
Share Market Updates 20 Jan: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1065 अंक लुढ़का, निफ्टी में 1.38% की गिरावट
Share Market Updates 20 Jan: सेंसेक्स 1.28 प्रतिशत या फिर 1065.71 अंक की गिरावट के साथ 82,180.47 अंक और निफ्टी 353 अंक या फिर 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,232.50 अंक पर बंद हुआ है।
Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1.28 प्रतिशत या फिर 1065.71 अंक की गिरावट के साथ 82,180.47 अंक और निफ्टी 353 अंक या फिर 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,232.50 अंक पर बंद हुआ था। बता दें, निफ्टी 3 महीने के न्यूनतम स्तर पर आज है। आज की गिरावट की वजह से मार्केट कैप में 7 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स की टॉप 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सबसे बड़ी गिरावट बजाज फाइनेंस के शेयरों में देखने को मिली है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड का शेयर 4.14 प्रतिशत लुढ़क गया था। वहीं, इटरनल का शेयर 3.63 प्रतिशत, सनफार्मा, इंडिगो का शेयर 3 प्रतिशत टूट कर बंद हुआ था।
एशियन पेंट्स, ट्रेंट, बाजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। बता दें, दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 0.39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
2:20 PM Share Market Live Updates 20 Jan: शेयर मार्केट अब गिरावट बड़ी हो गई है। सेंसेक्स 639 अंक नीचे 82606 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 227 अंकों की गिरावट के साथ 25358 पर है। एनएसई पर केवल 494 स्टॉक्स ही हरे निशान पर हैं। जबकि, 3234 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2659 नुकसान में हें। 558 स्टॉक्स अपने 52 हफ्ते के लो पर हैं। 111 में लोअर सर्किट लगा है।
1:20 PM Share Market Live Updates 20 Jan: शेयर मार्केट अब बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। सेंसेक्स 468 अंक नीचे 82777 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 164 अंकों की गिरावट के साथ 25421 पर है। निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर भी नुकसान में हैं। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी 3.89 फीसद लुढ़क गया है। निफ्टी ऑटो में 1.37, आईटी में 1.67, फार्मा में 1.14, हेल्थ केयर में 1.87, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स में 1.87, केमिकल्स में 1.63 पर्सेंट की बड़ी गिरावट है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल हैं।
12:00 PM Share Market Live Updates 20 Jan: शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 316 अंक नीचे 82930 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 126 अंकों की गिरावट के साथ 25458 पर है। इस समय निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में डॉक्टर रेड्डी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक हैं। जबकि, बजाज फाइनेंस, इटरनल, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, विप्रो टॉप लूजर हैं।
11:12 AM Share Market Live Updates 20 Jan: शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 368 अंक नीचे 82877 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 135 अंकों की गिरावट के साथ 25449 पर आ गया है। इस गिरावट में भी हिन्दुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, एनटीपीसी सेंसेक्स टॉप गेनर्स हैं। जबकि, बजाज फाइनेंस, अेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटरनल टॉप लूजर हैं।
9:30 AM Share Market Live Updates 20 Jan: शेयर मार्केट में गिरावट बरकरार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 290 अंक नीचे 82956 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 75 अंकों की गिरावट के साथ 25509 पर आ गया है।
इस गिरावट में भी स्टेट बैंक, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक, ओएनजीसी, एनटीपीसी निफ्टी टॉप गेनर्स हैं। जबकि, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, जियो फाइनेंस निफ्टी टॉप लूजर हैं।
9:15 AM Share Market Live Updates 20 Jan: शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स45 अंक नीचे 83200 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 5 अंकों की गिरावट के साथ 25580 पर मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की।
Share Market Live Updates 20 Jan: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार को फ्लैट खुलने का अनुमान है। यह कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों के कारण है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी का स्तर लगभग 25,608 था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 12 अंक ऊपर है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए एक सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है।
ग्लोबल टेंशन से पिछले सत्र में गिरावट
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने निचले स्तर पर समापन दर्ज किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ की घोषणा के बाद बढ़े वैश्विक व्यापार तनाव के चलते यह गिरावट आई। सेंसेक्स 324.17 अंक (0.39%) गिरकर 83,246.18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 108.85 अंक (0.42%) की गिरावट के साथ 25,585.50 पर समापन देखा।
एशियाई बाजारों में मंदी
मंगलवार को एशियाई बाजार भी निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प की ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ की धमकी ने व्यापार तनाव फिर से बढ़ने की आशंका पैदा की है । जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.7% गिरा, जबकि टोपिक्स 0.52% नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41% गिरा और कोसडैक फ्लैट रहा। हांगकांग के हंगसेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।
वॉल स्ट्रीट की चाल
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार, 19 जनवरी को मार्टिन लूथर किंग, जूनियर दिवस के अवसर पर छुट्टी के कारण बंद रहा। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट पर नकारात्मक सत्र की ओर इशारा करते हुए स्टॉक फ्यूचर्स कारोबार कर रहे थे।
सिटी ने यूरोपीय शेयरों का दर्जा घटाया
सिटी ने पहली बार एक साल से अधिक समय में महाद्वीपीय यूरोप को 'न्यूट्रल' कर दिया है। बैंक ने कहा कि ट्रांसअटलांटिक तनाव में नवीनतम वृद्धि और टैरिफ अनिश्चितता ने यूरोपीय इक्विटी के निकट अवधि के निवेश मामले को नुकसान पहुंचाया है।
जापानी बॉन्ड यील्ड में उछाल
जापान के 40-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में उछाल आकर 4% हो गया, जो 2007 में अपनी शुरुआत के बाद से सबसे अधिक स्तर है। 40-वर्षीय दर में 5.5 आधार अंक की छलांग लगी, जो पहली बार है जब जापानी सरकारी बॉन्ड यील्ड ने 4% का स्तर छुआ है। इससे पहले दिसंबर 1995 में 20-वर्षीय यील्ड ने यह स्तर छुआ था।
सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर
अमेरिका-यूरोप व्यापार तनाव के कारण सोने की कीमतें ऑल-टाइम पीक के पास कारोबार कर रही हैं, जबकि चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली है। मंगलवार को चांदी की कीमतें थोड़ी देर के लिए रिकॉर्ड 94.7295 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं और सोना लगभग 4,670 डॉलर के स्तर के पास था।
डॉलर में नरमी
अमेरिकी डॉलर एक सप्ताह के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। डॉलर इंडेक्स 0.1% फिसलकर 99.004 पर आ गया, जो 14 जनवरी के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। येन के मुकाबले डॉलर 158.175 येन पर स्थिर रहा।
हांगकांग में ऑफशोर कारोबार करने वाले चीनी युआन के मुकाबले डॉलर 6.9536 युआन पर स्थिर रहा। यूरो 1.1640 डॉलर पर सपाट रहा, जबकि ब्रिटिश पाउंड भी 1.3427 डॉलर पर स्थिर रहा।





