Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 4 dec nse bse sensex nifty top gainers losers
शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 158 अंकों पर हुआ क्लोज, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 158 अंकों पर हुआ क्लोज, निफ्टी में भी उछाल

संक्षेप:

Share Market Highlights: टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रेंट में मुख्य रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, मारुति, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

Dec 04, 2025 09:38 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Share Market Highlights: घरेलू शेयर बाजारों में चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को थम गया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 158 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी एक बार 26,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंसेक्स 158.51 अंक मजबूत होकर 85,265.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 380 अंक से अधिक चढ़कर 85,487.21 तक चला गया था। निफ्टी भी 47.75 अंक बढ़कर 26,033.75 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में करीब 613 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी लगभग 230 अंक यानी 0.8 प्रतिशत टूटा था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रेंट में मुख्य रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, मारुति, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू बाजार मिलेजुले वैश्विक संकेतों और आरबीआई की मौद्रिक नीति से पहले सतर्क रुख के बीच लगभग स्थिर रहे।

रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर और एफआईआई की बिकवाली के कारण शुरुआती तेजी थम गई थी। हालांकि, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने से रुपये में मामूली सुधार हुआ, जिससे सूचकांकों को समर्थन मिला।

1:50 PM Share Market Live Updates 4 Dec: आईटी शेयरों के दम पर सुबह से उछल रहा शेयर मार्केट मुंह के बल गिर पड़ा है। सारी बढ़त गंवाकर अब लाल निशान पर है। सेंसेक्स 85487 के डे हाई पर पहुंचने के बाद अब 50 अंक नीचे 85056 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 5 अंक नीचे 23980 पर ट्रेड कर रहा है।

12:13 PM Share Market Live Updates 4 Dec: आईटी शेयरों के दम पर बाजार में रौनक है। हालांकि, सेंसेक्स 85487 के डे हाई पर पहुंचने के बाद अब केवल 119 अंक ऊपर 85226 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 32 अंक ऊपर 26018 पर ट्रेड कर रहा है।

11:00 AM Share Market Live Updates 4 Dec: शेयर मार्केट में तेजी के बीच गुरुवार को भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 90.41 पर आ गया, जो बुधवार को अपने पिछले सबसे निचले स्तर 90.29 को पार कर गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विदेशी निवेशक लोकल स्टॉक्स से पैसे निकालते रहे और करेंसी के जरूरी साइकोलॉजिकल लेवल को पार करने के बाद डेप्रिसिएशन का रुझान और मज़बूत हुआ।

10:33 AM Share Market Live Updates 4 Dec: आईटी शेयरों के दम पर बाजार में रौनक लौट आई है। कमजोर शुरुआत के बाद घरेलू शेयर मार्केट आज यानी गुरुवार 4 दिसंबर को अब गिरावट पर ब्रेक लगा चुका है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 336 अंकों के फायदे के साथ 85443 के लेवल पर है।। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 96 अंक ऊपर 26082 पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टीसीएस (1.93%), टेक महिंद्रा (1.91%), एचसीएल टेक (1.49%), हैं। रिलायंस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, बीईएल भी टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं।

9:55 AM Share Market Live Updates 4 Dec:आईटी शेयरों के दम पर बाजार में रौनक लौट आई है। कमजोर शुरुआत के बाद घरेलू शेयर मार्केट आज यानी गुरुवार 4 दिसंबर को अब गिरावट पर ब्रेक लगा चुका है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 162 अंकों के फायदे के साथ 85269 के लेवल पर है।। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 36 अंक ऊपर 26022 पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस हैं।

9:35 AM Share Market Live Updates 4 Dec: कमजोर शुरुआत के बाद घरेलू शेयर मार्केट आज यानी गुरुवार 4 दिसंबर को अब तेजी के पटरी पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85000 के पार ट्रेड कर रहा है। अभी 104 अंकों के फायदे के साथ सेंसेक्स ने 85210 के लेवल पर है।। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 36 अंक ऊपर 26022 पर ट्रेड कर रहा है।

9:15 AM Share Market Live Updates 4 Dec: शेयर मार्केट आज यानी गुरुवार 4 दिसंबर को गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85000 के नीचे खुला। आज 119 अंकों के नुकसान के साथ सेंसेक्स ने 84987 के लेवल से दिन के कारोबार की शुरुआत की। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 4अंक नीचे 25981 पर खुला।

Share Market Live Updates 4 Dec: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के कारण, गुरुवार को भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। इसकी एक वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती अटकलें भी हैं। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा गया, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातभर बढ़त के साथ बंद हुआ।

पुतिन की भारत यात्रा पर नजर

बाजार के सहभागी आज, 4 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भी नजर रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के परिणामों, खासकर रक्षा क्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण समझौते पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पिछला सत्र कैसा रहा

रुपये में कमजोरी के बीच, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 85,106.81 पर और निफ्टी 50, 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,986.00 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजारों में बढ़त के बाद, एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखा गया। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.62 प्रतिशत ऊपर रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.93 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने ऊंची शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 26,093 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 43 अंक नीचे है। यह भारतीय बाजारों की नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडेक्स 0.86 प्रतिशत और एसएंडपी 500, 0.30 प्रतिशत बढ़े। नैस्डैक कंपोजिट 0.17 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। टेस्ला के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई, जबकि एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी आर्थिक आंकड़े

अमेरिकी निजी क्षेत्र में पेरोल (नौकरियों) की संख्या नवंबर में ढाई साल से अधिक समय में सबसे अधिक गिरावट के साथ 32,000 कम हुई। वहीं, सेवा क्षेत्र की गतिविधि स्थिर रही, जिसका पीएमआई इंडेक्स 52.6 रहा।

अन्य अपडेट

जापानी सरकारी बॉन्ड की प्रतिफल दर (यील्ड) 30 साल की अवधि वाले बॉन्ड पर रिकॉर्ड उच्च स्तर 3.445 प्रतिशत तक पहुंच गई। अमेरिकी डॉलर का सूचकांक लगातार नौवें सत्र गिरकर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। फेड दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच सोने की कीमतें बढ़कर 4,213 डॉलर प्रति औंस हो गईं, जबकि चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बनी हुई हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।