इस कंपनी ने की मोदी सरकार की स्कीम से जुड़ी डील, सुस्त शेयर की लौटेगी एनर्जी?
- पिछले साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया था। इसके तहत सरकार का 1 करोड़ घर में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इस स्कीम को बूस्ट देने के लिए सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने एक बड़ी डील की है।

Servotech share crash: एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने चेंबर ऑफ इंडियन माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (CIMSME) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2026 तक 1 लाख सौर घर के लक्ष्य में तेजी लाने के लिए किया गया है। बता दें कि पिछले साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया था। इसके तहत सरकार का 1 करोड़ घर में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है।
क्या है समझौते की डिटेल
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम और CIMSME की इस डील में स्कीम के तहत यूजर्स के अनुकूल मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च किया गया है। इस ऐप को CIMSME द्वारा सर्वोटेक के सहयोग से विकसित किया गया है। यह ऐप संपूर्ण सौर ऊर्जा अपनाने की प्रक्रिया को सरल बनाता है, जिससे घर के मालिकों को प्रारंभिक छत निरीक्षण और दस्तावेजीकरण से लेकर इंस्टॉलेशन, सिस्टम मॉनिटरिंग और सब्सिडी आवेदन सहायता तक एक सहज अनुभव मिलता है।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक CIMSME लगभग 30,000 व्यक्तियों का एक नेटवर्क जुटाएगा। सर्वोटेक की बात करें तो पहले से ही देश भर में 62 डिस्कॉम के साथ रजिस्टर्ड है। यह कंपनी व्यापक एंड-टू-एंड सोलर सॉल्यूशन प्रोवाइड करेगी। इसमें 2 किलोवाट से 10 किलोवाट तक सौर फोटोवोल्टिक जेनरेशन सिस्टम (एसपीजीएस) की स्थापना शामिल है।
क्या कहते हैं कंपनी के फाउंडर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के फाउंडर और एमडी रमन भाटिया ने कहा कि यह सहयोग और हमारे मोबाइल ऐप का लॉन्च हर भारतीय घर में सौर ऊर्जा को सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। CIMSME के व्यापक नेटवर्क के साथ अपनी विशेषज्ञता को जोड़कर हम देश को एक स्थायी भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। CIMSME के चेयरमैन मुकेश मोहन गुप्ता ने कहा कि हम इस परियोजना पर सर्वोटेक के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

