Sensex Today Live: शेयर मार्केट में रौनक बरकरार, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछलकर 74500 के पार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Share Market Today Live 10 June:शेयर मार्केट में तेजी के बीच प्राइवेट बैंकों के शेयर चमक रहे हैं
  •  ICICI बैंक  करीब दो प्रतिशत ऊपर है
  • कोटक, एक्सिस बैंक में भी तेजी है
  • HDFC बैंक भी सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में है
शेयर मार्केट रौनक बरकरार है। सुबह सुस्त शुरुआत के बाद दोपहर को सेंसेक्स 621 अंकों की छलांग लगाकर 74540 के लेवल पर पहुंच गया है।

Share Market Today Live 10 June 1:30 PM: शेयर मार्केट रौनक बरकरार है। सुबह सुस्त शुरुआत के बाद दोपहर को सेंसेक्स 621 अंकों की छलांग लगाकर 74540 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हिन्दुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट 2.29 प्रतिशत, HDFC, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक टॉप पर हैं। निफ्टी 149 अंकों की तेजी के साथ 23391 पर पहुंच गया है।

Share Market Today Live 10 June 11:11 AM: शेयर मार्केट तेजी की पटरी पर है। सेंसेक्स 510 अंकों की छलांग लगाकर 74429 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हिन्दुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट 2 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Share Market Today Live 10 June 9:17 AM: खराब ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर मार्केट की आज बुधवार को ओपनिंग सुस्त हुई है। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 374 अंक चढ़कर 74292 पर पहुंच गया। जबकि, निफ्टी भी 90 अंकों की बढ़त के साथ 23332 पर ट्रेड करने लगा। बता दें बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 69 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 73988 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 8 अंक नीचे 23233 पर खुला।

Share Market Today Live 10 June 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट की ओपनिंग बुधवार यानी आज कमजोर हो सकती है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर घरेलू बाजारों पर देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी भी हल्की गिरावट का संकेत दे रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी 50 के दबाव में खुलने के आसार हैं। बता दें मंगलवार को राहत भरी तेजी के बाद निवेशकों का फोकस अब मध्य पूर्व के घटनाक्रम और अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर है।

गिफ्ट निफ्टी क्या संकेत दे रहा है?

सुबह 7:15 बजे गिफ्ट निफ्टी 23,285 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 46 अंक नीचे था। इससे बाजार में फ्लैट से कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

मंगलवार को कैसी रही बाजार की चाल?: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 394 अंक चढ़कर 73,918 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में 119 अंकों की बढ़त रही और यह 23,242 पर बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई चिंता

बाजार की सबसे बड़ी चिंता फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव है। अमेरिका द्वारा ईरान पर नए हमलों और होर्मुज से जुड़ी घटनाओं ने वैश्विक निवेशकों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव और बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है, जिसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार दोनों पर पड़ सकता है।

एशियाई बाजारों में कमजोरी

बुधवार सुबह एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार करते दिखे। जापान का निक्केई दबाव में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी फिसला। टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिश्रित कारोबार रहा। डॉऊ जोंस 0.17% बढ़ा। जबकि,एसएंडपी 500 में 0.26% की गिरावट रही और नैस्डैक 0.97% टूट गया।

कच्चे तेल में फिर तेजी

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। WTI क्रूड भी 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

सोना और चांदी में गिरावट

तेल की कीमतों में तेजी और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सोना और चांदी दबाव में रहे। स्पॉट गोल्ड 1% से अधिक गिरा जबकि, चांदी भी करीब 1.4% कमजोर हुई।

निफ्टी के लिए अहम स्तर

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा के अनुसार निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है। सपोर्ट 23,000 और रेजिस्टेंस 23,400-23,600 पर है।

आज के टॉप स्टॉक पिक्स

शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बगड़िया, आनंद राठी में टेक्निकल रिसर्च के सीनियर मैनेजर गणेश डोंगरे, और प्रभुदास लीलाधर में तकनीकी अनुसंधान के वरिष्ठ प्रबंधक शिजू कुथुपालक्कल ने आज इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए इन 6 स्टॉक के लिए टिप्स दिए हैं।

फोर्टिस हेल्थकेयर

खरीदें: ₹990

टार्गेट: ₹1,080

स्टॉप लॉस: ₹950

मिंडा कॉर्पोरेशन

खरीदें: ₹647

टार्गेट: ₹700

स्टॉप लॉस: ₹620

एस्ट्रल

खरीदें: ₹1,526

टार्गेट: ₹1,575

स्टॉप लॉस: ₹1,500

एमफैसिस

खरीदें: ₹2,340

टार्गेट: ₹2,400

स्टॉप लॉस: ₹2,300

ग्लेनमार्क फार्मा

खरीदें: ₹2,209

टार्गेट: ₹2,255

स्टॉप लॉस: ₹1,975

SBI

खरीदें: ₹1,002

टार्गेट: ₹1,040

स्टॉप लॉस: ₹980

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।