मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रॉकेट बने इन कंपनियों के शेयर, 19% तक चढ़ गए शेयर के दाम

Mar 11, 2026 11:04 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

शक्ति पंप्स इंडिया, रोटो पंप्स, NCC और केईसी इंटरनेशनल के शेयर बुधवार को 19% तक उछल गए हैं। मोदी सरकार के एक बड़े फैसले के बाद इन कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए हैं। कैबिनेट ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के 2028 तक के एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रॉकेट बने इन कंपनियों के शेयर, 19% तक चढ़ गए शेयर के दाम

शक्ति पंप्स इंडिया, रोटो पंप्स, एनसीसी और केईसी इंटरनेशनल के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। इन कंपनियों के शेयर बुधवार को BSE में 19 पर्सेंट तक उछल गए हैं। मोदी सरकार के एक बड़े फैसले के बाद शक्ति पंप्स इंडिया, एनसीसी और केईसी इंटरनेशनल के शेयर रॉकेट बन गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के 2028 तक के एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है। इस प्रोग्राम पर कुल 8.69 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार के योगदान को बढ़ाकर 3.59 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जो कि 2019-20 में 2.1 लाख करोड़ रुपये था। इस स्कीम के तहत बाकी की फंडिंग राज्यों सरकारों की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी।

19% उछल गए शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर
कम्प्रेशर्स, पंप्स और डीजल इंजन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर बुधवार को BSE में 19 पर्सेंट के उछाल के साथ 584.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में शक्ति पंप्स के शेयर 170 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, 3 साल में शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में 690 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 10 साल में शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर 2215 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1047 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 462.50 रुपये है।

15% से ज्यादा उछल गए रोटो पंप्स के शेयर
रोटो पंप्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को BSE में 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 63.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एनसीसी लिमिटेड (NCC Limited) के शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर बुधवार को 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 154.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। केईसी इंटरनेशनल के शेयर भी बुधवार को BSE में करीब 4 पर्सेंट की तेजी के साथ 556 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा, किर्लोस्कर ब्रदर्स, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, पीएनसी इंफ्राटेक, दिलीप बिल्डकॉन, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर और सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 6 पर्सेंट तक का उछाल देखने को मिला है। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के शेयर भी उछाल के साथ 1135 रुपये पर पहुंच गए हैं।

कंपनियों के बिजनेस में जल जीवन मिशन की हिस्सेदारी
अगर इंडीविजुअल डीटेल्स की बात करें तो कल्पतरु प्रोजेक्ट्स की मौजूदा टोटल ऑर्डर बुक करीब 64,600 करोड़ रुपये की है, जिसमें से करीब 8400 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन से लिंक्ड है। केईसी इंटरनेशनल की ओवरऑल ऑर्डर बुक 39,300 करोड़ रुपये की है, जिसमें से करीब 1600 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स से हैं। एनसीसी की टोटल ऑर्डर बुक 71,900 करोड़ रुपये की है, जिसमें से जल जीवन मिशन के तहत प्रोजेक्ट्स का हिस्सा 700 करोड़ रुपये का है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,