Share Market: 1100 अंकों की रिकवरी के बाद भी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Apr 13, 2026 03:44 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Share Market Today 13 April : घरेलू शेयर बाजार में आज सुबह 2 की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, उस स्तर से मार्केट बाहर निकलने में कामयाब जरूर रहा। लेकिन क्लोजिंग के टाइम पर सेंसेक्स में 702 अंक की गिरावट थी। 

Share Market: 1100 अंकों की रिकवरी के बाद भी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Stock Market Closing Updates: घरेलू शेयर बाजार में आज सुबह भारी गिरावट के बाद तेज रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स इंट्रा-डे लो की तुलना में 1100 अंक चढ़ गया। हालांकि, मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.91 प्रतिशत या फिर 702.68 अंक की गिरावट के बाद 76847.57 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, बाजार के बंद होने के समय पर निफ्टी 0.86 प्रतिशत या फिर 207.95 अंक की गिरावट 23842.65 पर था।

सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। मारुति के शेयर 4.60 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए है। इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मार्केट में जारी बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

Share Market Today Live 13 April 2:00 PM: सेंसेक्स में गिरावट केवल 544 अंकों की रह गई है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,868 से अब 77005 के लेवल पर पहुंच गया है। इसने 1137 अंकों की रिकवरी की है। दूसरी ओर निफ्टी भी अबतक 23,555 के निचले स्तर से 230 अंक रिकवर होकर 23875 पर है। इसमें केवल 175 अंक की गिरावट रह गई है।

Share Market Today Live 13 April 1:00 PM: शेयर मार्केट में रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,868 से अब 76,668 के लेवल पर आ गया है। इसमें 812 अंकों की रिकवरी हुई है। निफ्टी भी अबतक 23,555 के निचले स्तर से 251 अंक रिकवर होकर 23806 पर है।

Share Market Today Live 13 April 11:10 AM: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच निफ्टी 301 अंक नीचे 23749 के लेवल पर है। बैंक निफ्टी में प्रतिशत की गिरावट है। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी 1.55 पर्सेंट टूट चुका है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल हैं। ऑटो इंडेक्स में 2 प्रतिशत की गिरावट है। एफएमसीजी 1.04 प्रतिशत नीचे है। आईटी इंडेक्स भी दबाव में है। पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.21 और प्राइवेट बैंक 1.43 पर्सेंट नीचे हैं।

Share Market Today Live 13 April 10:55 AM: शेयर मार्केट में अभी थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स अब केवल 998 अंकों की गिरावट के साथ 76551 के लेवल पर है। जबकि, निफ्टी 312 अंक नीचे 23738 पर है। सेंसेक्स में इटरनल और एनटीपीसी ही मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर हैं। जबकि इंडिगो (-2.57%), मारुति (-3.54%), एसबीआई (-2.34%) टॉप लूजर हैं।

Share Market Today Live 13 April 9:45 AM: आज शेयर मार्केट के क्रैश होने से निवेशकों को कुछ ही मिनटों में करीब ₹8 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, क्योंकि सोमवार सुबह BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹443 लाख करोड़ था, जबकि पिछले सत्र में यह ₹451 लाख करोड़ था।

Share Market Today Live 13 April 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 1613 अंकों की भारी गिरावट के साथ 75937 के लेवल पर खुला जबकि, निफ्टी 461 अंकों का गोता लगाकर 23589 पर खुला। इंडिगो, मारुति, एलएंडटी समेत अधिकतर शेयर भारी गिरावट के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की। भारतीय रुपया भी आज दबाव में है। आज यह 93.28 पर खुला, जो शुक्रवार के बंद भाव 92.73 रुपये प्रति डॉलर से 55 पैसे नीचे है।

Share Market Today Live 13 April 7:35 AM: अमेरिका-ईरान में युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान में हुई बातचीत विफल होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण ग्लोबल मार्केट में कमजोरी दिखी। इसका असर आज भारतीय शेयर मार्केट में भी दिख सकता है। दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के आज यानी सोमवार को गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच एशियाई बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। जापान का निक्केई 225 0.84% गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.42% टूटा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.83% गिर गया, जबकि कोस्डैक 1.43% गिर गया। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने भी नीचे खुलने का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,768 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 333 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 517 अंक या 1.1% गिर गया, जबकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 1.1% गिर गया और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 1.2% फिसल गया।

कच्चे तेल की कीमतें

ट्रंप की धमकी और ईरान से अमेरिका की बातचीत बेनतीजा रहने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया ब्रेंट क्रूड वायदा 7.05% बढ़कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 7.86% की तेजी के साथ 104.16 डॉलर प्रति बैरल पर था।

सोने की कीमतें

आज मजबूत डॉलर के दबाव में सोने की कीमतें सोमवार को लगभग एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.1% गिरकर 4,694.30 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो 7 अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है। जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.4% गिरकर 4,717.80 डॉलर पर आ गया। स्पॉट सिल्वर 1.9% गिरकर 74.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

डॉलर

छह करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 99.056 पर स्थिर रहा, जो 7 अप्रैल के बाद से अपने हाई लेवल के करीब है। यूरो 0.3% गिरकर 1.1684 डॉलर पर आ गया, जबकि ब्रिटिश पाउंड 0.5% गिरकर 1.3398 डॉलर पर आ गया। येन के मुकाबले, अमेरिकी डॉलर 0.4% बढ़कर 159.83 पर था।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,