Tata Sons की लिस्टिंग को लेकर अब छिड़ी जंग? इस बड़े इनवेस्टर्स ने RBI से की गुहार, क्यों बनाया जा रहा दबाव

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Tata Sons Listing: टाटा संस के आईपीओ को लकेर शापूरजी पालोनजी ग्रुप की तरफ से बड़ा बयान आया है। समूह टाटा संस के आईपीओ के लिए RBI से गुहार लगाई है। ग्रुप का टाटा संस में 18.37 प्रतिशत हिस्सा है। 

Tata Sons की लिस्टिंग को लेकर अब छिड़ी जंग? इस बड़े इनवेस्टर्स ने RBI से की गुहार, क्यों बनाया जा रहा दबाव

Tata Sons IPO: पिछले कई महीनों से टाटा ग्रुप (Tata Group) अलग-अलग वजहों से चर्चा के केंद्र में रहा है। अब टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर नई बहस छिड़ गई है। टाटा संस में एक बड़ा हिस्सा होल्ड करने वाले शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) ने लिस्टिंग के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से टाटा संस की लिस्टिंग की गुहार लगाई है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की टाटा संस में कुल 18.37 प्रतिशत होल्डिंग है। बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस महीने के अंत तक टाटा संस की लिस्टिंग पर अपना फैसला सुनाएगा।

टाटा संस की लिस्टिंग की क्यों हो रही है चर्चा

मौजूदा समय में टाटा संस की पहचान एक अपर-लेयर NBFC के तौर पर होती है। RBI के मौजूदा नियमों के अनुसार इसकी लिस्टिंग जरूरी है। लेकिन टाटा संस ने लिस्टिंग से छूट मांगी है। जिसपर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फैसला आना बाकि है।

क्या कहा है शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने?

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ने दिए बयान में कहा, “मैंने पहले ही कहा है कि टाटा संस की लिस्टिंग सिर्फ एक रेगुलेटरी आवश्यकता ही नहीं रह गया है। बल्कि एक जरूरी बदलाव है। यह चेंज कॉरपोरेट गवर्नेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि यही टाटा ग्रुप की नींव है।

चेयरमैन ने आगे कहा कि अभी तक कोई भी ऐसा सबूत पेश नहीं किया जा सका है। जिससे यह साबित हो सके कि ट्रस्ट के हित लिस्टिंग से प्रभावित होंगे। और लिस्टिंग होने के बाद उनकी सेवा और सहयोग की क्षमता में कैसे कमी आ जाएगी। मिस्त्री ने आगे कहा, “टाटा संस की लिस्टिंग पब्लिक के लिए काफी जरूरी है। इससे बोर्ड की जवाबदेही मजबूत होगी। लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए वैल्यू के साथ-साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाएगी।”

इस ट्रस्टी ने भी की है लिस्टिंग की मांग

टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय सिंह ने भी टाटा संस की लिस्टिंग की मांग की है। उन्होंने कहा था कि अब समय आ चुका है। बता दें, टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस में कुल 66 प्रतिशत हिस्सा है।

लिस्टिंग की चर्चा में इन TATA के शेयरों में तेजी

टाटा केमिकल्स के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की तेजी और टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन के शेयरों में 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। दोनों कंपनियों के शेयरों मे उछाल के पीछे की वजग टाटा संस की लिस्टिंग से जुड़ी इस चर्चा को माना जा रहा है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,