5000% से ज्यादा उछल चुका है यह शेयर, अब कंपनी को रेलवे से मिला सोलर प्रोजेक्ट, 2 बार शेयर बांट चुकी है कंपनी

Apr 23, 2025 08:30 pm IST
Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान

सोलर पावर कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन से 4.1 मेगावॉट का ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को मिला यह प्रोजेक्ट 15.8 करोड़ रुपये है।

5000% से ज्यादा उछल चुका है यह शेयर, अब कंपनी को रेलवे से मिला सोलर प्रोजेक्ट, 2 बार शेयर बांट चुकी है कंपनी

सोलर एनर्जी कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर 4 साल से कम में 5000% से अधिक उछल चुके हैं। कंपनी को अब रेलवे से सोलर प्रोजेक्ट मिला है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को वाल्टेयर डिवीजन, ईस्ट कोस्ट रेलवे से 4.1 मेगावॉट का ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 15.8 करोड़ रुपये है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर, वाल्टेयर डिवीजन में कई साइट्स पर अलग-अलग कैपेसिटी के रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर फोटोवॉल्टिक प्लांट्स के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करेगी।

5000% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर पिछले चार साल से भी कम में 5052% उछल गए हैं। सोलर पावर कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.52 रुपये पर थे। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 23 अप्रैल 2025 को NSE में 129.84 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले तीन साल में कंपनी के शेयरों में 1197 पर्सेंट का उछाल आया है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 10.01 रुपये से बढ़कर 129 रुपये के ऊपर पहुंच गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयर करीब 400 पर्सेंट उछले हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 49% की तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:
1116 करोड़ रुपये के मिले नए ऑर्डर, 1200 रुपये के पार पहुंचा यह छोटकू शेयर

दो बार अपने शेयरों का बंटवारा कर चुकी है कंपनी
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड 2 बार अपने शेयरों का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2023 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। इसके बाद, सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर ने जुलाई 2023 में ही 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 75.50 रुपये है।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
अगला लेख