Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 19 nov nse bse sensex nifty gold top gainers losers
शेयर मार्केट ने बदला गियर, सेंसेक्स पहली बार 85000 अंक के पार हुआ बंद

शेयर मार्केट ने बदला गियर, सेंसेक्स पहली बार 85000 अंक के पार हुआ बंद

संक्षेप:

सेंसेक्स 513.45 अंक चढ़कर 85,186.47 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 142.60 अंक की बढ़त में 26,052.65 अंक पर बंद हुआ। इसका रिकॉर्ड बंद स्तर 29 अक्टूबर को 26,053.90 अंक रहा था।

Nov 19, 2025 09:16 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Share Market Live Updates 19 Nov: शेयर बाजार में बुधवार को तूफानी तेजी देखी गई। इस वजह से बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 85 हजार अंक के पार बंद हुआ। सेंसेक्स 513.45 अंक चढ़कर 85,186.47 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 142.60 अंक की बढ़त में 26,052.65 अंक पर बंद हुआ। इसका रिकॉर्ड बंद स्तर 29 अक्टूबर को 26,053.90 अंक रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12:24 PM Share Market Live Updates 19 Nov:आईटी स्टॉक्स के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक अभी सेंसेक्स 332 अंकों की तेजी के साथ 85,005 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 98अंक ऊपर 26008 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस हैं। जबकि, सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाटा मोटर्स पीवी, मारुति, अडानी पोर्ट्स हैं।

12:00 PM Share Market Live Updates 19 Nov: आईटी स्टॉक्स में तेजी की बदौलत शेयर मार्केट अब तेजी की रफ्तार पकड़ चुका है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक अभी सेंसेक्स 247 अंकों की तेजी के साथ 84920 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 63 अंक ऊपर 25973 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस हैं। इनमें 1.90 से 3.90 पर्सेंट की तेजी है। जबकि, सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में टाटा मोटर्स पीवी, मारुति, अडानी पोर्ट्स हैं।

10:10 AM Share Market Live Updates 19 Nov: शेयर मार्केट ने अब गियर बदला है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक अभी सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ 84796 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 24 अंक ऊपर 25934 पर है।

9:48 AM Share Market Live Updates 19 Nov: शेयर मार्केट की चाल आज बेहद सुस्त है। सेंसेक्स-निफ्टी कभी हरे तो कभी लाल हो रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक अभी सेंसेक्स 10 अंकों की गिरावट के साथ 84662 पर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 18 अंक नीचे 25891 पर है।

9:15 AM Share Market Live Updates 19 Nov: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29 अंकों की गिरावट के साथ 84643 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 8 अंक ऊपर 25918 पर खुलने में कामयाब रहा।

Share Market Live Updates 19 Nov: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 बुधवार को सुस्त नोट पर खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ ही बंद हुए। एसएंडपी 500 में चार दिन की गिरावट दर्ज की गई, जो तीन महीने में सबसे लंबी गिरावट है। दूसरी ओर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार अपने छह दिन की रैली पर विराम लगा दिया। सेंसेक्स 277 अंक टूटकर 84,673 और निफ्टी 103 अंक नीचे 25,910 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.26 प्रतिशत गिर गया और कोस्डैक 1.02 प्रतिशत टूट गया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 25,945 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 4 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर मार्केट के इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए सपाट शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 498.50 अंक या 1.07 प्रतिशत गिरकर 46,091.74 पर आ गया। जबकि एसएंडपी 500 55.09 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 6,617.32 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 275.23 अंक या 1.21 प्रतिशत कम होकर 22,432.85 पर बंद हुआ।

भारत-अमेरिका साझेदारी

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत बनी हुई है और सभी क्षेत्रों में विस्तार कर रही है, द्विपक्षीय संबंधों के प्रक्षेपवक्र के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर, गोयल ने कहा कि बातचीत आगे बढ़ रही है और भारत केवल एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगा जो निष्पक्ष, संतुलित और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करता है।

सोने की कीमतें

सोने की कीमतें स्थिर थीं, क्योंकि निवेशकों को फेडरल रिजर्व की नवीनतम नीति बैठक और अमेरिकी नौकरियों के मिनटों का इंतजार था। हाजिर सोने का भाव 4,069.44 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.1 प्रतिशत बढ़कर 4,069.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कच्चे तेल की कीमतें

क्रूड की कीमतों में आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.54 प्रतिशत गिरकर 64.54 डॉलर प्रति बैरल हो गईं, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.54 प्रतिशत गिरकर 60.41 डॉलर पर आ गया।

डॉलर

डॉलर 9-1/2-महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद येन के मुकाबले लाभ हासिल किया। डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़कर 99.59 पर था।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।