
Share Market Updates 6 Nov: शेयर मार्केट आज फिर फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद
Share Market Updates 6 Nov: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज गुरुवार को 0.18 प्रतिशत या फिर 148.14 अंक की गिरावट के बाद 83,311.01 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.34 अंक या फिर 87.95 अंक की गिरावट के बाद 25,509.70 पर बंद हुआ है।
Stock Market Closing Today: शेयर बाजार आज सुबह की बढ़त का शाम तक कायम नहीं रख पाया है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज गुरुवार को 0.18 प्रतिशत या फिर 148.14 अंक की गिरावट के बाद 83,311.01 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.34 अंक या फिर 87.95 अंक की गिरावट के बाद 25,509.70 पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार में एशियन पेंट्स के शेयरों में इस गिरावट के माहौल के बीच 4.76 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। रिलायंस, महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
1:45 PM Share Market Live Updates 6 Nov: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 74 अंकों की तेजी के साथ 83533 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एशियन पेंट्स टॉप पर है। इसमें 4.64 पर्सेंट की तेजी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, अल्ट्राटेक, टीसीएस, स्टेट बैंक इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 12 अंकों के नुकसान के साथ 25584 पर है।
12:45 PM Share Market Live Updates 6 Nov: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31 अंकों की तेजी के साथ 83490 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एशियन पेंट्स टॉप पर है। इसमें 4.67 पर्सेंट की तेजी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, अल्टा्रटेक, टीसीएस, स्टेट बैंक इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25 अंकों के नुकसान के साथ 25574 पर है।
10:15 AM Share Market Live Updates 6 Nov: शुरुआती बढ़त गंवाकर शेयर मार्केट कमजोर हो रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41 अंकों की तेजी के साथ 83419 के लेवल पर आ गया है। एक समय 83846 पर था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 52 अंकों के नुकसान के साथ 25535 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स में एशियन पेंट्स अपनी चमक बिखेर रहा है। इसमें 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी है। पावर ग्रिड 2.74 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर है।
9:22 AM Share Market Live Updates 6 Nov: अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर मार्केट में रौनक लौट आई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 349 अंकों की तेजी के साथ 83808 के लेवल पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 60 अंकों के फायदे के साथ 25658 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स में एशियन पेंट्स अपनी चमक बिखेर रहा है। इसमें 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी है। पावर ग्रिड 2.19 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर है।
9:15 AM Share Market Live Updates 6 Nov:अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज शेयर मार्केट की शुरुआत मिलीजुली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स जहां 57 अंकों की तेजी के साथ 83516 के लेवल पर हुई। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी की ओपनिंग रेड रही। यह 4 अंकों के नुकसान के साथ 25593 पर खुला।
Share Market Live Updates 6 Nov: वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के गुरुवार को बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। टेक शेयरों में तेजी के कारण एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में रातोंरात तेजी रही। गुरु नानक जयंती की छुट्टी के कारण बुधवार 5 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार बंद था। इससे पहले मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 519 अंक टूटकर 83,459.15 पर और निफ्टी 165 अंक लुढ़क कर 25,597.65 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के संकेत
एशियाई बाजार
वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात बढ़त के साथ एशियाई बाजारों में गुरुवार को बढ़त रही। जापान के निक्केई 225 में 1.13 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.15 प्रतिशत बढ़ा, और कोस्डैक 2.01 प्रतिशत उछला। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी 25,740 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 32 पॉइंट का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को उच्च स्तर पर बंद हुआ डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 225.76 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 47,311.00 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 24.74 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 6,796.29 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 151.16 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 23,499.80 पर बंद हुआ।
अमेरिकी निजी पेरोल
अमेरिकी निजी पेरोल अक्टूबर में तेजी से पलट गए, एडीपी रोजगार रिपोर्ट। सितंबर में 29,000 की गिरावट के बाद पिछले महीने निजी रोजगार में 42,000 नौकरियों की वृद्धि हुई। रॉयटर्स द्वारा सर्वेक्षण किए गए अर्थशास्त्रियों ने सितंबर में पहले 32,000 की गिरावट के बाद निजी रोजगार में 28,000 नौकरियों के रिबाउंड का अनुमान लगाया था।
एमएससीआई रेजिग
फोर्टिस हेल्थकेयर, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), जीई वर्नोवा टी एंड डी इंडिया और सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयरों को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में शामिल किया गया है, जो एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स का एक हिस्सा है। दूसरी ओर कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और टाटा एलेक्सी को नवंबर में एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से हटा दिया गया है।
डॉलर
गुरुवार को कई महीने के उच्च स्तर से नीचे रहा। डॉलर ने रात भर येन पर मामूली बढ़त हासिल की और 153.93 येन पर स्थिर रहा। यूरो $ 1.1495 पर था, जबकि स्टर्लिंग $ 1.3054 पर स्थिर था, जो रात भर में $ 1.3011 के सात महीने के निचले स्तर से स्क्रैप हो गया था।
सोने की कीमतें
करीब एक सप्ताह में सबसे बड़ी तेजी के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई। बुधवार को सोने की कीमतें 0.2 प्रतिशत गिरकर 3,973.15 डॉलर प्रति औंस हो गईं।





