5 साल से कम में 3339% चढ़ गया है यह शेयर, 3826% बढ़ा है मुनाफा, 2 बार शेयर बांट चुकी है कंपनी

Feb 10, 2026 06:46 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर 5 साल से कम में 3339% उछल गए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 3826% बढ़ा है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम 2 बार अपने शेयरों का बंटवारा कर चुकी है।

5 साल से कम में 3339% चढ़ गया है यह शेयर, 3826% बढ़ा है मुनाफा, 2 बार शेयर बांट चुकी है कंपनी

स्मॉलकैप कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर मंगलवार को 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 86.68 रुपये पर बंद हुए हैं। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों ने पांच साल से भी कम में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 5 साल से कम में 3339 पर्सेंट उछल गए हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के वित्तीय नतीजे शानदार रहे हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 3826 पर्सेंट बढ़ा है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम 2 बार अपने शेयरों का बंटवारा कर चुकी है।

3826% बढ़ा है सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर का मुनाफा
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर, सोलर प्रॉडक्ट्स और पावर एंड बैकअप प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम का मुनाफा तिमाही आधार पर 3826 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 15.52 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी को 39.5 लाख रुपये का प्रॉफिट हुआ था। अगर सालाना आधार पर देखें तो सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम का प्रॉफिट 69 पर्सेंट बढ़ा है। दिसंबर 2024 तिमाही में स्मॉलकैप कंपनी को 9.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 211 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 216 करोड़ रुपये था।

3339% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर पिछले 5 साल से भी कम में 3339 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.52 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 फरवरी 2026 को 86.68 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 666 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 301 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 168.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 57.51 रुपये है।

2 बार शेयरों का बंटवारा कर चुकी है कंपनी
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम (Servotech Renewable Power System) दो बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने फरवरी 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने जुलाई 2023 में 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,