Share Market: शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ रुपये, सेंसेक्स 893 अंक लुढ़का

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Closing Today:  घरेलू शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है
  • सेंसेक्स 893 अंक टूट कर बंद हुआ है
  • निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए
stock crash29

Stock Market Closing Today: वैश्विक स्तर पर कमजोर सेंटीमेंट, Kospi में भारी गिरावट और टेक्नोलॉजी स्टॉक में बिकवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1.16 प्रतिशत या फिर 893 अंक की गिरावट के साथ 76200.68 पर बंद हुआ है। निफ्टी 1.16 प्रतिशत या फिर 278.80 अंक टूटने के बाद 23824.10 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 6 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

सेंसेक्स की 30 में 28 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंफोसिस और टीसीएस के शेयर आज 3-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों का दाम 2.99 प्रतिशत लुढ़क गया है। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का दाम गिर गया। मारुति और पावरग्रिड के शेयरों में आज उछाल दर्ज की गई है।

Share Market Today Live 23 June 1:35 PM: दक्षिण कोरिया के मार्केट में हाहाकार के बाद अब घरेलू शेयर मार्केट भी भूचाल आ गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 222 अंक नीचे 23880 के लेवल पर आ गया है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ घटकर 4,80,20,621 करोड़ रुपये से 4,75,33,700.25 करोड़ पर आ गया है।

Share Market Today Live 23 June 12:05 PM: शेयर मार्केट की गाड़ी डिरेल हो गई है। सेंसेक्स 447 अंकों के नुकसान के साथ 76646 पर आ गया है। सेंसेक्स पर केवल सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस ही हरे निशान पर हैं।

Share Market Today Live 23 June 10:55 AM: शेयर मार्केट एक बार फिर तेजी की पटरी से उतर गया है। टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल जैसे भारीभरकम आईटी शेयरों में गिरावट की वजह से मार्केट के कदम लड़खड़ा रहे हैं। सेंसेक्स 77192 के डे हाई पर पहुंचने के बाद अब 22 अंक नीचे 77071 पर आ गया है। निफ्टी भी 18 अंक नीचे 24084 पर है।

Share Market Today Live 23 June 9:55 AM: शेयर मार्केट खराब शुरुआत के बाद अब तेजी के पटरी पर है। सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 77174 पर पहुंच गया है। इसमें शामिल शेयरों में एक तरफ इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा टॉप लूजर हैं तो वहीं, सन फारमा, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल टॉप गेनर्स।

Share Market Today Live 23 June 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 8 अंक नीचे 77086 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 31 अंकों की गिरावट के साथ 24071 पर खुला।

Share Market Today Live 23 June 8:15 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के आज यानी मंगलवार को सतर्क नोट पर खुलने की संभावना है। एशियाई बाजारों में गिरावट रही, जबकि वॉल स्ट्रीट रातोंरात मिश्रित नोट पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। बीएसई सेंसेक्स 291 बढ़कर 77,094 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 89 अंक चढ़कर 24,102 पर।

आज खरीदने के लिए स्टॉक

आज मार्केट एक्सपर्ट्स के आज के इंट्राडे टिप्स की बात करें तो चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया, आनंद राठी के वरिष्ठ प्रबंधक, तकनीकी अनुसंधान गणेश डोंगरे, और प्रभुदास लीलाधर के वरिष्ठ प्रबंधक (टेक्निकल रिसर्च) शिजू कुथुपालक्कल ने इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए 8 शेयरों की सिफारिश की है। इनमें भारत फोर्ज लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, वरुण बेवरेजेज लिमिटेड, जिंदल स्टील लिमिटेड, टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, मार्संस लिमिटेड और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं।

कच्चे तेल की कीमतें: ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 78.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.39 प्रतिशत बढ़कर 74.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट क्या संकेत देता है?

गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत दिखाता है। सुबह 7:43 बजे तक गिफ्ट निफ्टी 24,115 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के 24,123.80 के पिछले बंद भाव से 8 अंकों की छूट है।

अमेरिका-ईरान डील

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना वैश्विक आर्थिक प्रभाव के बारे में चिंताओं से अधिक है, जैसे कि दुनिया भर में मंदी की संभावना। इससे पहले, अमेरिका ने ईरान को 60 दिनों की अनुमति दी थी।

सोने-चांदी के भाव

हाजिर सोने की कीमत 4,191.09 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही, जबकि अगस्त डिलीवरी के लिए निर्धारित अमेरिकी सोना वायदा 0.2 प्रतिशत बढ़कर 4,208.40 डॉलर हो गया। इस बीच, हाजिर चांदी की कीमतें 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.92 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

निफ्टी आउटलुक

शेयर बाजार आज निफ्टी 50 के आउटलुक पर बात करते हुए, रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी - रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, "रचनात्मक रुख बनाए रखना जारी रखें और "डिप्स पर खरीदें" दृष्टिकोण का पालन करने करें, जब तक निफ्टी 23,700 से अधिक रहता है।"

उन्होंने कहा कि सेक्टोरल तौर पर हम फार्मा और डिफेंस के साथ-साथ बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो जैसे रेट-सेंसिटिव सेगमेंट को प्राथमिकता देते हैं, जबकि आईटी स्पेस में आक्रामक लॉन्ग पोजीशन से बचना जारी रखते हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।