इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग डिवाइस के लिए इस कंपनी को मिला पेटेंट, ₹68 पर है शेयर

Mar 11, 2026 09:57 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग तकनीक के क्षेत्र में जुड़ी कंपनी-सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम को बड़ी सफलता मिली है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सर्वोटेक के शेयर की कीमत 1.77% गिरकर 68.16 रुपये पर आ गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 168.50 रुपये है।

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग डिवाइस के लिए इस कंपनी को मिला पेटेंट, ₹68 पर है शेयर

Servotech renewable share price: इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग तकनीक के क्षेत्र में जुड़ी कंपनी- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड को एक बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने बताया कि उसे इंडियन पेटेंट ऑफिस से एक नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग डिवाइस के लिए पेटेंट मिला है। यह पेटेंट कंपनी को इलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल EV के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है।

इस खबर के बीच बुधवार को सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर बिकवाली मोड में थे। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सर्वोटेक के शेयर की कीमत 1.77% गिरकर 68.16 रुपये पर आ गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 168.50 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 57.51 रुपये है।

लो-वोल्टेज इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए है नई तकनीक

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के मुताबिक, यह नई तकनीक खासतौर पर लो-वोल्टेज इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए विकसित की गई है। यह पेटेंटेड डिवाइस उसी जरूरत को पूरा करने के मकसद से तैयार किया गया है। यह नई तकनीक 200 वोल्ट से कम DC प्लेटफॉर्म वाले लो-वोल्टेज इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी पारंपरिक हाई-वोल्टेज CCS2 चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए फास्ट DC चार्जिंग की फैसलिटीज प्रोवाइड कर सकती है।

तकनीकी चुनौतियों को दूर करने में मिलेगी मदद

इससे भारत में मौजूद अलग-अलग चार्जिंग स्टैंडर्ड्स के बीच आने वाली तकनीकी चुनौतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। खासकर GB/T Bharat DC 001 मानक पर आधारित वाहनों को भी अब आसानी से चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह नई तकनीक भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी नेटवर्क में इंटरऑपरेबिलिटी की बड़ी समस्या का समाधान कर सकती है। इससे अलग-अलग तरह के EV प्लेटफॉर्म के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।

इस पेटेंट के जरिए सर्वोटेक और इलेक्ट्रा EV मिलकर अगली पीढ़ी के EV चार्जिंग इकोसिस्टम के विकास को गति देना चाहते हैं। इसका फायदा न केवल कंपनियों बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

कंपनी के अधिकारी ने क्या कहा?

कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर अरुण हांडा ने कहा कि यह पेटेंट कंपनी की इनोवेशन-आधारित रणनीति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि भारत के छोटे कमर्शियल फ्लीट सेगमेंट में मोबिलिटी इकोसिस्टम में लो-वोल्टेज इलेक्ट्रिक वाहनों की अहम भूमिका है। यह पेटेंटेड डिवाइस ऐसे वाहनों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल चार्जिंग सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस तकनीक से चार्जिंग कम्पैटिबिलिटी में सुधार होगा। सर्वोटेक रिन्यूएबल की बात करें तो यह कंपनी टेक्नोलॉजी आधारित EV चार्जिंग सॉल्यूशन विकसित करने वाली कंपनी है। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मुनाफा 60.48% बढ़कर 14.70 करोड़ रुपये हो गया जबकि बिक्री 2.42% घटकर 211.07 करोड़ रुपये रही।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,