Stock Market Today: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी का शतक
मुख्य बातें
- Share Market Today Live: घरेलू शेयर मार्केट की ओपनिंग आज अच्छी नहीं रही
- सेंसेक्स-निफ्टी दोपहर को भी लाल हैं
- एचसीएल टेक 3 फीसद से अधिक लुढ़क कर फिलहाल सेंसेक्स टॉप लूजर है
- इंडिगो और बजाज फिनसर्व में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है

Share Market Today Live 14 July 12:35 PM: सेंसेक्स 503 अंक टूटकर 77113 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 141 अंकों के नुकसान के साथ 24069 के स्तर पर है। सेंसेक्स में केवल एयरटेल, सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टीसीएस और रिलायंस के ही शेयर हरे निशान पर हैं।
Share Market Today Live 14 July 9:15 AM: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर मार्केट की ओपनिंग रेड जोन में रही। दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे गिरकर 95.95 पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 344 अंक टूटकर 77272 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 143 अंकों के नुकसान के साथ 24068 के स्तर पर खुला।
Share Market Today Live 14 July 7:20 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज यानी मंगलवार को कमजोर हो सकती है। सेंसेक्स और निफ्टी-50 के लाला निशन पर खुलने के प्रबल आसार हैं। क्योंकि, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी आई है। बता दें सोमवार को भारतीय बाजार ने लचीलापन दिखाया। सेंसेक्स 0.06% (47 अंक) चढ़कर 77,616 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मामूली 4 अंक बढ़कर 24,211 पर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू मजबूत आधार और आगामी तिमाही नतीजों से बाजार को सहारा मिल सकता है।
शेयर मार्केट को आज प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
एशिया और अमेरिका के बाजार: एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा। जापान का निक्केई थोड़ा गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में करीब 2.2% की गिरावट आई। अमेरिकी बाजार सोमवार को लाल निशान में बंद हुए, खासकर चिप कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली रही।
गिफ्ट निफ्टी टुडे: गिफ्ट निफ्टी 24,049 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 193 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
अमेरिका-ईरान युद्ध और तेल की कीमतें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संसद को बताया कि अमेरिका फिर से ईरान के साथ युद्ध की स्थिति में है, और उन्हें 60 दिनों के लिए सेना इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर हमले किए। इस तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड 2% बढ़कर 84.98 डॉलर और अमेरिकी कच्चा तेल WTI 2.1% बढ़कर 79.79 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
भारत के आर्थिक आंकड़े: जून में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) बढ़कर 4.38% हो गई, जो मई में 3.93% थी। मुख्य वजह खाद्य पदार्थों की महंगाई है। जून में व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर रहा, जो पांच महीने का हाई है। निर्यात और आयात दोनों में बढ़ोतरी हुई।
HCL टेक्नोलॉजीज के तिमाही नतीजे: कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही से 3% बढ़कर 4,624 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू भी 1.8% बढ़कर 34,579 करोड़ रुपये पर पहुंचा। कंपनी ने पूरे साल के लिए 1-4% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है। साथ ही, बोर्ड ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
बॉन्ड यील्ड, सोना और डॉलर: अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी आई, 10-साल की यील्ड बढ़कर 4.618% हो गई। वहीं, सोने की कीमत में हल्की गिरावट रही, यह 3,996 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। जबकि, डॉलर स्थिर रहा, जापानी येन 162.40 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


