6 गुना बढ़ गया कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की लूट, ₹124 पर आया भाव

Feb 12, 2026 08:04 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंपनी की यह ग्रोथ उसके मजबूत बिजनेस मॉडल और बढ़ती डिलीवरी डिमांड को दिखाती है। खासकर ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और डी2सी ब्रांड्स से मिल रहे ऑर्डर्स ने कंपनी की कमाई को तेज रफ्तार दी है।

6 गुना बढ़ गया कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की लूट, ₹124 पर आया भाव

Shadowfax Q3 Results: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की बड़ी टेक-इनेबल्ड कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने दिसंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर जबरदस्त उछाल के साथ ₹6 करोड़ से बढ़कर ₹35 करोड़ हो गया। यानी प्रॉफिट में 6 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की यह ग्रोथ उसके मजबूत बिजनेस मॉडल और बढ़ती डिलीवरी डिमांड को दिखाती है। खासकर ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और डी2सी ब्रांड्स से मिल रहे ऑर्डर्स ने कंपनी की कमाई को तेज रफ्तार दी है।

क्या है डिटेल

कंपनी की ऑपरेशनल आय भी शानदार रही। दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 65.5% बढ़कर ₹700.6 करोड़ से ₹1,159.7 करोड़ पर पहुंच गया। शिपमेंट वॉल्यूम बढ़ने और डिलीवरी नेटवर्क के विस्तार का सीधा फायदा कंपनी को मिला। जैसे-जैसे स्केल बढ़ा, वैसे-वैसे ऑपरेटिंग लीवरेज भी बेहतर हुआ। यही वजह रही कि एबिटा ₹20.7 करोड़ से बढ़कर ₹66.5 करोड़ हो गया। एबिटा मार्जिन भी 3% से बढ़कर 5.7% तक पहुंच गया, जो लागत नियंत्रण और बेहतर दक्षता का संकेत है।

खर्चों की बात करें तो कर्मचारी लाभ पर कंपनी ने ₹108.6 करोड़ खर्च किए। अन्य खर्च ₹984.6 करोड़ रहे, जबकि डिप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन ₹32.3 करोड़ दर्ज हुआ। फाइनेंस कॉस्ट ₹5.8 करोड़ रही। हालांकि खर्च बढ़े हैं, लेकिन रेवेन्यू में तेज बढ़ोतरी और बेहतर मार्जिन के चलते कंपनी ने मुनाफे में अच्छी छलांग लगाई है। नौ महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 31 दिसंबर तक कंपनी की कुल आय ₹2,965.4 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹1,772.7 करोड़ थी। इस दौरान नेट प्रॉफिट ₹16.3 करोड़ से बढ़कर ₹55.9 करोड़ हो गया।

कंपनी के शेयरों के हाल

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज को भारत की अग्रणी टेक-आधारित लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म कंपनियों में गिना जाता है, जो लास्ट-माइल डिलीवरी में मजबूत पकड़ रखती है। कंपनी 28 जनवरी 2026 को NSE और BSE पर लिस्ट हुई थी। नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा भी मजबूत दिखा। 12 फरवरी को NSE पर कंपनी का शेयर 4.8% चढ़कर ₹124.75 पर बंद हुआ। मजबूत ग्रोथ, बढ़ती मांग और बेहतर मार्जिन को देखते हुए बाजार में कंपनी को लेकर सकारात्मक रुझान बना हुआ है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Shadowfax Q3 Results profit jumps nearly six fold share may focus tomorrow
;;;