Share Market Live: मार्केट में भूचाल, मेटल, IT और रियल्टी स्टॉक्स को झटका, सेंसेक्स 900 से अधिक अंक लुढ़का

Feb 13, 2026 01:56 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Share Market Live Updates 13 Feb.: सेंसेक्स 82709 के निचले स्तर को छूने के बाद अभी 962 अंक नीचे 82712 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 305 अंकों का गोता चुका है और अब 25501 पर आ गया है। सेंसेक्स में दो स्टॉक ही हरे निशान पर है। हिन्दुस्तान यूनीलीवर, इटरनल, इन्फोसिस, टीसीएस टॉप लूजर हैं।

Share Market Live: मार्केट में भूचाल, मेटल, IT और रियल्टी स्टॉक्स को झटका, सेंसेक्स 900 से अधिक अंक लुढ़का

2:00 AM Share Market Live Updates 13 Feb.:निफ्टी स्मॉल और मिड कैप दोनों इंडेक्स लाल हैं। निफ्टी नेक्स्ट 50 भी 1.45 पर्सेंट नीचे है। बैंक निफ्टी में 0.75 और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.85 पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स रिकवरी के बाद अब 1.70 पर्सेंट नीचे है। एफएमसीजी 1.60, मेटल 2.90, रियल्टी 2.12, ऑयल एंड गैस 1.82 पर्सेंट का गोता लगा चुके हैं। केवल निफ्टी मीडिया इंडेक्स में मामूली बढ़त है।

1:50 AM Share Market Live Updates 13 Feb.: आईटी शेयरों में भारी गिरावट है और आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली। सेंसेक्स 82709 के निचले स्तर को छूने के बाद अभी 962 अंक नीचे 82712 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का तिहरा शतक लगाकर 305 अंकों का गोता चुका है और अब 25501 पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल दो स्टॉक ही हरे निशान पर है। हिन्दुस्तान यूनीलीवर, इटरनल, इन्फोसिस, टीसीएस टॉप लूजर हैं।

11:05 AM Share Market Live Updates 13 Feb.: आईटी शेयरों में भारी गिरावट है और आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली। सेंसेक्स 82771 के निचले स्तर को छूने के बाद अभी 817 अंक नीचे 82857 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 260 अंकों का गोता लगाकर के साथ 25560 पर आ गया है। निफ्टी टॉप लूजर में आईटी शेयर हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी लाल हैं। बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज भी पस्त हैं। आईटी इंडेक्स 3.48 पर्सेंट का गोता लगा चुका है। मेटल भी करीब 3 पर्सेंट डाऊन है। कोई भी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर नहीं है।

10:00 AM Share Market Live Updates 13 Feb.: आईटी शेयरों में भारी गिरावट के चलते शेयर मार्केट में आज भूचाल है। सेंसेक्स 82791 के निचले स्तर को छूने के बाद अभी 817 अंक नीचे 82857 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 267 अंकों की कमजोरी के साथ 25539 पर आ गया है। निफ्टी में टॉप लूजर में आईटी शेयर हैं। इन्फोसिस में 6.36, टीसीएस में 4.99, एचसीएल टेक में 4.74 और विप्रो में 3.77 प्रतिशत की गिरावट है।

9:45 AM Share Market Live Updates 13 Feb.: आईटी शेयरों में भारी गिरावट के चलते शेयर मार्केट में आज भूचाल है। सेंसेक्स 82791 के निचले स्तर को छूने के बाद अभी 777 अंक नीचे 82897 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 258 अंकों की कमजोरी के साथ 25548 पर आ गया है। निफ्टी में टॉप लूजर में हिन्डाल्को के बाद आईटी शेयर हैं। हिन्डाल्को में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है। इन्फोसिस में 5.88, टीसीएस में 4.74, एचसीएल टेक में 4.31 और विप्रो में 3.55 प्रतिशत की गिरावट है।

9:15 AM Share Market Live Updates 13 Feb.: शेयर मार्केट में आज भूचाल है। आईटी शेयरों में भारी गिरावट के चलते इनके निवेशकों के लिए आज ब्लैक फ्राइडे साबित हो रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 772 अंकों का गोता लगाकर 82902 पर खुला। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 236 अंकों की कमजोरी के साथ 25571 पर खुला। निफ्टी में आईटी शेयर टॉप लूजर हैं।

7:25 AM Share Market Live Updates 13 Feb.: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50, वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बाद शुक्रवार को लाल निशान पर खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को टूटकर बंद हुए। दूसरी ओर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार सभी सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली के गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 558 अंक क्रैश होकर 83,674 पर और निफ्टी 146 अंकों का गोता लाकर 25,807पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों ने शुक्रवार को ज्यादातर गिरावट दर्ज की, वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात नुकसान के बाद क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व्यवधान के डर से टेक शेयरों में गिरावट आई। जापान का निक्केई 225 1.69 प्रतिशत फिसल गया, जबकि टॉपिक्स में 0.58 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.48 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोस्डैक में 1.36 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 25,716 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 142 अंकों की छूट थी। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को टेक शेयरों में बिकवाली से नीचे बंद हुआ और क्योंकि निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्क थे। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 669.42 अंक या 1.34 प्रतिशत टूटकर 49,451.98 पर और एसएंडपी 500 108 अंक या 1.57 प्रतिशत गिरकर 6,832.76 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 469.32 अंक या 2.03 प्रतिशत 22,597.15 पर बंद हुआ।

टेक शेयर धड़ाम

एप्पल स्टॉक की कीमत 5 प्रतिशत गिर गई, एनवीडिया की कीमत 1.61 प्रतिशत कम हो गई, एएमडी शेयर 3.58 प्रतिशत गिर गए, अमेजन शेयर की कीमत 2.25 प्रतिशत गिर गई, माइक्रोसॉफ्ट शेयर की कीमत 0.63 प्रतिशत गिर गई, जबकि मेटा प्लेटफॉर्म शेयर की कीमत 2.82 प्रतिशत गिर गई. टेस्ला स्टॉक की कीमत 2.62 प्रतिशत कम हो गई।

खुदरा महंगाई की संशोधित सीरीज

CPI मुद्रास्फीति संशोधित सीरीज के तहत भारत की खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी, जो लगातार तीसरे महीने बढ़ रही है। आधार वर्ष के रूप में 2024 के साथ नई उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में बढ़कर 2.75 प्रतिशत हो गई।

रक्षा अधिग्रहण परिषद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारतीय वायु सेना (IAF), भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की प्रमुख आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी। AoN को राफेल जेट, कॉम्बैट मिसाइल, एयर-शिप आधारित हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट (AS-HAPS), P8I विमान, विभव एंटी-टैंक माइंस और अन्य की खरीद के लिए मंजूरी दी गई थी।

सोने की कीमतें

पिछले सत्र में 3.2 प्रतिशत की तेज गिरावट के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.1 प्रतिशत बढ़कर 4,926.79 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमतें 0.6 प्रतिशत बढ़कर 75.72 डॉलर हो गईं।

कच्चे तेल की कीमतें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, लेकिन इस साल पहली बार बैक-टू-बैक साप्ताहिक गिरावट हुई। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 0.09 प्रतिशत बढ़कर 67.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स गुरुवार को लगभग 3 प्रतिशत खोने के बाद 0.11 प्रतिशत बढ़कर 62.91 डॉलर हो गया। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,