Stock Market: शेयर बाजार में उछाल, सेंसक्स 1% चढ़ा, निफ्टी फिर से 24000 के पार
मुख्य बातें
- Stock Market Closing Today: सेंसेक्स आज 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं
- निफ्टी फिर से 24000 के पार पहुंच गया है
- इंडिगो के शेयर मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर 4 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए हैं

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज बुधवार को तेजी देखने को मिली है। निफ्टी आज 0.83 प्रतिशत या फिर 197.55 अंक की उछाल के साथ 24021.65 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स आज 1.04 प्रतिशत या फिर 790.54 अंक की उछाल के साथ 76991.22 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी इंडिगो के शेयरों में देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बंद हुआ है। ट्रेंट का शेय 3.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
Share Market Today Live 24 June 1:55 PM: आज शेयर मार्केट बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 932 अंकों की उड़ान भरकर 77132 के लेवल पर पहुंच गया है। ट्रेंट में 4.6, इंडिगो में 4.26, टेक महिंद्रा में 3.24, बजाज फाइनेंस में 2.70, टीसीएस में 2.34, ICICI बैंक में 2.60, इन्पाऊेसिस में 2.45, एचडीएफसी बैंक में 2.03 प्रतिशत की तेजी की बदौलत सेंसेक्स में उछाल है।
Share Market Today Live 24 June 1:22 PM: ट्रेंट, ICICI बैंक, इंडिगो, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक्स की बदौलत शेयर मार्केट में रौनक लौटी है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछलकर 77000 के पार पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी 24000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार करने में सफल रहा।
Share Market Today Live 24 June 11:40 AM: शेयर मार्केट की गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। बीएसई सेंसेक्स अब 676 अंकों की बढ़त के साथ 76877 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 185 अंक ऊपर 24009 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
Share Market Today Live 24 June 11:05 AM: शेयर मार्केट तेजी के ट्रैक पर सरपट दौड़ रहा है। सेंसेक्स अब 586 अंकों की बढ़त के साथ 76786 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी भी अब 148 अंक ऊपर 23972 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
Share Market Today Live 24 June 8:55 AM: सुस्त शुरुआत के बाद शेयर मार्केट ने तेजी की राह पकड़ ली है। सेंसेक्स अब 243 अंकों की बढ़त के साथ 76443 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी भी अब 50 अंक ऊपर 23875 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, इन्फोसिस जैसे स्टॉक्स हैं। इनमें 1 से 2.47 प्रतिशत की तेजी है। जबकि, टॉप लूजर्स में भारती एयरटेल, मारुति, एनटीपीसी, टाटा स्टील हैं।
Share Market Today Live 24 June 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज मिली-जुली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स जहां 29 अंक ऊपर 76229 पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 28 अंक नीचे 23795 पर खुला।
Share Market Today Live 24 June 8:55 AM: मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बुधवार को कमजोरी के साथ खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलीजुली गिरावट दर्ज की गई, जबकि वॉल स्ट्रीट में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बिकवाली का दबाव देखा गया। बीएसई सेंसेक्स 893 अंक टूटकर 76,200 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 278 अंक लुढ़ककर 23,824 पर बंद हुआ।
आज बाजार के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजारों में बुधवार को प्रौद्योगिकी शेयरों में सुधार के बाद एशियाई बाजारों में अलग-अलग प्रदर्शन देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.52% गिर गया, और टॉपिक्स इंडेक्स में 0.41% की कमी आई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में पिछले दिन 3.65% की गिरावट के बाद 10% की वृद्धि हुई, जबकि कोस्डैक में 1.49% की वृद्धि हुई।
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता
रिपब्लिकन नियंत्रित अमेरिकी सीनेट द्वारा ईरान में देश की सैन्य भागीदारी को समाप्त करने के लिए मतदान के बाद निवेशकों की भावना को बढ़ावा मिला। प्रगति के संकेतों को जोड़ते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान की अस्थिर संपत्ति वाशिंगटन की निगरानी में रहेगी और इसका उपयोग केवल संयुक्त राज्य अमेरिका से भोजन और चिकित्सा आपूर्ति खरीदने के लिए किया जा सकता है।
यूएस टेक शेयरों में एनवीडिया के शेयर में 4.15%, एएमडी के शेयर में 5.76% , इंटेल के शेयर की कीमत में 6.14% की गिरावट आई और माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयर में 13.18% की गिरावट आई।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील
व्यापार मोर्चे पर, एक ऐतिहासिक भारत-अमेरिका समझौते की संभावनाओं ने भी बाजार की धारणा को समर्थन दिया। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो में अमेरिका की उप सहायक सचिव बेथानी पॉलोस मॉरिसन ने कहा कि वाशिंगटन भारत के साथ एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के "बहुत, बहुत करीब" है।
गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट क्या संकेत देता है?
गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार के लिए एक शांत शुरुआत दिखाता है। सुबह 7:54 बजे तक गिफ्ट निफ्टी 23,861.5 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के 23,852.50 के पिछले बंद भाव से 9 अंकों का प्रीमियम था।
कच्चे तेल की कीमतें
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही क्योंकि टैंकरों की बढ़ती संख्या होर्मुज को पार कर गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.99% घटकर 76.32 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.05% गिरकर 72.44 डॉलर पर आ गया।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


