Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 13 october nse bse sensex nifty top gainers losers
Share Market Updates 13 October: शेयर बाजार की स्थिति खराब, गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market Updates 13 October: शेयर बाजार की स्थिति खराब, गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

संक्षेप:

Stock Market Closing: शेयर बाजार आज सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 173.77 अंक या फिर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,327.05 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.23 प्रतिशत या फिर 58 अंक की गिरावट के साथ 25227.35 अंक पर बंद हुआ है।

Oct 13, 2025 03:43 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Closing: शेयर बाजार आज सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 173.77 अंक या फिर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,327.05 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.23 प्रतिशत या फिर 58 अंक की गिरावट के साथ 25227.35 अंक पर बंद हुआ है। इससे पहले दिन में सेंसेक्स 82,043.14 अंक तक और निफ्टी 25,152.30 अंक तक लुढ़क गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:GMP दे रहा संकेत, 1550 रुपये के पार लिस्ट हो सकता IPO

सेंसेक्स में 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। जबकि 13 कंपनियों के शेयर इस गिरावट के माहौल में भी बढ़त हासिल करने में सफल रहे हैं। सबसे अधिक तेजी अडानी पोर्ट्स के शेयरों में देखी गई है। यह स्टॉक 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है।

दूसरी तरफ आज टाटा मोटर्स, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, बीईएल जैसी कंपनियों के शेयरों की स्थिति अच्छी नहीं रही है। इन कंपनियों में आज गिरावट देखने को मिली है।

1:00 PM Share Market Live Updates 13 October: सेंसेक्स 355 अंकों की गिरावट के साथ 82,144 पर है। जबकि, निफ्टी 104 अंक नीचे 25180 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फाइनेंस जैसे स्टॉक्स हैं। वहीं, दूसरी ओर टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, हिन्दुस्तान यूनीलिवर टॉप लूजर्स की लिस्ट में।

11:00 AM Share Market Live Updates 13 October: बीएसई का 30 शेयरों वाला यह संवेदी सूचकांक लाल निशान पर है। सेंसेक्स 320अंकों की गिरावट के साथ 82,180 पर है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 90 अंक नीचे 25194 के लेवल पर पहुंच गया है। एनएसई पर 2940 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 862 हरे और 1992 लाल निशान पर हैं। आज 55 शेयर अपर सर्किट पर हैं। 57 लोअर सर्किट पर हैं।

9:40 AM Share Market Live Updates 13 October: सेंसेक्स टॉप लूजर टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, बीईएल, टाटा स्टील समेत 23 शेयरों के चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला यह संवेदी सूचकांक लाल निशान पर है। सेंसेक्स 265 अंकों की गिरावट के साथ 82,235 पर है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 76 अंक नीचे 25209 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फाइनेंस जैसे स्टॉक्स हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 13 October: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट बड़ी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 451 अंकों की गिरावट के साथ 82,049 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी की ओपनिंग शतकीय गिरावट के साथ 108 अंक नीचे 25177 के लेवल पर खुला।

Share Market Live Updates 13 October: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयात पर अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में कमजोरी दिखी। इसका असर आज यानी सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट पर दिख सकता है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं।

एशियाई बाजारों ने सोमवार को कम कारोबार किया, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह धड़ाम हो गए। एसएंडपी 500 और नैस्डैक को 10 अप्रैल के बाद से शुक्रवार को अपनी सबसे बड़ी सिंगल डे प्रतिशत गिरावट का सामना करना पड़ा।

इस सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

इस सप्ताह निवेशक अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध, भारत मुद्रास्फीति के आंकड़े, दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिकी शटडाउन के घटनाक्रम, आईपीओ गतिविधि, विदेशी धन के प्रवाह और अन्य घरेलू और वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों सहित प्रमुख शेयर बाजार ट्रिगर्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय स्टॉक मार्केट इंडेक्स लगातार दूसरे बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 328.72 अंक चढ़कर 82,500.82 पर और निफ्टी 103.55 अंक ऊपर 25,285.35 पर बंद हुआ।

आज के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

अमेरिका-चीन के बीच ताजा ट्रेड वॉर के बाद एशियाई बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। जापानी बाजार छुट्टियों के लिए बंद हैं। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.35 प्रतिशत की गिरावट आई और स्मॉल-कैप कोस्डैक में 2.24 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 25,327 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 83 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए गैप-डाउन शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के साथ व्यापार संघर्ष बढ़ाने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 878.82 अंक 45,479.60 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 182.60 अंक या 2.71 प्रतिशत फिसलकर 6,552.51 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 820.20 अंक या 3.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,204.43 पर बंद हुआ।

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश मांग से सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.6 प्रतिशत बढ़कर 4,043.14 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो दिन की शुरुआत में 4,059.30 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.5 प्रतिशत बढ़कर 4,059.60 डॉलर हो गया।

डॉलर

अमेरिकी डॉलर शुरुआती कारोबार में बिकवाली से उबर गया। डॉलर इंडेक्स 99.002 तक बढ़ गया। येन के मुकाबले, डॉलर 0.5 प्रतिशत बढ़कर 151.985 पर था, यूरो 0.1 प्रतिशत गिरकर 1.1609 डॉलर पर आ गया, और स्टर्लिंग 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1.33415 डॉलर पर पहुंच गया। युआन 7.137 युआन प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो 0.1 प्रतिशत पर था।

कच्चे तेल की कीमतें

ट्रेड टेंशन कम करने के लिए अमेरिका और चीन के बीच संभावित बातचीत की उम्मीद से पिछले सत्र में पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं। ब्रेंट कच्चा तेल शुक्रवार को 3.8 प्रतिशत गिरने के बाद 1.21 प्रतिशत बढ़कर 63.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 1.32 प्रतिशत बढ़कर 59.68 डॉलर हो गया।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।