Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 7 nov gold nse bse sensex nifty top gainers losers
Share Market Updates 7 Nov: गर्दिश में चल रहे शेयर बाजार के सितारे, सेंसेक्स और निफ्टी फिर लुढ़के

Share Market Updates 7 Nov: गर्दिश में चल रहे शेयर बाजार के सितारे, सेंसेक्स और निफ्टी फिर लुढ़के

संक्षेप:

Share Market Updates 7 Nov: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 0.11 प्रतिशत या फिर 94.73 अंक की गिरावट के साथ 83,216.28 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.07 प्रतिशत या फिर 17.40 अंक की गिरावट के साथ 25492.30 अंक पर बंद हुआ है।

Nov 07, 2025 03:42 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market News: शेयर बाजार में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 0.11 प्रतिशत या फिर 94.73 अंक की गिरावट के साथ 83,216.28 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.07 प्रतिशत या फिर 17.40 अंक की गिरावट के साथ 25492.30 अंक पर बंद हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों की कीमतों आज गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी तरफ 13 कंपनियों के शेयर इस गिरावट के माहौल में भी बढ़त बनाने में सफल रहे हैं।

Stock Market News Updates Today 2.00 Pm: घरेलू बाजार गिरावट के साथ ही ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत या फिर 97.31 अंक की गिरावट के साथ 83213.70 अंक पर और निफ्टी 0.13 प्रतिशत या फिर 31.95 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड 25478.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

ये भी पढ़ें:बुलेट ट्रेन जैसा भाग रहा है Paytm का शेयर, आज फिर टूटे रिकॉर्ड, एक्सपर्ट्स बुलिश

1:35 PM Share Market Live Updates 7 Nov:बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, ईटर्नल, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक के मोर्चा संभालने के बाद घरेलू शेयर मार्केट अब हरे निशान पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 43 अंकों के फायदे के साथ 8353 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी 30 अंक ऊपर 25540 पर पहुंच गया है।

1:15 PM Share Market Live Updates 7 Nov: बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, ईटर्नल, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक के मार्चा संभालने के बाद घरेलू शेयर मार्केट में अब गिरावट तेजी से कम हो रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 144 अंकों के नुकसान के साथ 83166 के लेवल पर आ गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी 17 अंक नीचे 25492 पर है। एक समय निफ्टी 25318 और सेंसेक्स 82670 तक आ गया था।

11:55 AM Share Market Live Updates 7 Nov: घरेलू शेयर मार्केट में आज सुबह हुई भारी गिरावट के बाद थोड़ा सुधार नजर आ रहै। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 263 अंकों के नुकसान के साथ 83047 के लेवल पर आ गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी 76 अंक नीचे 25432 पर है। एक समय निफ्टी 25318 और सेंसेक्स 82617 तक आ गया था।

10:50 AM Share Market Live Updates 7 Nov: घरेलू शेयर बाजार के बैरोमीटर- सेंसेक्स और निफ्टी 50 को शुक्रवार, 7 नवंबर को इंट्राडे ट्रेड में मजबूत नुकसान का सामना करना पड़ा। पिछले 3 सत्रों में सेंसेक्स 1,300 अंक या 1.6 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है, जबकि निफ्टी 50 में 440 अंक या 1.7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। शुक्रवार को सेंसेक्स 600 अंक या करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,670.95 अंक के निचले स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,318.45 अंक के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया।

9:40 AM Share Market Live Updates 7 Nov: शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट है। निफ्टी 165 अंकों की गिरावट के साथ 25345 पर है। जबकि, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल हैं। स्मॉल कैप इंडेक्स में भारी गिरावट है। मिड कैप भी लाल है। रियल्टी, कंज्युमर ड्यूराबेल्स, टेलीकॉम और आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट है।

9:20 AM Share Market Live Updates 7 Nov: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 502 अंकों के नुकसान के साथ 82808 के लेवल पर आ गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 137 अंकों के नुकसान के साथ 25372 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स में सन फार्मा, ट्रेंट, आईसीआई बैंक, ईटरनल, आईटीसी और पावर ग्रिड हैं। बाकी सारे लाल हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 7 Nov: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 7 नवंबर को शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 160 अंकों के नुकसान के साथ 83150 के लेवल पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 75 अंकों के नुकसान के साथ 25433 के लेवल से दिन की शुरुआत की।

Share Market Live Updates 7 Nov: टेक और एआई शेयरों में बिकवाली से ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी के बाद भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात गिरावट के कारण तकनीकी शेयरों पर दबाव डाला। गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के फ्रंटलाइन इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन के लिए लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 148 अंक फिसला और 83,311 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 87.95 अंक गिरकर 25,509 पर।

आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत

एशियाई बाजार

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात गिरावट के चलते एशियाई बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 करीब 1.56 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.5 प्रतिशत पीछे हट गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.46 प्रतिशत की गिरावट आई और कोस्डैक 0.92 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 25,498 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 129 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए गैप-डाउन शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 397.35 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 46,913.65 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 75.91 अंक या 1.12 प्रतिशत गिरकर 6,720.38 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 445.80 अंक या 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,053.99 पर बंद हुआ।

टेक शेयर पस्त

एनवीडिया के शेयर की कीमत 3.65 प्रतिशत गिर गई, एएमडी के शेयर 7.27 प्रतिशत फिसल गए, अमेजन शेयर की कीमत में 2.86 प्रतिशत की गिरावट आई, माइक्रोसॉफ्ट शेयर की कीमत 1.98 प्रतिशत गिर गई, जबकि टेस्ला के शेयर की कीमत 3.54 प्रतिशत गिर गई। डोरडैश के शेयरों में 17.5 प्रतिशत की गिरावट आई, एल्फ ब्यूटी के शेयर 35.04 प्रतिशत गिर गए।

बैंक ऑफ इंग्लैंड नीति

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने उधार लेने की लागत को होल्ड पर रखा। नौ सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने केंद्रीय बैंक की बेंचमार्क बैंक दर को 4 प्रतिशत पर रखने के लिए 5-4 वोट दिए।

इंफोसिस बायबैक रिकॉर्ड डेट

भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने 18,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट की घोषणा की। इन्फोसिस बायबैक की तारीख 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को निर्धारित की गई है, ताकि बायबैक में भाग लेने वाले पात्र शेयरधारकों का निर्धारण किया जा सके।

एलन मस्क पे प्लान

टेस्ला के शेयरधारकों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क के लिए $ 1 ट्रिलियन के मुआवजे के पैकेज को मंजूरी दी। डाले गए 75 प्रतिशत से अधिक वोट वेतन योजना के पक्ष में थे। टेस्ला के शेयर की कीमत 3.54 प्रतिशत गिरकर 445.91 डॉलर पर बंद हुई।

डॉलर

डॉलर में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत गिरकर 99.674 पर आ गया। येन के मुकाबले, डॉलर 0.1 प्रतिशत मजबूत होकर 153.17 येन पर कारोबार कर रहा था। अपतटीय युआन 7.1233 युआन प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित था। स्टर्लिंग $ 1.3135 पर सपाट था, जबकि यूरो थोड़ा बदल गया था, $ 1.1550 पर एक सप्ताह के उच्च स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था।

सोने की कीमतें

पिछले सत्र में नुकसान में कमी के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं। हाजिर सोने की कीमत 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,990.15 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही। ब्रेंट कच्चा तेल 0.44 प्रतिशत बढ़कर 63.66 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 0.49 प्रतिशत बढ़कर 59.71 डॉलर हो गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।