Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Share Market Live Updates 9 Dec sensex nifty gold nse bse top gainers losers
Share Market Updates 9 Dec: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Share Market Updates 9 Dec: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

संक्षेप:

Share Market Updates 9 Dec: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 436.41 अंक या फिर 0.51 प्रतिशत की गिरावट के बाद 84666.28 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी आज 0.47 प्रतिशत या फि 120.90 अंक की गिरावट के साथ 25,839.65 अंक पर बंद हुआ है।

Dec 09, 2025 09:38 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Updates: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन को भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 436.41 अंक या फिर 0.51 प्रतिशत की गिरावट के बाद 84666.28 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी आज 0.47 प्रतिशत या फि 120.90 अंक की गिरावट के साथ 25,839.65 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 25728 अंक और सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 84,382.96 अंक रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंसेक्स की 30 में 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। सबसे बड़ी गिरावट एशियन पेंट्स के शेयरों में देखने को मिली है। इस पेंट बेचने वाली कंपनी का शेयर 4.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, मारुति, सनफार्मा के शेयरों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। बाजार की तेजी के बीच इटरनल, टायटन, अडानी पोर्ट्स, बीईएल के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

1:33 PM Share Market Live Updates 9 Dec: शेयर मार्केट सुबह की बड़ी गिरावट के बाद अब रिकवरी मोड में दिख रहा है। टाइटन, ईटर्नल, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, HUL, सेंसेक्स ने भी बीएसआईटीसी, एनटीपीसी और ट्रेंट के दम पर सेंसेक्स अब महज 220 अंकों के नुकसान के साथ 84882 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 62 अंकों की गिरावट के साथ 25898 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

11:05 AM Share Market Live Updates 9 Dec: निफ्टी दिन के निचले स्तर 25728 से ऊपर आ गया है। वहीं सेंसेक्स ने भी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 297 अंकों के नुकसान के साथ 84804 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 56 अंकों की गिरावट के साथ 25903 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

11:05 AM Share Market Live Updates 9 Dec: शेयर मार्केट सुबह की बड़ी गिरावट के बाद अब रिकवरी मोड में दिख रहा है। निफ्टी दिन के निचले स्तर 25728 से ऊपर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 364 अंकों के नुकसान के साथ 84738 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 112 अंकों का गोता लगाकर 25847 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

9:40 AM Share Market Live Updates 9 Dec: शेयर मार्केट में आज भी मायूसी है। लगतार दूसरे दिन दलाल स्ट्रीट से रौनक गायब है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 614 अंकों के नुकसान के साथ 84488 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 200 अंकों का गोता लगाकर 25760 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

9:35 AM Share Market Live Updates 9 Dec: सेंसेक्स टॉप गेनर्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और टाइटन ही हैं। इनमें मामूली बढ़त है। वहीं, 3 प्रतिशत से अधिक टूट चुका एशियन पेंट्स टॉप लूजर। ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ईटर्नल, टीसीएस भी बड़ी गिरावट के साथ सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 9 Dec: शेयर मार्केट में आज भी मायूसी है। लगतार दूसरे दिन दलाल स्ट्रीट से रौनक गायब है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 359 अंकों के नुकसान के साथ 84742 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 93 अंक नीचे 25867 के लेवल से मंगलवार के दिन के कारोबार की शुरुआत की।

Share Market Live Updates 9 Dec: भारतीय शेयर मार्केट के लिए मंगलवार का दिन कमजोर शुरुआत लेकर आया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) के आज होने वाले नीतिगत फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।

आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत

1. गिफ्ट निफ्टी (फ्यूचर्स) लगभग 0.3% की गिरावट के साथ 25,958 अंक पर कारोबार कर रहा है, जो आज कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।

2. सोमवार को बिकवाली: पिछले कारोबारी दिन (8 दिसंबर) बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।

· सेंसेक्स 610 अंक (0.71%) गिरकर 85,102.69 पर बंद हुआ।

· निफ्टी-50 में 226 अंक (0.86%) की गिरावट आई और यह 25,960.55 पर रहा।

· मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज गिरावट देखी गई।

3. फेड का फैसला महत्वपूर्ण

सभी की नजर अमेरिकी फेड की आज होने वाली बैठक पर है, जहां ब्याज दरों में कटौती की व्यापक रूप से उम्मीद है। हालांकि, निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि फेड भविष्य में नीतिगत रुख को कितना आसान बनाएगा। इससे जुड़ी अनिश्चितता बाजारों पर दबाव डाल रही है।

4. वैश्विक बाजारों में माहौल

  • एशियाई बाजार भी आज गिरावट के साथ खुले हैं।
  • अमेरिकी बाजार (वॉल स्ट्रीट) ने भी सोमवार को गिरावट दर्ज की। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 215.67 अंक या 0.45% गिरकर 47,739.32 पर आ गया। एसएंडपी 500 23.89 अंक या 0.35% गिरकर 6,846.51 पर आ गया, और नैस्डैक कंपोजिट 32.22 अंक या 0.14% गिरकर 23,545.90 पर आ गया।
  • अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और ट्रेजरी बॉन्ड पर ब्याज (यील्ड) बढ़ा है।
  • जापान के बॉन्ड पर ब्याज (यील्ड) कई सालों के उच्च स्तर के पास पहुंच गए हैं।

5. कमोडिटी बाजार

  • Gold Price: सोना स्थिर कारोबार कर रहा है, क्योंकि व्यापारी फेड के भविष्य के रुख के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। सिंगापुर के अनुसार सोना 4,192.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.1% गिरकर 58.1045 डॉलर पर आ गई।
  • Crude Oil: तेल की कीमतों में हाल में गिरावट के बाद स्थिरता देखी जा रही है। बढ़ती आपूर्ति और कमजोर मांग की आशंका बनी हुई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट सोमवार को 2% की गिरावट के बाद 59 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा, जबकि ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर से ऊपर बंद हुआ।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।