Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Share Market Live Updates 12 Dec bse nse sensex nifty top gainers losers
Share Market Updates 12 Dec: शेयर बाजार में आज फिर से दिखी तेजी, सेंसेक्स 449 अंक चढ़ा, निफ्टी में उछाल

Share Market Updates 12 Dec: शेयर बाजार में आज फिर से दिखी तेजी, सेंसेक्स 449 अंक चढ़ा, निफ्टी में उछाल

संक्षेप:

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 449.53 अंक या फिर 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 85267.66 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.57 प्रतिशत या फिर 148.40 अंक की तेजी के साथ 26,046.95 अंक पर बंद हुआ था।

Dec 12, 2025 03:47 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 449.53 अंक या फिर 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 85267.66 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.57 प्रतिशत या फिर 148.40 अंक की तेजी के साथ 26,046.95 अंक पर बंद हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंसेक्स इंडेक्स में 23 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 3.34 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, इटनरल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलटी, मारुति के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। ट्रेंट, टेक महिंद्रा, रिलायंस के शेयरों में भी उछाल दर्ज की गई है। हालांकि, इस उछाल के माहौल में भी 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सबसे बड़ी गिरावट हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में दर्ज की गई है। आईटीसी, एशियनपेंट्स, पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट का माहौल है।

1:15 PM Share Market Live Updates 12 Dec: शेयर मार्केट में तेजी के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 412 अंक ऊपर 85230 के लेवल पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 अब 130अंकों कह तेजी के साथ 26029 पर है।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टाटा स्टील (3.10%), अल्ट्राटेक(1.95%) , एलएंडटी (2.17%), मारुति (1.39%), एक्सिस बैंक (1.28%), ईटर्नल (2.04%) शामिल हैं। टॉप लूजर्स में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी, पावर ग्रिड, स्टेट बैंक, इन्फोसिस, सन फार्मा, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक हैं।

11:30 AM Share Market Live Updates 12 Dec: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 392 अंक ऊपर 85210 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 अब 109 अंकों कह तेजी के साथ 26007 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, एलएंडटी, मारुति, एक्सिस बैंक, टाइटन, बीईएल, बजाज फाइनेंस, ईटर्नल, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, ट्रेंट शामिल हैं।

9:30 AM Share Market Live Updates 12 Dec: शेयर मार्केट में रौनक बढ़ गई है। जबकि डॉलर की दहाड़ से रुपया थर-थर कांप रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया US डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 90.52 के ऑल-टाइम लो पर आ गया।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 407 अंक ऊपर 85225 के लेवल पर पहुंच गया। सेंसेक्स की इस उछाल में एलएंडटी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, बीईएल, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, मारुति का हाथ है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 अब 133 अंकों कह तेजी के साथ 26032 पर है।

9:15 AM Share Market Live Updates 12 Dec: शेयर मार्केट में रौनक बरकरार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 232 अंक ऊपर 85051 के लेवल पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने 72 अंकों कह तेजी के साथ 25971 से आज शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत की।

Share Market Live Updates 12 Dec: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50, शुक्रवार, 12 दिसंबर को एक मजबूत शुरुआत के लिए तैयार हैं, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर में कटौती के बाद डॉऊ जोंस और एसएंडपी 500 के रात भर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने के बाद उत्साहित वैश्विक संकेतों द्वारा समर्थित है।

फेड के फैसले के जवाब में वॉल स्ट्रीट में लाभ के बाद एशियाई बाजारों में भी तेजी आई, जिससे भारतीय इक्विटी के लिए सकारात्मक सेटअप जुड़ गया। गिफ्ट निफ्टी ट्रेंड घरेलू बाजारों के लिए एक और मजबूत शुरुआत की ओर भी इशारा करते हैं। गिफ्ट निफ्टी निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 108 अंक या 0.4% की बढ़त के साथ 26,134 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शुक्रवार, 12 दिसंबर को सेंसेक्स और निफ्टी 50 के तेजी से शुरू होने के आसार हैं। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, खासकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद। गुरुवार को घरेलू बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 427 अंक और निफ्टी 141 अंक चढ़ा।

क्यों है तेजी का माहौल?

1. फेड रिजर्व का फैसला: अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की और अगले साल भी कम दरों का संकेत दिया। इससे वैश्विक बाजारों में उत्साह है।

2. वैश्विक बाजारों ने बनाए रिकॉर्ड: अमेरिकी शेयर बाजार (डॉऊ जोन्स और एसएंडपी 500) रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। एशियाई बाजार भी आज मजबूत हैं। गुरुवार को एसएंडपी 500 में 0.2% की बढ़त के बाद, ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क शुरुआती कारोबार में लगभग 1% बढ़ गया।

3. गिफ्ट निफ्टी संकेत: सिंगापुर में कारोबार करने वाले निफ्टी के फ्यूचर्स (गिफ्ट निफ्टी) 0.4% ऊपर हैं, जो भारतीय बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

गुरुवार को बाजार का हाल

· तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में जोरदार तेजी आई।

· सेंसेक्स 84,818.13 (+0.51%) और निफ्टी 50 25,898.55 (+0.55%) पर बंद हुआ।

· ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

दुनिया भर के बाजारों से जुड़ी अन्य अहम खबरें

· अमेरिका: व्यापार घाटा सितंबर में कम हुआ। राष्ट्रपति ट्रम्प और PM मोदी ने फोन पर बातचीत की और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

· जापान: बैंक ऑफ जापान अगले हफ्ते ब्याज दरें बढ़ा सकता है।

· कमोडिटी बाजार: कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त है। सोना थोड़ा नीचे आया, जबकि चांदी बहुत ऊपर बनी हुई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट पिछले सत्र में 1.5% की गिरावट के बाद 58 डॉलर प्रति बैरल की ओर चढ़ गया, जबकि ब्रेंट 61 डॉलर से ऊपर बंद हुआ। उत्साहित

· विदेशी मुद्रा: अमेरिकी डॉलर कई मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हुआ है।

डिसक्लेमर: यह समाचार एजेंसी इनपुट पर आधारित सामान्य जानकारी है। निवेश का निर्णय लेने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।