Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shakti Pumps India Ltd gets new work order from haryana
इस कंपनी पर हो रही है वर्क प्रोजेक्ट की बारिश, हरियाणा से मिला ₹23 करोड़ का काम

इस कंपनी पर हो रही है वर्क प्रोजेक्ट की बारिश, हरियाणा से मिला ₹23 करोड़ का काम

संक्षेप:

Multibagger Stocks: मल्टीबैगर स्टॉक शक्ति पम्प लिमिटेड (Shakti Pumps India Ltd) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी पर वर्क ऑर्डर की बारिश हो रही है। 2 जनवरी को एक बार फिर से इस कंपनी को एक नया काम मिला है।

Jan 04, 2026 03:25 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stocks: मल्टीबैगर स्टॉक शक्ति पम्प लिमिटेड (Shakti Pumps India Ltd) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी पर वर्क ऑर्डर की बारिश हो रही है। 2 जनवरी को एक बार फिर से इस कंपनी को एक नया काम मिला है। इस बार काम हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट से मिला है। कंपनी को इस वर्क प्रोजेक्ट के तहत 792 सोलर वायर पम्पिंग सिस्टम्स लगाने हैं। पीएम कुसुम योजना के तहत मिले इस वर्क ऑर्डर की कीमत 23.54 करोड़ रुपये की है। जिसे 90 दिन में पूरा करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:10 पर मिलेगा 1 फ्री शेयर, रिकॉर्ड डेट कल, शेयरों में हलचल

31 दिसंबर को भी मिला था काम

कंपनी को पिछले के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड से 4840 ऑफ ग्रिड डीसी सोलर फोटोवोल्टिक वारट पम्पिंग सिस्टम्स का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत 170.25 करोड़ रुपये थी। जिसे 120 दिन में पूरा करना है।

30 दिसंबर 2025 को झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी की तरफ से 1000 ऑफ ग्रिड सोलर फोलोवोल्टिक वाटर पम्पिंग सिस्टम लगाने का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत 21 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें:2026 का पहला IPO मंगलवार से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा 33% का फायदा

शेयरों का प्रदर्शन बीते एक साल में कैसा

शुक्रवार को शक्ति सोलर पम्प के शेयर बीएसई में 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 742.65 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में शक्ति पम्प का शेयर 36 प्रतिशत टूट चुका है। दो साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 339 प्रतिशत और 5 साल में 1384 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, शक्ति पम्प के शेयरों का भाव 10 साल में 2656 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

2025 में कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 5 शेयर पर बोनस शेयर दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,