Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Share Market Live Updates 2 Jan nse bse sensex nifty top gainers losers
Share Market Updates 2 Jan: शेयर मार्केट में तेजी, निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर हुआ बंद, सेंसेक्स में 573 अंक की तेजी

Share Market Updates 2 Jan: शेयर मार्केट में तेजी, निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर हुआ बंद, सेंसेक्स में 573 अंक की तेजी

संक्षेप:

Share Market Updates 2 Jan: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.67 प्रतिशत या फिर 573.41 अंक की तेजी के साथ 85,762.01 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.70 प्रतिशत या फिर 182 अंक की उछाल के साथ 26328.55 अंक पर बंद हुआ है।

Jan 02, 2026 09:15 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Closing Today: नए साल के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी तेजी के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.67 प्रतिशत या फिर 573.41 अंक की तेजी के साथ 85,762.01 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.70 प्रतिशत या फिर 182 अंक की उछाल के साथ 26328.55 अंक पर बंद हुआ है। जोकि रिकॉर्ड हाई है। बता दें, आज शुक्रवार को कोल इंडिया में 7 प्रतिशत और हिंडाल्को में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंसेक्स इंडेक्स की टॉप 30 कंपनियों में 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी एनटीपीसी के शेयरों में दर्ज की गई है। एनटीपीसी का शेयर 4.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

1:55 PM Share Market Live Updates 2 Jan: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों की उछाल के साथ 85706 के डे हाई को टच कर गया है। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 155 अंक ऊपर 26302 पर ट्रेड कर रहा है। आईटीसी आज भी सेंसेक्स टॉप लूजर है। इसमें करीब 4 फीसद से की गिरावट है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टाटा स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, रिलायंस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, बीईएल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स जैसे स्टॉक्स थे।

11:50 AM Share Market Live Updates 2 Jan: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 442 अंकों की उछाल के साथ 85632 पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 142 अंक ऊपर 26288 पर ट्रेड कर रहा था। वही, निफ्टी बैंक 60,118 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है, जो दिसंबर के पीक को पार किया। आईटीसी आज सेंसेक्स टॉप लूजर है। इसमें करीब 4 फीसद से की गिरावट है।

11:05 AM Share Market Live Updates 2 Jan: एनटीपीसी, ट्रेंट, बीईएल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, मारुति, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, एशियन पेंट्स इस समय सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं। टॉप लूजर की बात करें तो नए साल के दूसरे दिन भी आईटीसी टॉप लूजर है। इसमें 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। इस बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85605 पर पहुंच गया है।

10:15 AM Share Market Live Updates 2 Jan: नए साल के दूसरे दिन भी शेयर मार्केट तेजी के ट्रैक पर आगे बढ़ रह है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 312 अंक ऊपर 85501 पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 93 अंक ऊपर 26239 पर ट्रेड कर रहा था। आईटीसी आज सेंसेक्स टॉप लूजर है। इसमें करीब 4 फीसद से अधिक की गिरावट है।

9:15 AM Share Market Live Updates 2 Jan: नए साल के दूसरे दिन भी शेयर मार्केट की शुरुआत अच्छी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70 अंक ऊपर 85259 पर खुला। वहीं, एनएसई की 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 8अंक ऊपर 26155 पर खुलने में कामयाब रहा।

Share Market Live Updates 2 Jan: भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार, 2 जनवरी को सपाट या थोड़े सकारात्मक स्तर पर खुलने का अनुमान है। पिछले सत्र में अधिकांश वैश्विक बाजार बंद रहने के कारण कारोबार पतला रहने की उम्मीद है।

गिफ्ट निफ्टी से संकेत

गिफ्ट निफ्टी में मिल रहे शुरुआती संकेत घरेलू बाजार के लिए सपाट से सकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 26,314 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से 23 अंक या 0.09% अधिक है।

