तीन दिन में सेंसेक्स 2700 अंक से अधिक टूटा, ₹9 लाख करोड़ का नुकसान

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Why Stock Market Crash Today: आज सेंसेक्स 1200 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 76403 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,813 के निचले स्तर तक फिसल गया
  • बाजार में लगातार तीन दिन से कोहराम मचा हुआ है
तीन दिन में सेंसेक्स 2700 अंक से अधिक टूटा, ₹9 लाख करोड़ का नुकसान

Why Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार, 24 अप्रैल को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही करीब 1% से अधिक टूट गए। सेंसेक्स 1200 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 76403 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,813 के निचले स्तर तक फिसल गया। इस तेज गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति को बड़ा झटका लगा। आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹466 लाख करोड़ से घटकर ₹460 लाख करोड़ रह गया, यानी आज एक ही दिन में ₹6 लाख करोड़ डूब गए।

तीन दिन में ₹9 लाख करोड़ का नुकसान

पिछले तीन कारोबारी सेशन में मार्केट का हाल बुरी तरह पस्त रहा। सेंसेक्स करीब 2700 अंक से अधिक टूट चुका है, जबकि निफ्टी 2.9% गिरा है। इस दौरान निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब ₹9 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई है।

क्यों गिर रहा है शेयर मार्केट? जानिए 5 बड़े कारण

1. अमेरिका-ईरान तनाव पर अनिश्चितता

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बरकरार है, जिससे मार्केट में डर बना हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने सेना को होर्मुज में माइंस बिछाने वाली छोटी ईरानी नौकाओं को गोली मारने का आदेश दिया है। दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने गुरुवार को कहा कि सभी ईरानी किसी भी बाहरी आक्रमण के खिलाफ एक साथ खड़े हैं ताकि हमला करने वालों को अपने कार्यों पर पछतावा हो।

2. कच्चे तेल की कीमतों में 18% उछाल

तेल की कीमतों में इस हफ्ते करीब 18% की तेजी आई है। होर्मुज स्ट्रेट, जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है, अब भी पूरी तरह खुल नहीं पाया है। इससे महंगाई और कंपनियों की लागत बढ़ने का खतरा है।

3. रुपया फिर कमजोर

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 94 के नीचे फिसल गया है और 94.25 तक पहुंच गया। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मुद्रा शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 94.25 पर आ गई, जिससे लगातार पांचवें दिन गिरावट का सिलसिला बढ़ गया। कमजोर मुद्रा विदेशी निवेशकों के लिए जोखिम बढ़ाती है और मार्केट पर दबाव डालती है।

4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) एक बार फिर बिकवाली मोड में आ गए हैं। पिछले चार सत्रों में उन्होंने ₹8,300 करोड़ से ज्यादा के शेयर बेच दिए हैं, जिससे मार्केट में गिरावट तेज हुई है।

5. तकनीकी कमजोरी

कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के अनुसार, निफ्टी 24,000 के अहम सपोर्ट स्तर से नीचे निकल गया है, जो एक नकारात्मक संकेत माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर 24,300 के ऊपर मजबूती नहीं आती, तो गिरावट और बढ़ सकती है।

क्या आगे भी गिरावट जारी रहेगी?

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर स्थिति साफ नहीं होती, खासकर अमेरिका-ईरान तनाव और तेल की कीमतों को लेकर तब तक मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,