Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Share Market Live Updates 25 Nov nse bse sensex nifty top gainers losers
Share Market Updates 25 Nov: शेयर बाजार में बदहाली जारी, फिर लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market Updates 25 Nov: शेयर बाजार में बदहाली जारी, फिर लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

संक्षेप:

Stock Market Closing Today: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज मंगलवार को 0.37 प्रतिशत या फिर 313.70 अंक की गिरावट के साथ 84,587.01 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.29 प्रतिशत या फिर 74.70 अंक की गिरावट के साथ 25884.80 अंक पर बंद हुआ था।

Nov 25, 2025 03:38 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी बदहाली जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज मंगलवार को 0.37 प्रतिशत या फिर 313.70 अंक की गिरावट के साथ 84,587.01 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.29 प्रतिशत या फिर 74.70 अंक की गिरावट के साथ 25884.80 अंक पर बंद हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, 7 कंपनियों के शेयरों में आज भी तेजी देखने को मिली है। बीईएल, एसबीआई, टाटा स्टील, इटरनल सहित 7 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ट्रेंट, टीएमपीवी, पावर ग्रिड, इंफोसिस के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:रक्षा मंत्रालय इस कंपनी को दिया फिर से ₹108 करोड़ का काम, सुस्त शेयरों में उछाल

1:36 AM Share Market Live Updates 25 Nov: घरेलू शेयर मार्केट एक बार फिर तेजी के ट्रैक पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147 अंकों की बढ़त के साथ 85047 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 44 अंक चढ़कर 26004 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में बीईएल, रिलायंस, एलएंडटी, स्टेट बैंक हैं। वहीं, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स पीवी, कोटक बैंक टॉप लूजर हैं।

1:10 AM Share Market Live Updates 25 Nov: घरेलू शेयर मार्केट की चाल एक बार फिर बदल गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 61 अंकों की बढ़त के साथ 84961 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 34 अंक चढ़कर 25993 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में बीईएल, रिलायंस, एलएंडटी, स्टेट बैंक हैं। वहीं, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स पीवी, कोटक बैंक टॉप लूजर हैं।

11:10 AM Share Market Live Updates 25 Nov: घरेलू शेयर मार्केट की चाल एक बार फिर बिगड़ गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114 अंकों की गिरावट के साथ 84786 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 23 अंक नीचे 25935 पर है।

10:20 AM Share Market Live Updates 25 Nov: घरेलू शेयर मार्केट ने एक बार फिर अपना गियर बदलकर रफ्तार बड़ा दी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 181 अंकों की उछाल के साथ 85182 पर पहुंच गया था। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 14 अंक ऊपर 26014 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ईटर्नल, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स हैं। वहीं, इन्फोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड टॉप लूजर हैं।

9:35 AM Share Market Live Updates 25 Nov: घरेलू शेयर मार्केट तेज शुरुआत के बाद फिसल गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85032 का लेवल छूने के बाद अब 29 अंक ऊपर 84930 पर है। एक समय 84775 पर आ गया था। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 10 अंक ऊपर 25969 पर है। एक समय यह 25924 पर आ गया था और 26005 को टच करके फिसल गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स टॉप गेनर है।

9:15 AM Share Market Live Updates 25 Nov: अमेरिकी शेयर मार्केट में जोरदार रैली के बाद घरेलू शेयर मार्केट भी बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 108 अंकों की बढ़त के साथ 85008 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 39 अंक ऊपर 25998 पर खुला।

Share Market Live Updates 25 Nov: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी-50 के सपाट खुलने की उम्मीद है। प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी से एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में रातोंरात तेजी रही। सोमवार को, भारतीय स्टॉक मार्केट सभी सेगमेंट में प्रॉफिट बुकिंग के बीच गिरावट के साथ बंद हुए। बेंचमार्क निफ्टी 50 26,000 स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 331 अंक नीचे 84,900 और निफ्टी 108 अंक टूटकर 25,959.50 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 0.70% की वृद्धि हुई, जबकि टॉपिक्स 0.7% बढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.57% की तेजी आई, और कोस्डैक ने 1.7% जोड़ा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 25,984 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 12 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए सपाट शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को उच्च स्तर पर बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 202.86 अंक या 0.44% बढ़कर 46,448.27 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 102.13 अंक या 1.55% बढ़कर 6,705.12 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 598.92 अंक या 2.69% बढ़कर 22,872.01 पर बंद हुआ।

यूएस टेक स्टॉक्स रैली एनवीडिया शेयर की कीमत 2.05% बढ़ी, एएमडी शेयर की कीमत 5.53% बढ़ी, अमेजन के शेयरों में 2.53% की वृद्धि हुई, एप्पल के शेयरों में 1.63% की वृद्धि हुई। अल्फाबेट के शेयर की कीमत में 6.28% की वृद्धि हुई। मेटा प्लेटफॉर्म के शेयरों में 3.16% और टेस्ला के शेयर की कीमत में 6.82% की वृद्धि हुई।

ट्रंप-चिनफिंग बातचीत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत के बाद चीन के साथ संबंधों को 'बेहद मजबूत' करार दिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अप्रैल में बीजिंग आने के शी चिनफिंग के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और उन्होंने अगले साल के अंत में शी को अमेरिका की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।

सोने की कीमतें

दिसंबर में अमेरिकी फेड दर में कटौती की बढ़ती संभावनाओं पर पिछले सत्र में लगभग 2% बढ़ने के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं। हाजिर सोने की कीमत 0.2% गिरकर 4,132.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.7% बढ़कर 4,049.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट कच्चा तेल 0.17% गिरकर 63.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 0.12% गिरकर 58.77 डॉलर पर आ गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।