
मुनाफावसूली वाले मोड में बाजार, सेंसेक्स 85110 अंक के नीचे बंद, रेंग रहा रुपया
शेयर बाजार अब बिकवाली मोड में है। सेंसेक्स 31.46 अंक गिरकर 85,106.81 अंक पर ठहरा तो निफ्टी 46.20 अंक घटकर 25,986 अंक पर रहा। इस बीच, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया।
Share Market Updates 3 Dec: शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो चुका है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 31.46 अंक गिरकर 85,106.81 अंक पर ठहरा तो निफ्टी 46.20 अंक घटकर 25,986 अंक पर रहा। इस बीच, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.21 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

11:05 AM Share Market Live Updates 3 Dec: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तो है ही, इस बीच रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.13 के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 322 अंकों के नुकसान के साथ 84816 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 123 अंक नीचे 25908 पर ट्रेड कर रहा है।
9:30 AM Share Market Live Updates 3 Dec: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। इस बीच रुपया भी, US डॉलर के हिसाब से 90.13 के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167 अंकों के नुकसान के साथ 84970 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 62 अंक नीचे 25970 पर ट्रेड कर रहा था।
9:15 AM Share Market Live Updates 3 Dec: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज सपाट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12 अंकों की बढ़त के साथ 85150 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 27 अंक नीचे 26004 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40 अंक नीचे 85097 पर और निफ्टी 5 अंक नीचे 26026 पर ट्रेड कर रहा था।
Share Market Live Updates 3 Dec: वैश्विक बाजारों में बढ़त के बावजूद, भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 के बुधवार को कमजोर शुरुआत के संकेत हैं। मंगलवार को रुपये में गिरावट और विदेशी निवेशकों के पैसे निकालते रहने के कारण बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 0.59% (503 अंक) गिरकर 85,138 पर और निफ्टी 0.55% (143 अंक) गिरकर 26,032 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, शेयरों के महंगे होने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी और रुपये की कमजोरी से निवेशक चिंतित हैं।
वैश्विक बाजारों की चाल
- एशियन मार्केट्स: बुधवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली। जापान का निक्केई 0.75% चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.82% बढ़ा। हांगकांग के बाजार के कमजोर खुलने के संकेत हैं।
- वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी बाजारों में लगातार छठी बार बढ़त रही। डॉऊ जोन्स 0.39% और नैस्डैक 0.59% ऊपर रहे। एप्पल, एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल जैसे टेक शेयरों में खरीदारी देखी गई, जबकि टेस्ला के शेयर थोड़े गिरे।
- गिफ्ट निफ्टी टूडे: गिफ्ट निफ्टी का स्तर भारतीय बाजारों के सपाट खुलने का संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 26,209 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 4 अंकों की छूट है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम
- रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता रचनात्मक रही, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर से भी मुलाकात की।
- जापान का सर्विस सेक्टर: जापान का सेवा क्षेत्र नवंबर में भी विस्तार के दायरे में रहा। जापान सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर में 53.1 से नवंबर में 53.2 तक बढ़ गया।
- क्रिप्टो करेंसी: बिटकॉइन की कीमत में उछाल आया और यह $91,908 पर पहुंच गया। ईथर भी 7.64% बढ़कर $3,013 पर आ गया।
- सोना: सोने की कीमतों में पिछली गिरावट के बाद थोड़ा सुधार देखा गया। हाजिर सोने की कीमत 4,207.43 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.5% बढ़कर 4,239.50 डॉलर प्रति औंस पर था।
- कच्चा तेल: तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई, क्योंकि व्यापारी रूस-यूक्रेन शांति योजना के प्रभाव को आँक रहे थे। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग $62.47 प्रति बैरल रहा।





