूम रहा बाजार, सेंसेक्स 78000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में उछाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है
  • सेंसेक्स आज 78000 के पार बंद हुआ है
Stock Market Today
शेयर मार्केट लाइव

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। स्टॉक मार्केट में आज बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों की कीमतों में क्रमशः 6 प्रतिशत और 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत या फिर 166.49 अंक की तेजी के साथ 78094.64 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.27 प्रतिसत या फिर 66.45 अंक की तेजी के साथ 24383.60 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, टाइटन, बीईएल के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। दूसरी तरफ टीसीएस, इटरनल, इंफोसिस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरा दर्ज की गई है।

Share Market Today Live 31 July 1:10 PM: सुबह से सुस्त शेयर मार्केट में दोपहर बाद ऐसी जान आई कि बीएसई का सेंसेक्स 78272 के लेवल का टच कर गया। अभी 316 अंक ऊपर 78244 के लेवल पर है। सेंसेक्स की इस तेजी के पीछे बजाज का हाथ है। बजाज के दोनों शेयर धूम मचा रहे हैं। निफ्टी भी तेजी का शतक लगाकर 24417 पर पहुंच गया है।

Share Market Today Live 31 July 12:30 PM:सुबह से सुस्त शेयर मार्केट में 12 बजते ही हलचल बढ़ गई और बीएसई का सेंसेक्स 78139 के लेवल का टच कर गया। फिलहाल 185 अंक ऊपर 78113 के लेवल पर है। इसी तरह निफ्टी भी 24393 को टच करने के बाद अब 64 अंक ऊपर 24382 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर बजाज फाइनेंस के शेयर हैं। इनमें करीब साढ़े 7 प्रतिशत की तेजी है। बजाज फिनसर्व भी 5.45 प्रतिशत ऊपर 2012.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 5 फीसद से ऊपर है।

Share Market Today Live 31 July 9:50 AM: सेंसेक्स अभी 78000 के नीचे आ गया है। हालांकि यह अब भी हरे निशान पर है। दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 95.39 के तीन हफ्ते के हाई पर खुला। रुपये को अमेरिकी डॉलर में तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से लगातार सपोर्ट मिलने की उम्मीदों का सहारा मिला।

Share Market Today Live 31 July 9:16 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज जुलाई के आखिरी दिन अच्छी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77998 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 44 अंक ऊपर 24361 पर खुलने में कामयाब रहा। चंद मिनट में ही सेंसेक्स 78069 पर पहुंच गया।

Share Market Today Live 31 July 8:50 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के शुक्रवार 31 जुलाई को हरे निशान पर खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड्स भी घरेलू इक्विटी के लिए थोड़ी सकारात्मक शुरुआत का संकेत देते हैं। गिफ्ट निफ्टी 24,428 ट्रेडिंग कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने पर 70 अंकों का प्रीमियम था। इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स ने 273 अंक ऊपर 77,928 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 66 अंक चढ़कर 24,317 पर सेटल कर दिया।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

आज पहली तिमाही के नतीजे जारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में आधार हाउसिंग फाइनेंस, आरती ड्रग्स, एबीबी इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एथर इंडस्ट्रीज, एप्टस वैल्यू हाउसिंग, एस्टेक लाइफ, बजाज फिनसर्व, बजाज होल्डिंग्स, ब्लूडार्ट, सेंचुरी प्लाईबोर्ड, कोरोना रेमेडीज, धामपुर शुगर, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, गेल, ग्लेनमार्क, जीएमडीसी, इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना, इंडियन ऑयल, आईटीसी, जागरण प्रकाशन, कजरिया सेरामिक्स, केसोराम इंडस्ट्रीज, किर्लोस्कर ब्रदर्स, मारुति, एलजी बालाकृष्णन एंड ब्रदर्स, एनएएलसीओ, श्री सीमेंट, एसजेवीएन, स्टार सीमेंट, सन फार्मा, ताज जीवीके और वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स शामिल हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के संकेत

एशियन मार्केट

दक्षिण कोरियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी रही। दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी ने 15% से अधिक की छलांग लगाई। जापान का निक्केई 225 भी 5% से अधिक उछला। इस तेजी के तूफान की मुख्य वजह प्रमुख टेक कंपनियों द्वारा एआई में बड़े खर्च की योजनाएं हैं, जिसने निवेशकों का उत्साह फिर से बढ़ा दिया है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

गुरुवार को अमेरिका शेयर मार्केट मे तेजी रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 613 अंक यानी 1.19 प्रतिशत उछलकर 52208 के लेवल पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 1.66 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कीी गई और यह 7437 पर बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक कंपोजिट 2.78 प्रतिशत उछलकर 25122 पर बंद होने में कामयाब रहा।

कच्चे तेल की कीमतें

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतें शुक्रवार को स्थिर रहीं। सप्ताह के दौरान 11 डॉलर के दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा था, जिससे इसका मासिक लाभ 20% से अधिक हो गया। इस बीच, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा।

सोने की कीमतें

आज अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट के बाद शुरुआती एशियाई कारोबार में बुलियन 4,100 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा था। सुबह 7:45 बजे तक सिंगापुर में हाजिर सोना 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,109.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि, चांदी 0.3% बढ़कर 59.17 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़बजाज की 'धुन' पर झूम रहा बाजार, सेंसेक्स 78000 के पार हुआ बंद