Stock Market Today: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर, सेंसेक्स 442 अंक लुढ़का, 5% टूटा HDFC bank का शेयर
मुख्य बातें
- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट देखने को मिली है
- एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक के शेयर 5-5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं

Stock Market Closing Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन के शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। मार्केट शुक्रवार की तेजी को आज सोमवार को कायम नहीं रख पाया। निफ्टी आज 0.39 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24238.50 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 0.57 प्रतिशत या फिर 442.93 अंक की गिरावट के साथ 77708.52 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट के माहौल में भी तेजी देखने को मिली है। ट्रेंट के शेयरों में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। पावरग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई, अल्ट्राटेकसीमेंट के शेयरों में भी आज एक प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। दूसरी तरफ बैंकिंग स्टॉक्स की स्थिति आज खराब रही है। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयरों का दाम 5-5 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। कोटक बैंक, मारुति बैंक के शेयरों की कीमतों में 2-2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
Share Market Today Live 20 July 9:40 AM: सेंसेक्स अब 659 अंक टूटकर 77492 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 171 अंक नीचे 24162 पर है। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट 2.17, सिप्ला 1.54, ओएनजीसी 1.50, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.43 और एनटीपीसी 1.33 प्रतिशत चढ़कर निफ्टी टॉप-5 गेनर स्टॉक लिस्ट में हैं। जबकि, एक्सिस बैंक 5.46, HDFC बैंक 4.83, कोटक बैंक 3, मारुति 1.58 और इंडिगो 1.52 प्रतिशत गिरकर टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।
Share Market Today Live 20 July 9:20 AM: शुरुआती कारोबार में प्राइवेट बैंकों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। एचडीएफसी बैंक 4.47 प्रतिशत टूटकर 783 रुपये पर आ गया है। एक्सिस बैंक 4.18 प्रतिशत नीचे 1273.40 रुपये पर है। कोटक बैंक में 2.87 प्रतिशत की गिरावट है और यह 378.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
Share Market Today Live 20 July 9:15 AM: ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर उफान पर हैं। इसने शेयर मार्केट का मूड खराब कर दिया है। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी आज सप्ताह के पहले दिन भारी गिरावट के साथ खुला। निफ्टी 50 ने दिन के कारोबार की शुरुआत 144 अंक नीचे 24190 से की। वहीं, सेंसेक्स में 542 अंक की गिरावट है और यह 77608 पर ट्रेड कर रहा है।
Share Market Today Live 20 July 7:55 AM: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के साथ-साथ ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चढ़ गया है। इससे आज घरेलू शेयर मार्केट का मूड खराब होने के प्रबल आसार हैं। वहीं, कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 सोमवार को कमजोर नोट पर खुलने की आशंका है। एशियाई शेयर बाजारों में शुरुआती सौदों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि वॉल स्ट्रीट पिछले सप्ताह कमजोर रुख पर बंद हुआ।
हालांकि, शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुए, जो चल रहे जून तिमाही के आय सीजन से पहले हैवीवेट शेयरों में मजबूत लिवाली से समर्थित थे। बीएसई सेंसेक्स 964 अंक (1.25 प्रतिशत) बढ़कर 78,151 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 261 अंक (1.09 प्रतिशत) ऊपर 24,334 पर बंद होने में कामयाब रहा।
सेंसेक्स-निफ्टी की आज कैसी रहेगी चाल
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत दिखाता है। सुबह 7:31 बजे तक गिफ्ट निफ्टी 24,292.5 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के 24,321.70 के पिछले बंद भाव से 29.2 अंकों की छूट है।
अमेरिका-ईरान संघर्ष
सोमवार को भी अमेरिका का ईरान पर हवाई हमला जारी रहा। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन की ओर मिसाइलें दागीं। सुरक्षा स्थिति बिगड़ने के बाद बहरीन ने हवाई हमले के सायरन भी बजा दिए हैं।
कच्चे तेल में तेजी
मध्य पूर्व में सप्लाई बाधित होने की आशंकाओं के बीच तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स पिछले हफ्ते लगभग 16 प्रतिशत बढ़ने के बाद 2.7 प्रतिशत चढ़कर 90.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.3 प्रतिशत बढ़कर 84.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
महंगाई की चिंता
फेड अधिकारियों के आक्रामक स्वर पर प्रहार करने के रूप में सोने की कीमतों में कमी आई लगातार मुद्रास्फीति की चिंताओं और कई अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति निर्माताओं की तीखी टिप्पणियों ने उम्मीदों को मजबूत किया कि ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं।
सोना भाव
हाजिर सोना 0.4 प्रतिशत फिसलकर 4,000.55 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि अगस्त डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत गिरकर 4,005.90 डॉलर पर आ गया। स्पॉट सिल्वर ने प्रवृत्ति को कम कर दिया, जो 0.9 प्रतिशत बढ़कर 56.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।
शेयर मार्केट में आज किन शेयरों पर लगाएं दांव
स्टॉक आज खरीदने के लिए स्टॉक के बारे में मार्केट एक्सपर्ट्स चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया, आनंद राठी में तकनीकी अनुसंधान के वरिष्ठ प्रबंधक गणेश डोंगरे और प्रभुदास लीलाधर के वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी अनुसंधान) शिजू कुथुपालक्कल ने इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए 8 शेयरों की सिफारिश की है।
इनमें अनंत राज लिमिटेड, भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स लिमिटेड, जिंदल स्टील लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), इंफोसिस लिमिटेड, टाइम टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड और ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


