दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल, देखें कौन हुआ अंदर और कौन बाहर

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Bloomberg Billionaire List: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अब सर्गी ब्रिन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जेफ बेजोस चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप-10 अरबपतियों में माइकल डेल और जेनसेंग हुआंग जैसे दिग्गज की फिर से एंट्री हुई है, जबकि, रॉब वॉल्टन और एलिस वॉल्टन को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल, देखें कौन हुआ अंदर और कौन बाहर

Bloomberg Billionaire List: ईरान युद्ध के बीच दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अब सर्गी ब्रिन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जेफ बेजोस चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप-10 अरबपतियों में माइकल डेल और जेनसेंग हुआंग जैसे दिग्गज की फिर से एंट्री हुई है और रॉब वॉल्टन और एलिस वॉल्टन को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। मार्क जुकरबर्ग एक बार फिर से 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं।

बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रोजाना की रैंकिंग है। ये आंकड़े न्यूयॉर्क में हर ट्रेडिंग दिन के अंत में अपडेट किए जाते हैं। अरबपतियों की संपत्ति का अधिकांश हिस्सा इक्विटी में होने के कारण उनकी कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का असर उनके नेटवर्थ पर दिखता है।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की नई लिस्ट

1 . एलन मस्क: दुनिया के टॉप-10 अमीरों की नई लिस्ट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 651 अरब डॉलर है। बुधवार को उनकी संपत्ति में 6.96 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई। इस साल अबतक मस्क के नेटवर्थ में 31.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

2. लैरी पेज: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे नंबर पर लैरी पेज है। इनकी संपत्ति में बुधवार को 7.47 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई। इसके बावजूद इस साल अबतक 14.4 अरब डॉलर गंवाने के बाद अब इनका नेटवर्थ 255 अरब डॉलर है।

3.सर्गी ब्रिन: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर सर्गी ब्रिन हैं। इस साल अबतक इनकी दौलत में 13.4 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को इन्हें 6.93 अरब डॉलर का फायदा हुआ और इनका नेटवर्थ अब 237 अरब डॉलर है।

4. जेफ बेजोस: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 224 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। बुधवार को इनकी संपत्ति में 2.62 अरब डॉलर का इजाफ हुआ। हालांकि, बेजोस की दौलत में इस साल अबतक 20.7 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

5. मार्क जुकरबर्ग: मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग इस साल अबतक 27.7 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। हालांकि, बुधवार को मेटा के शेयरों में आई तेजी के चलते इनकी दौलत में 2.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब इनके पास 205 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

6.लैरी एलिसन : ओरेकल के मालिक लैरी एलिसन इस साल सबसे अधिक 53.1 अरब डॉलर का नुकसान इन्होंने ही उठाया है। बुधवार को भी इन्हें 626 मिलियन डॉलर की चोट पहुंची और इनका नेटवर्थ 194 अरब डॉलर रह गया।

7. बर्नार्ड अरनाल्ट: अरनाल्ट की कुल संपत्ति 156अरब डॉलर हो गई है। वैसे इस साल इन्हें अबतक 52.2 अरब डॉलर की चोट पहुंच चुकी है। हालांकि, बुधवार को उनकी दौलत में 3.35 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

8. जिम वॉल्टन: इस साल अबतक इनकी संपत्ति में 10.9 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है। इनकी कुल संपत्ति 147 अरब डॉलर है। बुधवार को इनके नेटवर्थ में 1.15 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

9. माइकल डेल: इससाल अबतक इनकी संपत्ति 5.61 अरब डॉलर बढ़कर 146 अरब डॉलर हो गई है। बुधवार को इनकी दौलत में 3.14 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई।

10. जेनसेन हुआंग: बुधवार को इनकी दौलत में 1.11 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और इसके साथ ही इनका नेटवर्थ 146 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस साल इनकी दौलत में भी करीब 9 अरब डॉलर की सेंध लगी है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,