Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shadowfax Technologies IPO open from 20 january price band 124 rupees check other details
20 जनवरी से खुल रहा एक और बड़ा IPO, प्राइस बैंड ₹124, GMP में अभी से तेजी

20 जनवरी से खुल रहा एक और बड़ा IPO, प्राइस बैंड ₹124, GMP में अभी से तेजी

संक्षेप:

एंकर निवेशकों को शेयरों का आवंटन 19 जनवरी को होगा। इस IPO में एक लॉट में 120 शेयर होंगे और रिटेल निवेशक को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। शेयरों का 10% हिस्सा रिटेल, 15% NII और 75% QIB निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

Jan 14, 2026 12:16 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shadowfax Technologies IPO: देश की जानी-मानी लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज अपना IPO लेकर आ रही है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹118 से ₹124 प्रति शेयर तय किया है। यह IPO 20 जनवरी (मंगलवार) को खुलेगा और 22 जनवरी (गुरुवार) को बंद होगा। एंकर निवेशकों को शेयरों का आवंटन 19 जनवरी को होगा। इस IPO में एक लॉट में 120 शेयर होंगे और रिटेल निवेशक को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। शेयरों का 10% हिस्सा रिटेल, 15% NII और 75% QIB निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹10 प्रीमियम पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

IPO से जुड़ी टाइमलाइन की बात करें तो 23 जनवरी को अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 27 जनवरी को रिफंड मिलेगा और उसी दिन जिनको शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 जनवरी को BSE और NSE पर होने की संभावना है। कुल मिलाकर निवेशकों के लिए पूरा शेड्यूल साफ और तय है।

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज इस IPO के जरिए कुल ₹1,907.3 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹1,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा, जबकि ₹907.3 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नए फर्स्ट माइल, लास्ट माइल और सॉर्टिंग सेंटर्स के लिए लीज भुगतान, ब्रांडिंग-मार्केटिंग, और अधिग्रहण व सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में करेगी। OFS में फ्लिपकार्ट, आईएफसी, क्वालकॉम, एट रोड्स, मिराए एसेट जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं।

कंपनी का कारोबार

कंपनी के बिजनेस की बात करें तो शैडोफैक्स एक ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म है, जो सेम-डे और कुछ घंटों में डिलीवरी जैसी सेवाएं देता है। सितंबर 2025 तक कंपनी का नेटवर्क 14,758 पिनकोड, 4,299 टचपॉइंट और 53 सॉर्ट सेंटर्स तक फैल चुका है। वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। FY25 में कंपनी ₹6.4 करोड़ के मुनाफे में आ गई, जबकि पिछले साल नुकसान हुआ था। रेवेन्यू भी लगातार बढ़ रहा है। बाजार में इसके मुकाबले ब्लू डार्ट और डिलीवेरी जैसे बड़े खिलाड़ी हैं। ऐसे में शैडोफैक्स का IPO लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए दिलचस्प हो सकता है, लेकिन निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।