
दिवाली पर शेयर बाजार की आतिशबाजी, सेंसेक्स 411 अंक की तेजी के साथ बंद, निफ्टी में भी खरीदारों की धूम
Stock Market Closing Today: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.49 प्रतिशत या फिर 411.18 अंक की उछाल के बाद 84,363.37 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज सोमवार को 0.52 प्रतिशत या फिर 133.30 अंक की तेजी के साथ 25,843.15 अंक पर बंद हुआ है।
Stock Market Closing Today: दिवाली के दिन भी शेयर बाजारों की तेजी का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेज उछाल देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.49 प्रतिशत या फिर 411.18 अंक की उछाल के बाद 84,363.37 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज सोमवार को 0.52 प्रतिशत या फिर 133.30 अंक की तेजी के साथ 25,843.15 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 18 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल रिलायंस के शेयरों में दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल करने में सफल रहा है। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एसबीआई, टीसीएस के शेयरों में भी आज उछाल देखने को मिला है। दूसरी तरफ से तेजी के मोमेंटम में भी आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
आज दिन भर का हाल
Stock Market Today on Diwali 20 Oct: शेयर बाजार में आज सोमवार दिवाली के दिन अच्छी बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेसेंक्स शुरुआती 600 अंकों से अधिक उछलकर 84,600.77 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 205.85 अंकों की तेजी के साथ 25,915 . 20 पर ओपन हुआ। बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 704.37 अंक उछलकर 84,656.56 पर पहुंच गया था और निफ्टी 216.35 अंक बढ़कर 25,926.20 पर पहुंचा।
बता दें कि भारतीय शेयर बाजार की मौजूदा तेजी केवल घरेलू कारकों से नहीं, बल्कि वैश्विक माहौल और आर्थिक संकेतकों से भी प्रेरित है। स्थिर तिमाही नतीजे, प्रमुख कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन, वैश्विक बाजारों की मजबूती और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों के विश्वास को और प्रबल किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले हफ्तों में निफ्टी और सेंसेक्स नए ऐतिहासिक स्तर छू सकते हैं।
FPI ने डाले 6,480 करोड़ रुपये
बता दें कि पिछले तीन माह तक लगातार निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) अक्टूबर में अबतक भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 6,480 करोड़ रुपये डाले हैं। इसकी मुख्य वजह मजबूत वृहद आर्थिक कारक हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले एफपीआई ने सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये निकाले थे। अक्टूबर में नए सिरे से निवेश धारणा में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है और भारतीय बाजारों के प्रति वैश्विक निवेशकों के बीच नए विश्वास को दर्शाता है।





