Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 5 Jan nse bse sensex nifty top gainers losers
Share Market Updates 5 Jan: शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 322 अंक लुढ़का

Share Market Updates 5 Jan: शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 322 अंक लुढ़का

संक्षेप:

Share Market Updates 5 Jan: सेंसेक्स आज सोमवार को 322.39 अंक या फिर 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85943.62 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी आज सोमवार को 78.25 अंक या फिर 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26250.30 अंक पर बंद हुआ है।

Jan 05, 2026 03:46 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार की स्थिति आज सोमवार को अच्छी नहीं रही। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सुबह मार्केट गिरावट के साथ खुला जरूर था लेकिन एक वक्त पर लगा की रिकवरी हो जाएगी। लेकिन बिकवाली हावी हो गई। जिसकी वजह से बाजार लुढ़क गया। सेंसेक्स आज सोमवार को 322.39 अंक या फिर 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85943.62 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी आज सोमवार को 78.25 अंक या फिर 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26250.30 अंक पर बंद हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंसेक्स की 30 में 16 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। वहीं, 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी बैंक के शेयरों में दर्ज की गई। यह प्राइवेट बैंक 2.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, इंफोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।

2:27 PM Share Market Live Updates 5 Jan: शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट की पटरी पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 375 अंक नीचे 85386 पर आ गया है। एक समय यह 85883 पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 93 अंक नीचे 26234 पर है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स में , एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टीसीएस हैं।

1:27 PM Share Market Live Updates 5 Jan: शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट की पटरी पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 197 अंक नीचे 85564 पर आ गया है। एक समय यह 85883 पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 63 अंक नीचे 26286 पर है।

11:27 AM Share Market Live Updates 5 Jan: शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट की पटरी पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 38 अंक नीचे 85723 पर आ गया है। एक समय यह 85883 पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी महज 8 अंक नीचे 26320 पर है।

सेंसेक्स टॉप लूजर्स में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टीसीएस हैं। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में बीईएल, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, मारुति जैसे स्टॉक्स हैं।

10:27 AM Share Market Live Updates 5 Jan: शुरुआती गिरावट के बाद शेयर मार्केट ने अब अपना गियर बदल दिया है। सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर आ गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 112 अंक ऊपर 85874 पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 23 अंक ऊपर 26351 पर है।

9:29 AM Share Market Live Updates 5 Jan: शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों पर दबाव दिख रहा है। एचसीएल टेक 2.43 पर्सेंट नीचे 1600 पर ट्रेड कर रहा है। इन्फोसिस में 2 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। टेक महिंद्रा में 1.16 और टीसीएस में करीब 1 फीसद का नुकसान है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 144 अंक नीचे 85617 पर है। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 30 अंक नीचे 26297 पर है।

9:15 AM Share Market Live Updates 5 Jan: वेनेजुएला संकट का असर घरेलू शेयर मार्केट के शुरुआती कारोबार पर दिख रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121 अंक नीचे 85640 पर खुला। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 5 अंक ऊपर 26333 पर खुलने में कामयाब रहा।

Share Market Live Updates 5 Jan: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 की ओपनिंग सपाट हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 11 अंक ऊपर 26544 पर ट्रेड कर रहा था, जो वेनेजुएला संकट के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट के लिए पॉजिटीव संकेत दे रहा है।

इससे पहले भारतीय शेयर बाजारर ने नए साल 2026 की शुरुआत जोरदार तरीके से की है।बेंचमार्क निफ्टी 50 ऑल-टाइम हाई पर है, और निफ्टी बैंक, ऑटो और मेटल इंडेक्स जैसे प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी । मिड-कैप इंडेक्स (निफ्टी मिडकैप 100) भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।

निफ्टी 50 ने शुक्रवार, 2 जनवरी को लगातार तीसरे सेशन में बढ़त जारी रखी और सेशन के दौरान 26,340 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद 26,328.55 के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ। पिछले तीन दिनों में, इंडेक्स में 1.5% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि साप्ताहिक आधार पर, इसमें 1.10% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे लगातार दूसरे हफ़्ते बढ़त जारी रही।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

एशियाई बाजार

एशियाई इक्विटी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, क्योंकि निवेशकों ने टेक्नोलॉजी शेयरों पर दांव बढ़ाया, जिससे पिछले साल चिप बनाने वाली कंपनियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों की रैली को और मजबूती मिली।

इस क्षेत्र के लिए MSCI का बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स 1.5% तक बढ़ा, जिसमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी जैसी सेमीकंडक्टर कंपनियां फायदे में रहीं। उभरते बाजारों का एक इंडेक्स भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इस उम्मीद से अमेरिका के इक्विटी-इंडेक्स फ्यूचर्स को भी ऊपर उठाने में मदद मिली।

सोना-चांदी भाव: सोना 2% तक बढ़कर $4,400 प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया, जबकि चांदी में 4.8% की तेजी आई। मार्केट के दूसरे हिस्सों में, डॉलर का ब्लूमबर्ग गेज 0.1% ऊपर चढ़ा, जबकि ट्रेजरीज में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की।

तेल की कीमतें: सप्ताहांत में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के कदम के बाद शुरुआती एशियाई कारोबार में 1.2% तक गिरने के बाद ब्रेंट क्रूड में थोड़ी तेजी आई। ब्रेंट क्रूड 60.91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।