22,420% चढ़ गया यह शेयर, अब नई कंपनी बनाने का किया गया ऐलान, ₹65 का है शेयर

Jan 20, 2026 06:58 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यह कंपनी की 100% स्वामित्व वाली इकाई होगी और इसे कंपनी की संबंधित पार्टी माना जाएगा। यह नया डेवलपमेंट बुधवार, 21 जनवरी के ट्रेडिंग सेशन में शेयर पर असर डाल सकता है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इस सब्सिडियरी ने अभी तक अपना कारोबार शुरू नहीं किया है।

22,420% चढ़ गया यह शेयर, अब नई कंपनी बनाने का किया गया ऐलान, ₹65 का है शेयर

Servotech Renewable Power System: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ सकता है। कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसने सर्वोटेक फाउंडेशन नाम से एक नई सब्सिडियरी कंपनी बनाई है। यह कंपनी की 100% स्वामित्व वाली इकाई होगी और इसे कंपनी की संबंधित पार्टी माना जाएगा। यह नया डेवलपमेंट बुधवार, 21 जनवरी के ट्रेडिंग सेशन में शेयर पर असर डाल सकता है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इस सब्सिडियरी ने अभी तक अपना कारोबार शुरू नहीं किया है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के मुताबिक, सर्वोटेक फाउंडेशन को कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत सेक्शन 8 कंपनी के रूप में रजिस्टर किया गया है। यह कंपनी का CSR (Corporate Social Responsibility) विंग होगी। इसका मकसद शिक्षा, रोजगार बढ़ाने, उद्यमिता, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और पोषण जैसे क्षेत्रों में काम करना है। इसके अलावा, समय-समय पर कंपनी अधिनियम के शेड्यूल VII में शामिल किए जाने वाले अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी यह संस्था CSR गतिविधियां चलाएगी। यानी साफ है कि कंपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को ज्यादा मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

इससे पहले जनवरी की शुरुआत में सर्वोटेक ने अपने बिजनेस को और विस्तार देते हुए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की घोषणा की थी। कंपनी ने सुलतान नाम की एक खास लिथियम-आयन बैटरी लॉन्च की, जो खासतौर पर इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ ही Zest नाम का एक नया बैटरी चार्जर भी पेश किया गया, जिससे चार्जिंग तेज होगी और गाड़ियों का डाउनटाइम कम होगा। इतना ही नहीं, कंपनी ने वॉल्टी नाम का 2 kW ऑन-ग्रिड सोलर इन्वर्टर भी लॉन्च किया है, जो घरों और छोटे कमर्शियल यूजर्स के लिए बनाया गया है।

शेयरों के हाल

हालांकि, इन सभी पॉजिटिव खबरों के बावजूद सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। जून से अब तक शेयर अपने हालिया हाई से करीब 61% टूट चुका है और फिलहाल ₹65.85 के आसपास ट्रेड कर रहा है। पिछले छह में से पांच महीनों में शेयर ने नुकसान दिया है और सिर्फ मौजूदा महीने में ही करीब 17% की गिरावट आ चुकी है। साल 2025 में शेयर करीब 52% टूट चुका है, जो पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी सालाना गिरावट है। हालांकि लंबी अवधि की बात करें तो तस्वीर अलग है। पिछले 5 साल में शेयर 2920% चढ़ चुका है, और 2020 से 2024 के बीच इसने निवेशकों को करीब 22,420% का जबरदस्त रिटर्न दिया था।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,