Sensex Today: शेयर मार्केट में बहार, 1695 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1.99% की तेजी
मुख्य बातें
- Share Market Today 12 June: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीदों से एशियाई बाजारों के बाद घरेलू शेयर मार्केट तूफानी तेजी देखने दर्ज की गई है
- सेंसेक्स करीब 1700 अंक आज चढ़ गया है

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद सरपट भाग गए। निफ्टी आज शुक्रवार को 1.99 प्रतिशत या फिर 461.30 अंक की तेजी के साथ 23622.90 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 2.30 प्रतिशत या फिर 1695.40 अंक की तेजी के साथ 75527.95 अंक पर बंद हुआ है।
सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस के शेयरों में देखने को मिली है। बजाज फाइनेंस का शेयर 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है। एलटी का शेयर 4 प्रतिशत, इंडिगो का शेयर 4 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। टाइटन, इटरनल, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी उछाल दर्ज की गई है। आज 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा दो ऐसी कंपनियां रहीं जिनके शेयरों का हाल बुरा रहा। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
Stock Market Today Live 12 June 3:15 Pm: अमेरिका औ ईरान में समझौते की खबर की वजह से आज घरेलू शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स आज 2.28 प्रतिशत या फिर 1682.27 अंक की तेजी के साथ 75514.84 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 1.97 प्रतिशत या फिर 455.30 अंक की उछाल के साथ 23616.90 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
Share Market Today Live 12 June 2.15 Pm : शेयर बाजार में इस समय तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1.78 प्रतिशत या फिर 1317.69 अंक की तेजी के साथ 75150.24 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 1.61 प्रतिशत या फिर 371.80 अंक की उछाल के साथ 23533.40 अंक पर ट्रेड कर रहा है। इंडिगो और आईटी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिसत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है।
Share Market Today Live 12 June 1:35 AM: सेंसेक्स ने रफ्तार पकड़ ली है। सेंसेक्स 1255 अंकों की उछाल के साथ 75067 के लेवल पर पहुंच गई है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इंडिगो, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक हैं। निफ्टी में 342 अंकों की छलांग के साथ 23503 पर पहुंच गया है।
Share Market Today Live 12 June 1:35 AM: सेंसेक्स अभी 1046 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 74879 के लेवल पर पहुंच गई है। सेंसेक्स में इंडिगो 4.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 4688.15 रुपये पर पहुंच गया है। एलएंडटी में 2.87 प्रतिशत ऊपर है। एचडीएफसी बैंक 2.77%, बजाज फाइनेंस 2.68%, बजाज फाइनेंस 2.68%, इटरनल 2.51, टाइटन 2.40%, एक्सिस बैंक 2.11% की तेजी है। दूसरी ओर निफ्टी भी तिहरा शतक के साथ 310 अंकों की छलांग के साथ 23472 पर पहुंच गया है।
Share Market Today Live 12 June 9:17 AM: सेंसेक्स चंद मिनट में ही 1000 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 74854 के लेवल से की। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ 23453 के स्तर पर पहुंच गया। चंद मिनटों मे ही निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ का फायदा हुआ।
Share Market Today Live 12 June 9:15 AM: ट्रंप के ईरान युद्ध खत्म करने के दावे के बाद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज बंपर बढ़त के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान पर खुले, जबकि सेंसेक्स ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 876 अंकों की उछाल के साथ 74709 के लेवल से की। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 250 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ 23413 के स्तर पर खुला।
Share Market Today Live 12 June 8:05 AM: भारतीय शेयर मार्केट शुक्रवार को मजबूत बढ़त के साथ खुल सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी भी निफ्टी फ्यूचर्स के मुकाबले करीब 287 अंक के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है, जो घरेलू बाजार में गैप-अप ओपनिंग का संकेत दे रहा है।
गिफ्ट निफ्टी क्या संकेत दे रहा है?
सुबह गिफ्ट निफ्टी 23,487 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 287 अंक ऊपर है। इससे संकेत मिल रहा है कि सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत मजबूत हो सकती है।
एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीदों से एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान का निक्केई 225 करीब 3.4% उछला जबकि, टॉपिक्स इंडेक्स 1.8% चढ़ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7% से ज्यादा मजबूत हुआ है और कोस्डैक में 3.25% की तेजी दर्ज की गई।
अमेरिकी बाजारों में शानदार रैली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकने के संकेत के बाद वॉल स्ट्रीट में जोरदार खरीदारी हुई। डॉऊ जोंस 930 अंक चढ़ा और एसएंडपी 500 में 1.75% की तेजी दर्ज की गई। नैस्डैक भी 2.54% उछला।
अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान इस सप्ताहांत तक शांति समझौते पर साइन कर सकते हैं। हालांकि ईरान ने अभी किसी अंतिम समझौते की पुष्टि नहीं की है। अगर यह समझौता होता है तो होर्मुज में आवाजाही सामान्य हो सकती है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों को राहत मिलेगी।
कच्चे तेल में गिरावट
तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही। ब्रेंट क्रूड 89.17 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 86.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। साप्ताहिक आधार पर ब्रेंट करीब 4.2% और WTI 4.4% कमजोर हुआ है।
सोने में दबाव
कम होते भू-राजनीतिक जोखिम और ब्याज दरों को लेकर चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। स्पॉट गोल्ड 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है और इस सप्ताह लगभग 3% की गिरावट की ओर बढ़ रहा है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


