Sensex Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1-1% चढ़ा
मुख्य बातें
- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है
- सेंसेक्स करीब 1 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ है

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। ईरान-अमेरिका समझौते की खबर की वजह से घरेलू मार्केट में उछाल दर्ज की गई। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.97 प्रतिशत या फिर 736.38 अंक की तेजी के साथ 76264.33 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.98 प्रतिशत या फिर 231 अंक की उछाल के साथ 23853.90 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ है।
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में सबसे अधिक 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इंडिगो, बजाजफिनसर्व, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। आज बाजार में बढ़त के बीच एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
Share Market Today Live 15 June 1:15 PM: सेंसेक्स आज दिन के हाई 76821 से नीचे आ गया है। अब केवल 909 अंक ऊपर 76437 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी भी 24011 के लेवल को टच करने के बाद अब 281 अंकों की बढ़त के साथ 23904 के लेवल पर है।
Share Market Today Live 15 June 9:50 AM: सेंसेक्स 1200 अंक से अधिक उछलकर 76821 के लेवल को हिट कर चुका है। निफ्टी भी 24000 के पार जाने में सफल रहा। बीएसई पर निवेशकों को एक घंटे से भी कम समय में 10 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सेंसेक्स पर सनफार्मा को छोड़ सभी शेयर हरे निशान पर हैं। इटरनल में 4.66 प्रतिशत की तेजी है और यह 2551.15 रुपये पर पहुंच गया है। इंडिगो ने 4.32 प्रतिशत की उड़ान भरी है और यह 4912 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बजाज फिनसर्व 3.60 प्रतिशत और ट्रेंड करीब 4 फीसद ऊपर है। मारुति 3.55 प्रतिशत की तेजी से दौड़ रही है।
Share Market Today Live 15 June 9:15 AM: ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म होने की खबरों के चलते आज घरेलू शेयर मार्केट बमबम बोल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स के सभी शेयर हरे रंग में खुले। सेंसेक्स 1197 अंकों की तूफानी तेजी के साथ 76725 पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी ने 361 अंकों की छलांग के साथ 23985 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की।
Share Market Today Live 15 June 8:10 AM: सुबह गिफ्ट निफ्टी 23,987 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 300 अंक ऊपर है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि बाजार की शुरुआत मजबूत बढ़त के साथ हो सकती है। बता दें शुक्रवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 1,695 अंक (2.30%) उछलकर 75,527.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 461 अंक (1.99%) चढ़कर 23,622.90 के स्तर पर पहुंच
Share Market Today Live 15 June 7:00 AM: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबर से सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वहीं, गिफ्ट निफ्टी 227 अंकों की उछाल के साथ 23922 पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में आज घरेलू शेयर मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स 76000 के पार खुल सकता है।
बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता हो गया है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस खबर के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
जापान का निक्केई 4% उछला
जापान का प्रमुख शेयर सूचकांक निक्केई-225 शुरुआती कारोबार में करीब 4% तक चढ़ गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 2.3% तक की तेजी दर्ज की गई। इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि तेल की कीमतों में गिरावट से जापानी कंपनियों की लागत कम होगी, जिससे मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5% तक चढ़ा
दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 5.2% तक उछल गया। टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। पिछले कुछ हफ्तों से पश्चिम एशिया के तनाव और एआई सेक्टर में मुनाफावसूली के कारण दबाव में रहे बाजारों को इस खबर से बड़ी राहत मिली है।
Crude Oil Price में भारी गिरावट
शांति समझौते की खबर आते ही ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा टूटकर 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 3.4% गिरकर 81.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। युद्ध के दौरान यहां आवाजाही बाधित होने से एशियाई देशों की सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया था। जापान अपनी तेल जरूरतों का 90% से ज्यादा हिस्सा पश्चिम एशिया से आयात करता है
SpaceX IPO का भी असर
दुनिया के सबसे बड़े IPO के रूप में सामने आए SpaceX की शानदार लिस्टिंग के बाद उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि एआई और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रह सकती है।
निवेशकों की निगाह अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति, ब्याज दरों पर फैसलों, अमेरिका-ईरान समझौते के अंतिम हस्ताक्षर पर रहेगी।
भारतीय बाजार पर क्या असर?
अगर शांति समझौता औपचारिक रूप से लागू होता है और तेल कीमतें नीचे बनी रहती हैं, तो भारतीय शेयर बाजार को भी मजबूत समर्थन मिल सकता है। कम तेल कीमतें भारत के लिए महंगाई और चालू खाते के घाटे दोनों मोर्चों पर राहत लेकर आ सकती हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


