Share Market Updates 27 Feb.: सेंसेक्स 961 अंक लुढ़का, निफ्टी में 1.25% की गिरावट, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Share Market Updates 27 Feb.:30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 1.17 प्रतिशत या फिर 961.42 अंक की गिरावट के बाद 81287.19 अंक पर बंद हुआ है
  • वहीं, निफ्टी 1.25 प्रतिशत या फिर 317.90 अंक की गिरावट के बाद 15178.65 अंक पर बंद हुआ है
  • बता दें, सेंकेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 81159.15 अंक रहा है
Share Market Updates 27 Feb.: सेंसेक्स 961 अंक लुढ़का, निफ्टी में 1.25% की गिरावट, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए। निवेशकों को आज तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 1.17 प्रतिशत या फिर 961.42 अंक की गिरावट के बाद 81287.19 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.25 प्रतिशत या फिर 317.90 अंक की गिरावट के बाद 15178.65 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंकेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 81159.15 अंक रहा है।

सेंसेक्स में ट्रेंट, एचसीएल, इंफोसिस और इटरनल को छोड़कर बाकि 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट मारुति, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

12:42 PM Share Market Live Updates 27 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तेजी से बढ़ रही है। इस बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 617 अंकों के नुकसान के साथ 81631 पर आ गया है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के दोहरे शतक के साथ 213 अंक नीचे 25,283 के लेवल पर है। इस गिरावट के बीच इटरनल, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एनटीपीसी, ट्रेंट, रिलायंस सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। जबकि, इंडिगो, अल्ट्राटेक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, मारुति, एयरटेल, बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स टॉप लूजर्स।

11:45 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तेजी से बढ़ रही है। इस बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 544 अंकों के नुकसान के साथ 81703 पर आ गया है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 198 अंक नीचे 25,297 के लेवल पर है। एक समय निफ्टी 25271 और सेंसेक्स 81,620 के डे लो पर आ गया था।

11:05 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट के गिरावट के बीच इटरनल, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एलएंडटी और पावर ग्रिड सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। जबकि, इंडिगो, अल्ट्राटेक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, मारुति, एयरटेल, बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स टॉप लूजर्स। इस बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 469 अंकों के नुकसान के साथ 81783 पर आ गया है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 167 अंक नीचे 25,329 के लेवल पर है।

9:50 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट बढ़ती जा रही है। अल्ट्राटेक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, मारुति, एयरटेल, बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स में कमजोरी की वजह से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 377 अंकों के नुकसान के साथ 81871 पर आ गया है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 144 अंक नीचे 25,352 के लेवल पर है।

9:15 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कमजोर रही। खुलते ही बाजार और गिर गया। सेंसेक्स 308 अंक नीचे 81940 और निफ्टी 96 अंक नीचे 25399 पर आ गया। बता दें बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28 अंकों के नुकसान के साथ 82220 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ने भी 36 अंक नीचे 25,459 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की।

7:50 AM Share Market Live Updates 27 Feb.: वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। टेक शेयरों में बिकवाली के बीच एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात गिरावट के साथ बंद हुआ। चुनिंदा दिग्गजों में मुनाफावसूली के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा। सेंसेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ 82,248 और निफ्टी 14 अंक नीचे 25,496 बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

वॉल स्ट्रीट पर रातभर में गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.6 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स सपाट कारोबार कर रहा था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोस्डैक में 0.35 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने एक सपाट शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 25,559 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 77 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को ज्यादातर नीचे बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 17.05 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 49,499.20 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 37.27 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 6,908.86 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 273.69 अंक या 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,878.38 पर बंद हुआ। एनवीडिया के शेयर की कीमत में 5.49 प्रतिशत, एएमडी के शेयरों में 3.41 प्रतिशत, माइक्रोसॉफ्ट शेयर की कीमत में 0.28 प्रतिशत, ऐप्पल शेयर की कीमत 0.47 प्रतिशत, अमेजन के शेयर में 1.29 प्रतिशत की गिरावट, सेल्सफोर्स के शेयर की कीमत में 3.91 प्रतिशत की गिरावट आई, और टेस्ला के शेयर की कीमत 2.11 प्रतिशत गिर गई।

अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

ईरान ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में शाम तक वार्ता रोकने के बाद अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता "बहुत गहनता से और बहुत गंभीरतापूर्वक" आगे बढ़ी। दोनों देशों ने गुरुवार को जिनेवा में ओमानी की मध्यस्थता से होने वाली बातचीत का तीसरा दौर शुरू किया।

सेबी का सर्कुलर

सेबी ने अपने सर्कुलर में म्यूचुअल फंड योजनाओं के सोने और चांदी के मूल्यांकन के तरीके को संशोधित किया है, जिसमें मूल्य की गणना के लिए स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा प्रकाशित स्पॉट कीमतों का उपयोग करना अनिवार्य है। यह 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो जाएगा।

सोने की कीमतें

अमरीका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता को लम्बा खींचने पर सहमति बनने के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता आई। हाजिर सोने का भाव 5,184.95 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, चांदी 0.2 प्रतिशत गिरकर 88.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

कच्चे तेल की कीमतें

अमेरिका और ईरान के बीच अगले सप्ताह और परमाणु वार्ता पर सहमति बनने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 0.35 प्रतिशत गिरकर 70.50 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 0.32 प्रतिशत गिरकर 64.99 डॉलर पर आ गया। (एजेंसियों से इनपुट के साथ)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,