बिकवाली मोड में शेयर बाजार, सेंसेक्स 183 अंक टूटकर बंद

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Share Market Today Live 26 Aug:  बुधवार को सेंसेक्स 183.15 अंक की गिरावट के साथ 77,472.94 अंक पर बंद हुआ
  • वहीं, निफ्टी 126.80 अंक टूटकर 24,207.75 अंक पर रहा

share market live updates nifty top gainers losers
शेयर मार्केट लाइव टूडे

Share Market Today Live 26 Aug : भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल था। इस माहौल के बीच सेंसेक्स 183.15 अंक की गिरावट के साथ 77,472.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 126.80 अंक टूटकर 24,207.75 अंक पर रहा।

1:01 PM: शेयर मार्केट में गिरावट है।अब सेंसेक्स भी लाल हो गया है। 20 अंक नीचे 77635 पर ट्रेड कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स 77892 पर खुला, 77986 पर पहुंचा और फिसलकर 77423 के लेवल को भी टच कर गया। इस गिरावट के बीच सेंसेक्स टॉप गेनर में कोटक बैंक 3.38%, एक्सिस बैंक 1.48%, अल्ट्राटेक 1.21 प्रतिशत ऊपर है।

Share Market Today Live 26 Aug 10:55 AM: शेयर मार्केट के मूड में आज बहुत स्विंग देखने को मिल रहा है। निफ्टी 7 अंक नीचे 24327 पर आ गया है। सेंसेक्स 77892 पर खुला, 77986 पर पहुंच और फिसलकर 77701 के लेवल को भी टच कर गया। अब 155 अंक ऊपर 77811 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप लूजर में इन्फोसिस, एयरटेल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, बीईएल जैसे स्टॉक्स हैं। इनमें 0.65 से 1.50 पर्सेंट तक की गिरावट है।

Share Market Today Live 26 Aug 9:15 AM: शेयर मार्केट का मूड आज खिला-खिला नजर आ रहा है। शुरुआत आज अच्छी रही।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236 अंकों की तेजी के साथ 77892 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 7 अंक ऊपर 24341 के लेवल से दिन के कारोबार की शुरूआत की।

Share Market Today Live 26 Aug: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज तेजी के साथ कारोबार शुरू होने की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते निवेशकों का रुख सकारात्मक बना हुआ है। जबकि, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट से बाजार का मूड अच्छा होने की पूरी उम्मीद है।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी के संकेत

गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड भी भारतीय बाजार में हरी झंडी दिखा रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 24,559.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 88 अंक अधिक है। यह आज बाजार में अच्छी शुरुआत का संकेत देता है। एशियन मार्केट में आज तेजी है जबकि, मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी हरे निशान पर बंद हुआ था।

बता दें मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 286 अंक की बढ़त के साथ 77,656 पर और निफ्टी 115 अंकों की तेजी के साथ 24,334 पर बंद हुआ था।

आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं अहम स्तर?

सेंसेक्स की भविष्यवाणी: सचिन गुप्ता, वीपी - टेक्निकल रिसर्च, च्वाइस इक्विटी ब्रोकिंग के अनुसार, बाजार का ट्रेंड अभी साइडवेज है। आज सेंसेक्स के लिए मजबूत सपोर्ट 77,000-77,125 और मजबूत प्रतिरोध 77,800-78,000 है।

गुप्ता कहते हैं, "77,000-77,125 के सपोर्ट जोन के ऊपर बने रहना सकारात्मक रुख बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा। ऊपर की तरफ 77,800-78,000 के प्रतिरोध जोन के ऊपर स्थायी बढ़त और 20-दिवसीय EMA के ऊपर निर्णायक क्रॉसओवर रिकवरी को और मजबूत कर सकता है।"

निफ्टी 50 का हाल: नागराज शेट्टी, सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि पिछले दो सत्रों की सुस्ती खत्म हो गई है। निफ्टी 50 ने मंगलवार को 24,100 के मजबूत सपोर्ट से उछाल दर्ज किया। गुप्ता के मुताबिक निफ्टी 50 का शार्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव हुआ है और अगला लक्ष्य 24,500-24,600 का है। जबकि, तत्काल सपोर्ट 24,100 के लेवल पर है।

रुपक डे, सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट, एलकेपी सिक्योरिटीज कहते हैं, "निफ्टी 50 ने 20-दिवसीय EMA को पार कर लिया है। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है, जो मोमेंटम में सुधार का संकेत है।"

बैंक निफ्टी का हाल

सुदीप शाह, हेड ऑफ टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, एसबीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, बैंकिंग सूचकांक एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी का तत्काल सपोर्ट 57,100-57,000 है जबकि रेजिस्टेंस 57,900-58,000 है। सुदीप शाह कहते हैं, "58,000 के ऊपर स्थायी बढ़त 58,400 के स्तर तक नई तेजी ला सकती है।"

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़बिकवाली मोड में शेयर बाजार, सेंसेक्स 183 अंक टूटकर बंद