Share Market Highlights: शेयर मार्केट में सुबह के नुकसान की किसने की भरपाई, सेंसेक्स 120 अंक नीचे बंद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Share Market Highlights 11 Sep: बाजार खुलने के चंद मिनट के अंदर ही सेंसेक्स 700 अंक से अधिक लुढ़ककर 74160 पर आ गया था
  • दोपहर बाद रिकवरी शुरू हुई और सेंसेक्स 74781 और निफ्टी 23398 के लेवल पर बंद हुआ

stock market crash today
शेयर मार्केट लाइव 11 सितंबर

Share Market Highlights: सुबह मार्केट क्रैश होने के बाद दोपहर को रिकवरी मोड में आ गया। सेंसेक्स और निफ्टी काफी हद तक सुबह के नुकसान की भरपाई करने बाद लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 120 अंक नीचे 74781 के लेवल पर और निफ्टी महज 79 अंक नीचे 23398 के लेवल पर बंद होने में कामयाब रहा। एक समय यह 23231 के स्तर तक गिर गया था। जबकि, सेंसेक्स ने आज दिन का निचला स्तार 74160 को टच कर चुका था।

नुकसान की भरपाई किसने कराई

शेयर मार्केट में सुबह हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई कराने में बैंकिंग और IT स्टॉक्स का हाथ रहा। सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक 2.02 प्रतिशत ऊपर 708 रुपये पर बंद हुआ। टेक महिंद्रा में 1.38 प्रतिशत की तेजी रही और यह 1539.50 रुपये पर बंद हुआ। एचसीएल टेक, इटरनल, इन्ऊोसिस, बीईएल, ट्रेंट, आईटीसी, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स और इंडिगो हरे निशान पर बंद हुए।

गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील, रिलायंस, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावरग्रिड और एलएंडटी प्रमुख रहे। इनमें एक से 1.67 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

Share Market Today Live 11 Sep 11:45 AM: शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट के बाद अब बाजार कुछ संभलता नजर आ रहा है। सेंसेक्स अब केवल 336 अंक नीचे 74566 पर है। एक समय यह 740 अंक टूटकर 74160 पर आ गया था। जबकि, निफ्टी अब 127 अंक नीचे 23350 पर है। एक समय गिरावट के दोहरे शतक के साथ 23231 तक लुढ़क चुका था।

Share Market Today Live 11 Sep 9:45 AM: सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, आईटीसी, एयरटेल और अडानी पोर्ट्स के अलावा सभी शेयर लाल हैं। बजाज फाइनेंस 2.77 प्रतिशत टूटकर सेंसेक्स टॉप लूजर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, अल्ट्रोटेक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक में भी भारी गिरावट है। निफ्टी 230 अंक टूटकर 23247 पर आ गया है। सेंसेक्स में 680 अंकों की गिरावट है और 74222 पर आ गया है।

Share Market Today Live 11 Sep 9:17 AM: कच्चे तेल की आग में घरेलू शेयर मार्केट भी झुलस रहा है। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 11 सितंबर को सेंसेक्स 593 अंक लुढ़ककर 74309 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 207 अंक नीचे 23270 पर खुला। बाजार खुलने के चंद मिनट के अंदर ही सेंसेक्स 709 अंक लुढ़ककर 74193 पर आ गया। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का झटका लग गया।

Share Market Today Live 11 Sep 8:35 AM: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग अमेरिका से जापान तक के बाजारों को झुलसाने के बाद अब भारतीय शेयर बाजार तक पहुंचने वाली है। गिफ्ट निफ्टी ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया है। तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद एशियाई बाजार और बॉन्ड ने वॉल स्ट्रीट को लाल रंग में रंग दिया है। बाजार में बड़ी गिरावट के आसार जरूर हैं, लेकिन ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसे स्थिति अभी नजर नहीं आ रही।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भारतीय इक्विटी मार्केट आज दबाव में रहने की उम्मीद है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल निवेशकों की भावना पर वजन जारी रखती है। डब्ल्यूटीआई क्रूड पिछले सत्र में लगभग 7.5 प्रतिशत बढ़ने के बाद $103-104 प्रति बैरल रेंज में ट्रेडिंग कर रहा है, जबकि ब्रेंट हूती और सऊदी अरब से जुड़े बढ़ते तनाव के बीच $108 मार्क की ओर बढ़ गया है।

गुरुवार को क्या हुआ?

तीन सत्रों की गिरावट के क्रम को तोड़ते हुए, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को मामूली रूप से ऊपर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.36 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,902.59 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 46.30 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,477.80 पर बंद हुआ।

आज शेयर मार्केट की चाल तय करेंगे ये फैक्टर्स

गिफ्ट निफ्टी टुडे: गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 122 अंक की गिरावट के साथ 23,362 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

अमेरिकी बाजार: प्रमुख मुद्रास्फीति डेटा में एक और वृद्धि के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई और ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि हुई। वॉल स्ट्रीट भी दबाव में आ गया क्योंकि अमेरिका और ईरान होर्मुज में भिड़ गए, जबकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने इस साल दूसरी बार ब्याज दरें बढ़ाईं। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और एसएंडपी 500 में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.65 प्रतिशत गिर गया। एमएससीआई के वैश्विक शेयरों का गेज 0.66 प्रतिशत गिर गया।

कच्चे तेल की कीमतें: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को तेल की कीमतें बढ़ीं, दोनों प्रमुख बेंचमार्क मई के मध्य के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर सप्ताह को समाप्त करने के लिए ट्रैक पर हैंब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.05 डॉलर या 1 प्रतिशत बढ़कर 108.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 95 सेंट या 1 प्रतिशत बढ़कर 103.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया। दोनों बेंचमार्क गुरुवार को 6 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए थे।

एशियन मार्केट: दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6,802.50 पर खुला और वर्तमान में 6,853.00 पर है, जो 7,033.92 के पिछले बंद होने से 180.92 अंक या 2.57 प्रतिशत नीचे है। जापान का निक्केई शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत से अधिक गिर गया क्योंकि मध्य पूर्व में नए सिरे से तनाव और तेल की कीमतों में वृद्धि ने मुद्रास्फीति के दबाव पर चिंताओं को बढ़ा दिया। स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:15 बजे निक्केई 225 3.03 प्रतिशत गिरकर 63,291 पर था।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट में सुबह के नुकसान की किसने की भरपाई, सेंसेक्स 120 अंक नीचे बंद