पिछला सत्र: मिलाजुला रुख

पिछले सत्र में, कैलेंडर वर्ष 2026 के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी 50 सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। ताजा ट्रिगर्स की कमी के बीच निवेशकों ने शेयर-विशेष कार्रवाई को तरजीह दी। सेंसेक्स 32 अंक (0.04%) की गिरावट के साथ 85,188.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 17 अंकों (0.06%) की बढ़त के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ।

बाजार में शेयर-विशेष हलचल जारी रहने और सूचकांकों के एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। तीसरी तिमाही के नतीजों के मौसम और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर और स्पष्टता का इंतजार करते निवेशकों के कारण बाजार का मूड शांत है।

एशियाई बाजारों का रुख

एशियाई शेयरों में सतर्क शुरुआत के संकेत हैं। साल 2025 के अंत में सुस्त रुख के बाद, कई क्षेत्रीय बाजार छुट्टियों के कारण बंद हैं। जापान और चीन बंद हैं, जबकि दक्षिण कोरिया में देरी से शुरुआत हुई।

वॉल स्ट्रीट

पिछले सत्र में नए साल के दिन के मौके पर वॉल स्ट्रीट बंद रहा। एसएंडपी 500 ने क्रिसमस के बाद की गिरावट जारी रखी और नैस्डैक 100 में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। फिर भी, दोनों सूचकांकों ने लगातार तीन साल दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की है।

अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के तेल निर्यात पर दबाव बढ़ाते हुए हांगकांग और मुख्य भूमि चीन स्थित कंपनियों पर ताजा प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही, मौजूदा प्रतिबंधों को दरकिनार करने के आरोप में तेल टैंकरों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

अमेरिकी ट्रेजरी ने वेनेजुएला के तेल व्यापार से जुड़ी चार कंपनियों झेजियांग स्थित कॉर्निओला लिमिटेड और हांगकांग स्थित एरीज ग्लोबल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, क्रेप मर्टल कंपनी और विंकी इंटरनेशनल लिमिटेड को अपनी प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। इन कंपनियों से जुड़े चार जहाजों डेला, नॉर्ड स्टार, रोजलिंड और वेलिएंट पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अमेरिकी डॉलर

अमेरिकी डॉलर ने वर्ष 2026 की नरम शुरुआत की, क्योंकि पिछले साल यह अधिकतर प्रमुख मुद्राओं से पिछड़ गया था। येन 10 महीने के निचले स्तर के पास स्थिर रहा, क्योंकि बाजार ब्याज दर की दिशा के संकेतों के लिए आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। यूरो $1.1752 पर टिका हुआ है, जबकि पाउंड $1.3474 पर कारोबार कर रहा है। येन 156.74 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर है।

सोना-चांदी के भाव

कीमती धातुओं ने नए साल में बढ़त के साथ शुरुआत की। सोना पिछले सत्र के दो-सप्ताह के निचले स्तर से थोड़ा ऊपर चढ़कर $4,346.69 प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (फरवरी) 0.5% बढ़कर $4,360.60 प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी ने 2.1% की बढ़त के साथ $72.75 प्रति औंस का स्तर छू लिया। चांदी ने साल 2025 में 147% की उछाल के साथ सोने से कहीं आगे निकलकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

तेल की कीमतें

तेल की कीमतों ने साल 2026 के पहले कारोबारी दिन स्थिरता दिखाई। साल 2020 के बाद से सबसे तेज वार्षिक गिरावट दर्ज करने के बाद, निवेशक आगामी ओपेक+ बैठक और जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का आकलन कर रहे हैं।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) $57 प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट $61 प्रति बैरल से नीचे बंद हुआ। सऊदी अरब और रूस की अगुवाई वाले प्रमुख ओपेक+ उत्पादक 4 जनवरी को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं और उनसे नवंबर में लिए गए आपूर्ति में और वृद्धि रोके रखने के पिछले फैसले को बनाए रखने की व्यापक उम्मीद है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,