Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़seven companies will trade ex dividend this check details here
7 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी Ex - Dividend, कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही

7 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी Ex - Dividend, कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही

संक्षेप:

Dividend Stocks: शेयर बाजार में इस हफ्ते 7 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। इनमें से दो बैंकिंग स्टॉक भी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी किस दिन डिविडेंड ट्रेड करेगी।

Jan 18, 2026 02:18 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dividend Stocks: शेयर बाजार में इस हफ्ते 7 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। इनमें से दो बैंकिंग स्टॉक भी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी किस दिन डिविडेंड ट्रेड करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

NLC India Ltd

शेयर बाजार में कंपनी 20 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 3.60 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। बीते एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर एनएलसी इंडिया लिमिटेड के शेयर बीएसई में 257.25 रुपये के स्तर पर थे।

ये भी पढ़ें:2025 में ₹625 का डिविडेंड देने वाली कंपनी ने फिर किया Dividend पर बड़ा फैसला

2- बैंक ऑफ महाराष्ट्र

इस बैंकिंग स्टॉक ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। 20 जनवरी को यह स्टॉक भी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने पिछले एक साल में 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक बीएसई में 1 प्रतिशत की उछाल के बाद 66.57 रुपये के स्तर पर था।

3- Angel One Ltd

इस ब्रोकिंग स्टॉक की कीमतों में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखने को मिली थी। मार्केट के बंद होने के समय पर एंजल वन लिमिटेड के शेयरों का भाव 9.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 2756 रुपये के स्तर पर था। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 11 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी ने एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए 21 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 6 महीने में पैसा किया डबल

4- ICICI Prudential Asset Management Co Ltd

21 जनवरी को यह स्टॉक भी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहा है। कंपनी ने हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 14.85 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 7.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2933.35 रुपये के लेवल पर था। बता दें, इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 11.74 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

5- Suraj Ltd

कंपनी हर शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया है। कंपनी 23 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 48 प्रतिशत गिरा है। बता दें, शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 11.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 259.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

6- डी बी कॉर्प (D B Corp Ltd) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के शेयर 23 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी क्रमशः 2 रुपये और 0.20 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,