Stock Market Today: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स आज 827 अंक चढ़ा, निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा
मुख्य बातें
- Stock market closing today: घरेलू शेयर बाजारों में आज तेजी देखने को मिली है
- निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है

Stock market closing today: घरेलू शेयर बाजारों में आज तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी भारी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचंकाक वाला सेंसेक्स आज 1.08 प्रतिशत या फिर 827.57 अंक की तेजी के साथ 77569.39 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी आज 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 24206.90 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया।
सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। रिलायंस के शेयरों का दाम 2.28 प्रतिशत, बीईएएल के शेयर 2.17 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी के शेयरों की कीमत 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बंद हुए।
Share Market Today Live 10 July 1:00 PM: शेयर मार्केट में के बीच टेक महिंद्रा, इंडिगो, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, स्टेट बैंक, बीईएल अब सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। इनमें 1.74 से 2.05 प्रतिशत तक की तेजी है। सेंसेक्स 737 अंक ऊपर 77478 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, आईटीसी, सन फार्मा, एयरटेल और इटरनल टॉप लूजर हैं।
Share Market Today Live 10 July 9:45 AM: शेयर मार्केट में हरियाली छा गई है। सेंसेक्स 810 अंक ऊपर 77552 पर पहुंच गया है। टीसीएस में 2.09 प्रतिशत, इन्फोसिस में 1.74 प्रतिशत की तेजी है। एचसीएल टेक 2.21 और टेक महिंद्रा में 2.16 प्रतिशत की तेजी है। सेंसेक्स पर केवल सनफार्मा, इटरनल और एयरटेल टॉप लूजर हैं। निफ्टी 239 अंक ऊपर 24202 पर पहुंच गया है।
Share Market Today Live 10 July 9:20 AM: शेयर मार्केट में हरियाली छा गई है। सेंसेक्स 730 अंक ऊपर 77472 पर पहुंच गया है। टीसीएस के नतीजे आने के बाद इसके शेयरों पर निवेशक टूट पड़े हैं। चंद मिनटों में ही यह 3.58 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2121 रुपये पर पहुंच गया है। इन्फोसिस में 3.52 प्रतिशत की तेजी है। एचसीएल टेक 3.32 और टेक महिंद्रा में 3.42 प्रतिशत की तेजी है। सेंसेक्स पर केवल सनफार्मा, इटरनल और एयरटेल ही लाल हैं।
Share Market Today Live 10 July 9:15 AM: IT शेयरों के दम पर घरेलू स्टॉक मार्केट की बंपर तेजी के साथ ओपनिंग हुई है। आज बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 653 अंकों की उछाल के साथ 77395 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 161 अंकों की छलांग लगाकर 24124 पर खुला। टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर खुले।
Share Market Today Live 10 July 8:30 AM: भारतीय शेयर मार्केट के इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को हरे निशान के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, ग्लोबल लेबल पर मध्य पूर्व में बड़े संघर्ष की आशंकाएं कम होने से बाजार की धारणा मजबूत हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य झड़पों के बावजूद जारी तकनीकी वार्ता ने निवेशकों को राहत दी है। वहीं, अमेरिकी सेमीकंडक्टर शेयरों में तेजी ने टेक सेक्टर में उत्साह बढ़ाया है, जिससे एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है।
गुरुवार को कैसी थी मार्केट की चाल
गुरुवार को घरेलू बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद वैल्यू लिविंग और शॉर्ट कवरिंग के चलते रिकवरी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31%) चढ़कर 76,741.82 पर और एनएसई निफ्टी 50 80.75 अंक (0.34%) बढ़कर 23,962.80 पर बंद हुआ। निवेशक अब पहली तिमाही के आय सीजन और प्रमुख घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर फोकस किए हुए हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के 5 अहम ट्रिगर्स
1. अमेरिका-ईरान:अमेरिका-ईरान संघर्ष अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान के खिलाफ नए हमले किए, जिससे तेहरान को अमेरिका के क्षेत्रीय साझेदारों को निशाना बनाकर जवाब देना पड़ा। इससे मध्य पूर्व में तनाव कम करने के उद्देश्य से अंतरिम समझौते के बारे में चिंताएं बढ़ गईं। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।
2. टीसीएस के नतीजे: टीसीएस ने Q1FY27 में शुद्ध लाभ में 2.7% तिमाही गिरावट दर्ज की, जबकि राजस्व 2.2% बढ़कर ₹72,275 करोड़ रहा। कंपनी का EBIT मार्जिन 25.3% से घटकर 24% हो गया, हालांकि कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) 9.5 अरब डॉलर रही।
3. अमेरिकी बेरोजगारी दावे: अमेरिकी बेरोजगार दावे नए बेरोजगारी लाभों के लिए आवेदन जमा करने वाले अमेरिकियों की संख्या में पिछले सप्ताह कमी आई, जो अमेरिकी श्रम बाजार में चल रही ताकत का सुझाव देती है। पिछले सप्ताह अमेरिकी बेरोजगारी दावे घटकर 2.15 लाख हो गए, जो उम्मीद से कम है और श्रम बाजार की मजबूती दर्शाता है।
4. कमोडिटी बाजार: कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं। ब्रेंट क्रूड 0.09% गिरकर $76.23 और WTI 0.24% घटकर $71.91 प्रति बैरल पर आ गया। सोने की कीमतों में हल्की गिरावट जारी है और यह साप्ताहिक नुकसान की ओर बढ़ रहा है।
5. गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी करीब 24,115 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के बंद स्तर से 152 अंकों का प्रीमियम दिखाता है, जो सकारात्मक शुरुआत का संकेत है।
आज मार्केट में कौन से शेयर खरीदे
सुमित बगड़िया (चॉइस ब्रोकिंग) के शेयर: ग्रैन्यूल्स इंडिया ( करेंट प्राइस 882 रुपये, टार्गेट 946 रुपये, स्टॉप लॉस 850 रुपये) और जिंदल सॉ ( करेंट प्राइस 272.30 रुपये., टार्गेट 294 रुपये, स्टॉप लॉस 266 रुपये) में खरीदारी करें।
गणेश डोंगरे (आनंद राठी) के टिप्स: CDSL (करेंट प्राइस 1,348 रुपये, टार्गेट 1,400 रुपये, स्टॉप लॉस 1320 रुपये), इंडियन बैंक (करेंट प्राइस 793 रुपये, टार्गेट 810 रु. और स्टॉप लॉस 780 रुपये), और केफिन टेक्नोलॉजीज (करेंट प्राइस 875 रुपये, टार्गेट 895, स्टॉप लॉस 860 रुपये) में खरीदारी के सुझाव दिए हैं।
शिजू कुथुपालक्कल (प्रभुदास लीलाधर) के पसंदीदा स्टॉक्स: GE Vernova T&D (टार्गेट 4,850 रु.), ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर (टार्गेट 355 रु.), और प्रीमियर एनर्जीज (टार्गेट 1,140 रु.) को खरीदने की सलाह दी है।
नोट: यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। निवेश संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी हिन्दुस्तान की नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


