Share Market Updates 16 Feb.: शेयर बाजार में धुआंधार तेजी, सेंसेक्स 83277 पर हुआ बंद, निफ्टी में 211 अंकों की उछाल
Share Market Updates 16 Feb.: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 650.39 अंक या फिर 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83277.15 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.83 प्रतिशत या फिर 211.65 अंक की तेजी के साथ 25682.75 अंक पर बंद हुआ है।

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज भारी बढ़त के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 650.39 अंक या फिर 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83277.15 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.83 प्रतिशत या फिर 211.65 अंक की तेजी के साथ 25682.75 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 83,333.49 अंक रहा है। वहीं, निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25697 अंक रहा है।
सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल पावर ग्रिड के शेयरों में दर्ज की गई है। पावरग्रिड का शेयर 4.45 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। एचडीएफसी बैकं, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ है।
Stock Market Live Updates Today @2:52 Pm: शेयर बाजार में आज धुआंधार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 603.80 अंक या फिर 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 83230.56 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 0.74 प्रतिशत या फिर 187.80 अंक की उछाल के साथ 25658.90 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
1:45 PM Share Market Live Updates 16 Feb.:शेयर मार्केट में तेजी के बीच सेंसेक्स में पावर ग्रिड 4.42, एचडीएफसी बैंक 2.35, एनटीपीसी 1.53, एक्सिस बैंक 1.80, एनटीपीसी 1.53 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप गेनर हैं। जबकि, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, मारुति, स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर। सेंसेक्स 345 अंक ऊपर 82972 के लेवल पर है। निफ्टी तेजी के शतक के साथ 120 अंकों की बढ़त के साथ 25591 पर है।
11:10 AM Share Market Live Updates 16 Feb.:शेयर मार्केट में तेजी के बीच सेंसेक्स में पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, इटरनल, एक्सिस बैंक, आईटीसी टॉप गेनर हैं। जबकि, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, मारुति, स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 160 अंक ऊपर 82786 के लेवल पर है। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 61 अंकों के फायदे के साथ 25532 पर है।
10:15 AM Share Market Live Updates 16 Feb.:सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत भले ही लाल निशान के साथ हुई, लेकिन अब बाजार ने गियर बदल दिया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 82900 के लेवल के पार पहुंच गया है। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 75 अंकों के फायदे के साथ 25546 पर पहुंच गया है।
9:15 AM Share Market Live Updates 16 Feb.:सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146 अंक नीचे 82480 के लेवल पर खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंकों के नुकसान के साथ आज के कारोबार की शुरुआत 25423 के स्तर से की।
7: 53 AM Share Market Live Updates 16 Feb.: वैश्विक बाजारों में मिले जुले संकेतों के बाद भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सोमवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। एशिया के ज्यादातर बाजार छुट्टियों के लिए बंद हैं, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह मिले-जुले रहे। बता दें शुक्रवार को, भारतीय शेयर बाजार तेजी से नीचे बंद हुआ, जो एआई व्यवधान और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर चिंताओं पर आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से प्रभावित हुआ। सेंसेक्स 1048 अंक या 1.25 प्रतिशत क्रैश होकर 82,626 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 336 अंक या 1.30 प्रतिशत का गोता लगाकर 25,471 पर बंद हुआ।
इस हफ्ते कैसी रहेगी दलाल स्ट्रीट की चाल
इस सप्ताह निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स, रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक के मिनट्स, विदेशी पूंजी के प्रवाह, आईटी शेयरों में उतार-चढ़ाव, सोने और चांदी के रेट्स और अन्य प्रमुख घरेलू और वैश्विक मैक्रोइकोनॉमिक डेटा रिलीज सहित प्रमुख शेयर बाजार ट्रिगर पर रहेगी।
सेंसेक्स के लिए आज के प्रमुख संकेत
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजार स्थिर रहे, जिससे हाल ही में भारी तेजी मजबूत हुई। पिछले सप्ताह 5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद जापान का निक्केई महज 0.2 प्रतिशत बढ़ा। जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों के एमएससीआई के व्यापक सूचकांक में 0.1 प्रतिशत चढ़ा। चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजार नव वर्ष की छुट्टियों के लिए बंद हैं।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 25,465 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 54 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 48.95 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 49,500.93 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 3.41 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 6,836.17 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 50.48 अंक या 0.22 प्रतिशत कम होकर 22,546.67 पर बंद हुआ।
सोने के भाव
अमेरिकी मुद्रास्फीति के हल्के आंकड़ों के बाद सोने के भाव 5,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर लौटने के बाद कारोबारियों ने मुनाफा दर्ज किया। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.3 प्रतिशत गिरकर 5,026.96 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 1.1 प्रतिशत गिरकर 76.54 डॉलर प्रति औंस हो गई।
डॉलर
मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले लगभग सपाट था। डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 96.90 पर आ गया, यूरो 0.01 प्रतिशत गिरकर $1.1869 पर आ गया। जापानी येन के मुकाबले, डॉलर 0.01 प्रतिशत मजबूत होकर 152.75 पर पहुंच गया। बेंचमार्क यूएस 10-वर्षीय बांड पर यील्ड गुरुवार देर से 4.104 प्रतिशत से 5.6 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.048 प्रतिशत हो गया।
कच्चे तेल की कीमतें
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने से पहले कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.03 प्रतिशत गिरकर 67.73 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.05 प्रतिशत गिरकर 62.86 डॉलर पर आ गया।
(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



