
Share Market Updates 27 October: शेयर बाजार में लौटी रंगत, सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद
Share Market Updates 27 October: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.67 प्रतिशत की तेजी या फिर 566.96 अंक की उछाल के साथ 84,778.84 पर पहुंचकर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.66 प्रतिशत या फिर 170.90 अंक की तेजी के साथ 25,966.05 अंक पर बंद हुआ है।
Stock Market Closing Today: शुक्रवार की गिरावट के बाद आज सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.67 प्रतिशत की तेजी या फिर 566.96 अंक की उछाल के साथ 84,778.84 पर पहुंचकर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.66 प्रतिशत या फिर 170.90 अंक की तेजी के साथ 25,966.05 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से आज 22 कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। सबसे अधिक तेजी भारती एयरटेल के शेयरों में दर्ज की गई है। इस टेलीकॉम कंपनी का शेयर 2.75 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। रिलायंस, इटरनल, एसबीआई के शेयरों में भी आज 2-2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
1:30 PM Share Market Live Updates 27 October: आज छठ पर्व के दिन शेयर मार्केट में रौनक है। हालांकि, सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसल गए हैं। राहत की बात ये है कि दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स अब 486 अंकों की बढ़त के साथ 84698 पर है। एक समय यह 84900 के पार पहुंच गया था। जबकि, एनएसई का निफ्टी 26000 के पार पहुंचने के बाद फिसल कर अब 149 अंक ऊपर 25945 पर है।
12:00 PM Share Market Live Updates 27 October:शेयर मार्केट में आज छठ पर्व के दिन चौतरफा खरीदारी की वजह से रौनक है। सेंसेक्स 700 अंकों की बढ़त के साथ 84900 के पार पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 197 अंकों की बंपर उछाल के सथ अंक ऊपर 25992 के लेवल पर है। इससे पहले यह 26005 के डे हाई को टच कर चुका था।
11:25 AM Share Market Live Updates 27 October: शेयर मार्केट में आज छठ पर्व के दिन चौतरफा खरीदारी की वजह से रौनक है। मिड कैप स्टॉक्स उड़ान भर रहे हैं तो स्मॉल कैप सरपट दौड़ रहे हैं। मीडिया, फार्मा को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर हैं। रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस मिड स्मॉल आईटी टेलीकॉम इंडेक्स में जबर्दस्त तेजी है।
10:25 AM Share Market Live Updates 27 October: शेयर मार्केट आज छठ पर्व के दिन रौनक है। सेंसेक्स 604 अंकों की बढ़त के साथ 84816 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 177 अंकों की बंपर उछाल के सथ अंक ऊपर 25972 के लेवल पर है। एयरटेल और रिलायंस सेंसेक्स के ड्राईविंग सीट पर हैं। दोनों में दो पर्सेंट से अधिक की तेजी है।
10:00 AM Share Market Live Updates 27 October: शेयर मार्केट आज छठ पर्व के दिन बमबम बोल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 445 अंकों की बढ़त के साथ 84657 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 138 अंकों की बंपर उछाल के साथ अंक ऊपर 25933 के लेवल पर है। एनएसई पर 2854 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 17756 हरे और 998 लाल हैं।
9:15 AM Share Market Live Updates 27 October: शेयर मार्केट आज छठ पर्व के दिन हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ 84297 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने अंक ऊपर 25843 के लेवल पर खुला और अब 76 अंक ऊपर 25871 पर ट्रेड कर रहा है।
Share Market Live Updates 27 October: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के सोमवार को वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद खुलने की उम्मीद है। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति की वजह से एशियाई बाजारों में तेजी रही, निक्केई पहली बार 50,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी आई। सभी तीन प्रमुख वॉल स्ट्रीट सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई पर बंद हुए।
इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल
इस सप्ताह निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, अमेरिका-चीन व्यापार समझौते और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के घटनाक्रम, दूसरी तिमाही के नतीजों, सोने और चांदी की कीमतों, एफआईआई फंड फ्लो के रुझान और प्रमुख घरेलू और वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों सहित शेयर बाजार के प्रमुख ट्रिगर पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मुनाफावसूली के चलते गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे छह दिन से चल रही तेजी का सिलसिला समाप्त हो गया। सेंसेक्स 344.52 अंक नीचे 84,211.88 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 96.25 अंकों की गिरावट के साथ 25,795.15 पर।
आज के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार
अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद के चलते एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 2.02 प्रतिशत चढ़ गया, जो पहली बार 50,000 अंक को पार कर गया, जबकि टॉपिक्स में 1.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.83 प्रतिशत उछला, जबकि कोस्डैक 0.72 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने मजबूत शुरुआत का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 25,936 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 121 अंकों का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर मार्केट के लिए गैप-अप शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को उच्च स्तर पर समाप्त हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 472.51 अंक या 1.01 प्रतिशत बढ़कर 47,207.12 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 53.25 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 6,791.69 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 263.07 अंक या 1.15 प्रतिशत बढ़कर 23,204.87 पर बंद हुआ।
अमेरिका-चीन ट्रेड डील
अमेरिका और चीन के शीर्ष व्यापार वार्ताकारों ने कहा कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग की बैठक से पहले व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। आसियान शिखर सम्मेलन में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा, 'हम उस तरह के समझौते के अंतिम विवरण की ओर बढ़ रहे हैं, जिसकी नेता समीक्षा कर सकते हैं और तय कर सकते हैं कि क्या वे एक साथ निष्कर्ष निकालना चाहते हैं।
डॉलर
डॉलर इंडेक्स 98.94 पर थोड़ा बदल गया था। अमेरिकी डॉलर येन के मुकाबले 0.2 प्रतिशत मजबूत होकर 153.12 पर पहुंच गया, जो 10 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक है। यूरो $1.1628 पर स्थिर था, जबकि स्टर्लिंग 0.05 प्रतिशत बढ़कर $1.3316 हो गया।
कच्चे तेल की कीमतें
अमेरिका और चीन के अधिकारियों द्वारा व्यापार-सौदे की रूपरेखा तैयार करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 66.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 0.21 प्रतिशत बढ़कर 61.63 डॉलर हो गया।





