
बिकवाली मोड में शेयर बाजार, सेंसेक्स 593 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम
Share Market Live Updates 30 October: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बिकवाली मोड में रहा। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 592.67 अंक टूटकर 84,404.46 अंक पर बंद हुआ तो निफ्टी भी 176.05 अंक गिरकर 25,877.85 अंक पर ठहरा।
Share Market Live Updates 30 October: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बिकवाली मोड में थे। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 592.67 अंक टूटकर 84,404.46 अंक पर बंद हुआ तो निफ्टी भी 176.05 अंक गिरकर 25,877.85 अंक पर ठहरा। बीएसई इंडेक्स के ग्रीन जोन वाले शेयर की बात करें तो एलएंडटी, बीईएल, अल्ट्राटेक, मारुति, अडानी पोर्ट्स, टाइटन शामिल हैं। रेड जोन वाले शेयरों की बात करें तो एयरटेल, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस शामिल हैं। इन सभी शेयरों में एक पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

11:15 AM Share Market Live Updates 30 October: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच निफ्टी मिड कैप इंडेक्स हरे निशान पर है। निफ्टी मिड स्मॉल आईटी टेलीकॉम इंडेक्स में एक फीसद से अधिक की गिरावट है। मिड स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक जैसे सेक्टोरल इंडेक्स को छोड़ सभी इंडेक्स लाल निशान पर हैं।
9:45 AM Share Market Live Updates 30 October: यूएस फेड के रेट कट के फैसले से घरेलू शेयर मार्केट गिरावट की पटरी पर सरपट भाग रहा है। कमजोर शुरुआत के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 456 अंकों के नुकसान के साथ 84541 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 136 अंकों के नुकसान के साथ 25918 के लेवल पर आ है। सेंसेक्स पर केवल एलएंडटी ही हरे निशान पर है। सन फार्मा, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर की लिस्ट में है।
9:15 AM Share Market Live Updates 30 October: यूएस फेड रेट कट का असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 246 अंक नीचे 84751 पर खुला। जबकि, एसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 69 अंकों के नुकसान के साथ 25984 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की।
Share Market Live Updates 30 October: अमेरिकी फेड रेट कट के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट के बाद भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गुरुवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज होने वाली बैठक पर भी निवेशकों की नजर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 25 आधार अंक की कटौती के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात मिश्रित रूप से बंद हुआ। दूसरी ओर बुधवार को भारतीय स्टॉक मार्केट बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 368 अंक ऊपर 84,997 और निफ्टी 117 अंकों की बढ़त के साथ 26,053 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियन मार्केट
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दिसंबर में ब्याज दर में कटौती के संकेत देने के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.14 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.1 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोस्डैक 0.1 प्रतिशत गिर गया।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 26,160 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 78 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिश्रित रूप से बंद हुआ, लेकिन फेड चेयमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि दिसंबर में एक और दर कटौती सुनिश्चित नहीं है।
डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 74.37 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 47,632.00 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 0.30 अंक गिरकर 6,890.59 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 130.98 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 23,958.47 पर बंद हुआ।
US फेड दर में कटौती
जेरोम पॉवेल के नेतृत्व वाली US फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने अपनी अक्टूबर मौद्रिक नीति में प्रमुख बेंचमार्क ब्याज दरों को 25 आधार अंकों से घटाकर 3.75 प्रतिशत से 4.00 प्रतिशत की सीमा तक करने का निर्णय लिया।
एनवीडिया शेयर की कीमत
एनवीडिया ने बुधवार को बाजार मूल्य में $ 5 ट्रिलियन तक पहुंचने वाली पहली कंपनी के रूप में इतिहास रच दिया। एनवीडिया के शेयर की कीमत 3 प्रतिशत बढ़कर 207.04 डॉलर हो गई, जिससे इसका शेयर बाजार मूल्य 5.03 ट्रिलियन डॉलर हो गया। एनवीडिया के शेयरों में इस साल 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
गोल्ड प्राइस
हाजिर सोने की कीमत 0.4 प्रतिशत बढ़कर 3,942.97 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.1 प्रतिशत गिरकर 3,955 डॉलर प्रति औंस हो गया।
डॉलर
अमेरिकी डॉलर डॉलर में वृद्धि हुई। स्टर्लिंग ने पिछले सत्र में 1.3195-1/2-महीने के निचले स्तर पर गिरने के बाद आखिरी बार $ 2 पर कारोबार किया था। यूरो 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1.1604 डॉलर हो गया। जापानी येन डॉलर के मुकाबले आठ महीने के निचले स्तर के पास था और आखिरी बार 152.59 पर था।
कच्चा तेल
ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत गिरकर 64.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.23 प्रतिशत गिरकर 60.36 डॉलर पर आ गया।





