Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 3 june nse bse sensex nifty top gainers losers
Share Market Updates 3 June: शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 636 अंक टूटा

Share Market Updates 3 June: शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 636 अंक टूटा

संक्षेप:

सेंसेक्स सोमवार को 0.78 प्रतिशत या फिर 636.24 अंक की गिरावट के बाद 80,737.51 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी आज 0.70 प्रतिशत या फिर 174.10 अंक की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Jun 03, 2025 03:43 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Updates: लगातार दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन आज की गिरावट सोमवार की तुलना में अधिक रही। सेंसेक्स सोमवार को 0.78 प्रतिशत या फिर 636.24 अंक की गिरावट के बाद 80,737.51 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी आज 0.70 प्रतिशत या फिर 174.10 अंक की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक 2.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में ही तेजी देखने को मिली है। बता दें, निफ्टी में आज 103 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 71 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

ये भी पढ़ें:2 हफ्ते में 25% चढ़ा डिफेंस स्टॉक, मार्केट कैप ₹1.50 लाख करोड़ के पार

1:10 PM Share Market Live Updates 3 June: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी चल रही है। सेंसेक्स 711 अंक नीचे 80662 पर आ गया है। एक समय यह 81774 पर था। जबकि, निफ्टी भी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 212 अंक लुढ़क कर 24504 पर आ गया है। यह 24845 के डे हाई से फिसल कर इस स्तर पर आया है। सेंसेक्स में केवल महिंद्रा एंड महिंद्रा ही हरे निशान पर है। जबकि, बाकी 29 शेयर लाल हैं। अडानी पोर्ट्स सेंसेक्स में सबसे बड़ा लूजर है।

11:15 AM Share Market Live Updates 3 June: शेयर मार्केट की गाड़ी डिरेल हो गई है। सेंसेक्स 500 अंक नीचे 80873 पर आ गया है। एक समय यह 81774 पर था। जबकि, निफ्टी भी गिरावट का शतक लगाकर 117 अंक लुढ़क कर 24599 पर आ गया है। यह 24845 के डे हाई से फिसल कर इस स्तर पर आया है। सेंसेक्स में केवल एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील ही हरे निशान पर हैं, वह भी मामूली बढ़त के साथ। अडानी पोर्ट्स टॉप लूजर है।

11:11 AM Share Market Live Updates 3 June: शेयर मार्केट की गाड़ी डिरेल हो गई है। सेंसेक्स 338 अंक नीचे 81035 पर आ गया है। एक समय यह 81774 पर था। जबकि, निफ्टी भी 83 अंक लुढ़क कर 24634 पर आ गया है। यह 24845 के डे हाई से फिसल कर इस स्तर पर आया है। एनएसई पर 2703 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1092 लाल और 1533 हरे हैं।

10:35 AM Share Market Live Updates 3 June: शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के बाद पहले डगमगाया और अब तेजी की पटरी पर आ गया है। सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 81453 पर पहुंच गया है। एक समय यह 80948 पर था। जबकि, निफ्टी भी 15 अंकों बढ़त के साथ 24732 पर पहुंच गया है। यह 24601 के डे लो से चढ़कर इस स्तर पर आया है।

10:00 AM Share Market Live Updates 3 June: शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के बाद अब डगमगा गया है। सेंसेक्स 226 अंक नीचे 81147 पर आ गया है। एक समय यह 81774 पर था। जबकि, निफ्टी में गिरावट बढ़कर 89 अंकों की हो गई है। यह 24627 पर ट्रेड कर रहा है। यह 24845 के डे हाई से फिसलक कर इस स्तर पर आया है।

9:20 AM Share Market Live Updates 3 June: शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाने लगा है। सेंसेक्स-निफ्टी अपनी बढ़त गंवा कर हरे से लाल निशान पर आ गए हैं। सेंसेक्स 5 मिनट के कारोबार में ही 81,774 से 81,179 पर आ गया। अभी 115 अंकों की गिरावट के साथ 81,258. पर है। निफ्टी भी 38 अंक नीचे 24677 पर आ गया है। सेंसेक्स में अडानी पोर्ट्स 2.46 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। जबकि, इटर्नल 1.31 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप गेनर।

9:15 AM Share Market Live Updates 3 June: शेयर मार्केट की शुरुआत आज मंगल रही है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 118 अंकों की तेजी के साथ 81,492 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 69 अंकों के फायदे के साथ 24786 के लेवल से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की।

Share Market Live Updates 3 June: ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हुआ। जबकि, अमेरिकी शेयर बाजार में रातोंरात तेजी रही।

इससे पहले शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 77.26 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 81,373.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 34.10 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,716.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात बढ़त के बाद एशियाई बाजारों में मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.36 प्रतिशत बढ़ा। जबकि, टॉपिक्स इंडेक्स सपाट था। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने फ्लैट ओपनिंग का संकेत दिया। चुनाव के दिन दक्षिण कोरियाई बाजार बंद हैं।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 24,866 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 40 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।

ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर का असर: F-16 बनाने वाली कंपनी के शेयरों में जीरो रिटर्न
ये भी पढ़ें:टेस्ला भारत में कारें नहीं बनाएगी, सिर्फ शोरूम खोलेगी: एच. डी. कुमारस्वामी

वॉल स्ट्रीट का हाल

वॉल स्ट्रीट का अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 35.41 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 42,305.48 पर पहुंच गया, जबकि, एसएंडपी 500 24.25 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 5,935.94 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 128.85 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,242.61 पर बंद हुआ।

एनवीडिया शेयर की कीमत में 1.7 प्रतिशत और मेटा के शेयरों में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि, टेस्ला के शेयर की कीमत 1.1 प्रतिशत गिर गई। क्लीवलैंड-क्लिफ्स स्टॉक की कीमत 23 प्रतिशत बढ़ी, जबकि फोर्ड के शेयरों में 3.9 प्रतिशत और जनरल मोटर्स के शेयर की कीमत में 3.87 प्रतिशत की गिरावट आई।

डॉलर कमजोर, सोना उछला

कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने के बीच सोने की कीमतें करीब चार सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। 8 मई के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.1 प्रतिशत बढ़कर 3,381.13 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सत्र में धातु में लगभग 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,406.10 डॉलर हो गया।

कच्चे तेल की कीमतें

आपूर्ति को लेकर चिंताओं से मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 65.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमतें 0.91 प्रतिशत बढ़कर 63.09 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। पिछले सत्र में दोनों अनुबंधों में लगभग 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।