Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 26 nov nse bse sensex nifty top gainers losers
Stock Market Closing: शेयर बाजार में बम-बम, सेंसेक्स 1022 अंक की तेजी के साथ बंद

Stock Market Closing: शेयर बाजार में बम-बम, सेंसेक्स 1022 अंक की तेजी के साथ बंद

संक्षेप:

Stock Market Closing: सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत या फिर 1022.50 अंक की तेजी के साथ 85,609.51 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 1.24 प्रतिशत या फिर 320.50 अंक की उछाल के बाद 26,205.30 अंक पर पहुंच गया।

Nov 26, 2025 03:36 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Closing: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत या फिर 1022.50 अंक की तेजी के साथ 85,609.51 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 1.24 प्रतिशत या फिर 320.50 अंक की उछाल के बाद 26,205.30 अंक पर पहुंच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, सनफार्मा, टाटा मोटर्स पैंसजेर व्हीकल्स, टाटा स्टील के शेयरों में आज तेज उछाल देखने को मिली है। बुधवार को सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स के शेयरों में आज भी बिकवाली देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की इन दो कंपनियों का शेयर बाजार में जलवा, 5% चढ़ा स्टॉक

Share Market Updates 26 Nov: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछल गया। दोपहर बाद सेंसेक्स 85,550 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 300 अंक से ज्यादा बढ़कर 26000 अंक के पार पहुंच गया।

12:00 PM Share Market Live Updates 26 Nov: घरेलू शेयर मार्केट आज बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 826 अंक ऊपर 85413 पर पहुंच गया है और निफ्टी 257 अंक ऊपर 26142 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल को छोड़ सेंसेक्स के सभी शेयरों तेजी है। अडानी पोर्ट्स में 2.39, ट्रेंट में 2.13, बजाज फाइनेंस में 2.04 पर्सेंट की उछाल है। वहहीं, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील में डेढ़ पर्सेंट से अधिक की बढ़त है।

11:05 AM Share Market Live Updates 26 Nov: घरेलू शेयर मार्केट की लगातार तीन दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 730 अंक ऊपर 85317 पर है और निफ्टी 231 अंक ऊपर 26116 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल की लाल निशान पर है। एक्सिस बैंक, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील हैं।

10:00 AM Share Market Live Updates 26 Nov: घरेलू शेयर मार्केट की लगातार तीन दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 630 अंक ऊपर 85217 पर है और निफ्टी 199 अंक ऊपर 26084 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल की लाल निशान पर है। ट्रेंट, मोटर्स पीवी टॉप गेनर हैं। इसमें 2 पर्सेंट से अधिक की तेजी है। अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस भी हरे निशान पर हैं।

9:30 AM Share Market Live Updates 26 Nov: घरेलू शेयर मार्केट की लगातार तीन दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 85000 और निफ्टी 26000 के लेवल को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 345 अंक ऊपर 84932 पर है और निफ्टी 111 अंक ऊपर 25996 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में केवल भारती एयरटेल की लाल निशान पर है। टाटा मोटर्स पीवी टॉप गेनर है। इसमें 2.72 पर्सेंट की तेजी है। अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस भी हरे निशान पर हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 26 Nov: घरेलू शेयर मार्केट की लगातार तीन दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। सेंसेक्स 241 अंक ऊपर 84828 पर है और निफ्टी 71अंक ऊपर 25956 पर पहुंच गया है। हालांकि,बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83 अंकों की गिरावट के साथ 84503 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 41 अंक टूटकर 25842 पर खुला।

Share Market Live Updates 26 Nov: वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी चढ़कर बंद हुआ। दूसरी ओर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 313 अंक गिरकर 84,587 और निफ्टी 74 अंक टूटकर 25,884 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के दांव पर वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात तेजी के बाद एशियाई बाजारों में बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान का निक्केई 225 1.5 प्रतिशत और टॉपिक्स इंडेक्स 0.9 प्रतिशत बढ़ गया. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोस्डैक ने 0.64 प्रतिशत की वृद्धि की। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 26,149 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 93 पॉइंट का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर मार्केट सूचकांकों सेंसेक्सस-निफ्टी के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 664.18 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 47,112.45 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 60.77 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 6,765.89 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 153.59 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 23,025.59 पर बंद हुआ।

एनवीडिया के शेयर की कीमत 2.6 प्रतिशत गिर गई। एएमडी 4.15 प्रतिशत, अल्फाबेट 1.6 प्रतिशत , मेटा प्लेटफॉर्म 3.8 प्रतिशत चढ़ा। अलीबाबा के यूएस-लिस्टेड शेयर 2.3 प्रतिशत फिसल गए।

रूस-यूक्रेन शांति समझौता

रॉयटर्स ने बताया कि यूक्रेन जिनेवा में वार्ता के बाद अमेरिका की मध्यस्थता वाले शांति ढांचे के सार का समर्थन करता है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा कि अनसुलझे संवेदनशील मुद्दों पर अभी भी राष्ट्रपति ब्लॉदीमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा की आवश्यकता है।

भारत-यूरोपीय यूनियन एफटीए

भारत और यूरोपीय संघ ने इस वर्ष के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत समाप्त करने और निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतों पर समझौते पर बातचीत में तेजी लाने की साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि की।

अमेरिकी थोक मुद्रास्फीति

अमेरिकी थोक मुद्रास्फीति सितंबर में एक महीने पहले की तुलना में बढ़ी। अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक अगस्त में 0.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद एक महीने पहले की तुलना में 0.3 प्रतिशत बढ़ गया। पीपीआई पिछले साल के इसी महीने से 2.7 प्रतिशत बढ़ा।

अमेरिकी खुदरा बिक्री

अमेरिकी खुदरा बिक्री सितंबर में उम्मीद से कम बढ़ी। अगस्त में असंशोधित 0.6 प्रतिशत की बढ़त के बाद खुदरा बिक्री 0.2 प्रतिशत बढ़ी। रॉयटर्स द्वारा सर्वेक्षण किए गए अर्थशास्त्रियों ने अगस्त में पहले रिपोर्ट किए गए 0.6 प्रतिशत की वृद्धि के बाद खुदरा बिक्री में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।

सोने की कीमतें

फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर में संभावित कटौती को लेकर सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। हाजिर सोने की कीमत 0.2 प्रतिशत बढ़कर 4,136.59 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.1 प्रतिशत गिरकर 4,134.00 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।