मार्केट में भूचाल, 1236 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Feb 19, 2026 12:41 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Share Market Live Updates 19 Feb.: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को हाहाकार मच गया। भारी बिकवाली की वजह से सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स 1,236.11 अंक टूटकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो 365 अंक के नुकसान से 25,454.35 अंक पर ठहरा।

मार्केट में भूचाल, 1236 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Share Market Live Updates 19 Feb.: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को हाहाकार मच गया। भारी बिकवाली की वजह से सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स 1,236.11 अंक टूटकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो यह सूचकांक 365 अंक के नुकसान से 25,454.35 अंक पर ठहरा। इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में 7.55 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिससे बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर लगभग 464 लाख करोड़ रुपये रह गया।

12:35 PM Share Market Live Updates 19 Feb.: शेयर मार्केट में भूचाल आ गया है। सेंसेक्स अब 705 अंक नीचे 83028 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 211 अंक नीचे 25607 के लेवल पर है। सेंसेक्स में केवल इन्फोसिस, टाइटन और टीसीएस ही हरे निशान पर हैं। ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, इंडिगो टॉप लूजर हैं।

11:55 AM Share Market Live Updates 19 Feb.:सेंसेक्स अब 554 अंक नीचे 83180 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 160 अंकों की गिरावट के साथ 25658 के लेवल पर है। सेंसेक्स में केवल इन्फोसिस और टीसीएस ही हरे निशान पर हैं। ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, इंडिगो टॉप लूजर हैं।

10:40 AM Share Market Live Updates 19 Feb.:अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट की चाल बिगड़ गई है। सेंसेक्स अब 367 अंक नीचे 83366 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 25719 के लेवल पर है। आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स रेड जोन में हैं।

10:35 AM Share Market Live Updates 19 Feb.:अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट की चाल बिगड़ गई है। सेंसेक्स अब 236 अंक नीचे 83497 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 72 अंकों की गिरावट के साथ 25746 के लेवल पर है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें बैंक निफ्टी 0.28 पर्सेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज 0.44 पर्सेंट, ऑटो 0.33 पर्सेंट, एफएमसीजी 0.41 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहे हैं। आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स रेड जोन में हैं।

9:45 AM Share Market Live Updates 19 Feb.:अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट की चाल बिगड़ गई है। सेंसेक्स अब 132 अंक नीचे 83602 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 32 अंकों की गिरावट के साथ 25786 के लेवल पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस हैं। दूसरी ओर टॉप लूजर्स में इंडिगो, एशियन पेंन्ट्स, अडानी पोर्ट्स, क्वॉलिटी, बीईएल, ट्रेंट, आईटीसी।

9:25 AM Share Market Live Updates 19 Feb.:अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट की तेजी अब कम हो गई है। सेंसेक्स अब केवल 16 अंक ऊपर 83750 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 20 अंकों की बढ़त के साथ 25840 के लेवल पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस हैं। दूसरी ओर टॉप लूजर्स में इंडिगो, एशियन पेंन्ट्स, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, आईटीसी।

9:15 AM Share Market Live Updates 19 Feb.:घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत हुई है। इससे पहले इसके सपाट खुलने की उम्मीद जताई जा रही थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 235 अंक ऊपर 83969 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 25873 के लेवल से की।

7:35 AM Share Market Live Updates 19 Feb.: ग्लोबल मार्केट से उत्साहजनक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के तीन दिवसीय तेजी के बाद गुरुवार को सपाट खुलने की उम्मीद है। टेक शेयरों में तेजी से एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात बढ़त के साथ बंद हुआ। बुधवार को, भारतीय शेयर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 283 अंक ऊपर 83,734 पर और निफ्टी 93 अंकों की बढ़त के साथ 25,819 बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत

एशियन मार्केट

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात बढ़त के बाद एशियाई बाजारों में गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.52% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.39% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.76% उछलकर एक नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और कोस्डैक 0.59% बढ़ा। हांगकांग और चीन के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के लिए बंद हैं।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 25,833 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 5 अंक का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए सपाट शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को ऊपर बंद हुआ। एआई के बारे में हाल ही में घबराहट के बाद टेक शेयरों में लाभ से उठाया गया। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.26% से 49,662.66 तक बढ़ गया, जबकि एसएंडपी 500 0.56% बढ़कर सत्र को 6,881.31 पर समाप्त कर दिया। नैस्डैक 0.78% बढ़कर 22,753.64 पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन

एनवीडिया के शेयर की कीमत में 1.6%, मेटा के शेयरों में 0.6%, एएमसी के शेयर की कीमत में 1.43%, अमेजन के शेयरों में 1.81% और माइक्रोसॉफ्ट में 0.7% की वृद्धि हुई। टेस्ला के शेयर की कीमत 0.14% बढ़ी। सैनडिस्क, वेस्टर्न डिजिटल और सीगेट टेक्नोलॉजी होल्डिंग्स प्रत्येक 1.7% और 4.4% के बीच चढ़ गए।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं ने जनवरी में अपनी बैठक में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का लगभग सर्वसम्मत निर्णय लिया। यह नवीनतम फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के मिनटों से पता चला। जबकि दरों को स्थिर रखने का निर्णय व्यापक रूप से अपेक्षित था।

सोने की कीमतें

पिछले सत्र में 2% उछलने के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.2% गिरकर 4,969.37 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमतें 0.2% गिरकर 77.0590 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

अमेरिकी डॉलर और कच्चा तेल

डॉलर हाल के निचले स्तर से दूर था। यूरो $ 1.18 से नीचे था और जापानी येन रातोंरात 1% नीचे था और डॉलर के मुकाबले 154.78 पर स्थिर था। अक्टूबर के बाद से सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि के बाद कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हो गईं, एक रिपोर्ट के बाद कि ईरान में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप उम्मीद से जल्दी आ सकता है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,