Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shakti Pumps Share Price jumped 5 percent after this news came out
शेयर बाजार में ‘धुरंधर’ निकला यह स्टॉक, आज फिर 5% बढ़ा भाव, अब कौन सी खबर आई?

शेयर बाजार में ‘धुरंधर’ निकला यह स्टॉक, आज फिर 5% बढ़ा भाव, अब कौन सी खबर आई?

संक्षेप:

Shakti Pumps Share Price: शक्ति पम्प्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव आज शुक्रवार को 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह 23.98 करोड़ रुपये का काम है।

Dec 12, 2025 02:01 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shakti Pumps Share Price: शक्ति पम्प्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव आज शुक्रवार को 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह 23.98 करोड़ रुपये का काम है। यह काम कंपनी को झारखंड से मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 1200 सोलर वाटर पंपिंद सिस्टम्स लगाने का काम मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झारखंड से कंपनी को मिला यह दूसरा वर्क ऑर्डर है। यह वर्क ऑर्डर कंपनी को पीएम कुसुम योजना के तहत मिला है। बता दें, गुरुवार को कंपनी को महाराष्ट्र इलेक्ट्रिकसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से मिला था।

ये भी पढ़ें:15% चढ़ गया यह स्टॉक, आज बड़ा दिन, निवेशकों को मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

दो दिन में 19% की तेजी

बीसएई में कंपनी के शेयरों का भाव 617.65 रुपये के लेवल पर खुला है। कंपनी के शेयरों की कीमतों करीब 5 प्रतिशत की उछाल के बाद यह स्टॉक 660.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इससे पहले कल कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

जुलाई से सितंबर के दौरान शक्ति पम्प्स का रेवन्यू 666.35 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 634.59 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 90.71 करोड़ रुपये रहा था। EBITDA सितंबर तिमाही के दौरान 141.49 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें:खुल गया ₹10,602.65 करोड़ के साइज वाला IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹120 का फायदा

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म रहा शानदार

बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 1398 रुपये और 52 वीक लो लेवल 549 रुपये है। दो साल में शक्ति पम्प्स के शेयरों की कीमतों में 289 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 1283 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।