ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, फ्रांस के फर्म से हुई है डील

Feb 19, 2025 10:16 pm IST
Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान

  • डील के बीच सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर में 9% से ज्यादा की तेजी आई और भाव 121.90 रुपये तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी ऐसे दिन आई जब बाजार बिकवाली मोड में था।

ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी के शेयर पर टूटे निवेशक, फ्रांस के फर्म से हुई है डील

कंServotech renewable power system share: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जर बनाने वाली कंपनी- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड और फ्रांस स्थित वाट एंड वेल ने एक बड़ी डील की है। इस डील के बीच सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर में 9% से ज्यादा की तेजी आई और भाव 121.90 रुपये तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी ऐसे दिन आई जब बाजार बिकवाली मोड में था।

डील की डिटेल

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम और फ्रांस के वाट एंड वेल ने ईवी चार्जर घटकों के डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि समझौते का उद्देश्य भारत में ईवी चार्जर घटकों को डिजाइन, निर्माण और बेचना है। समझौते के तहत सर्वोटेक ने कहा कि वह 'मेक इन इंडिया' मिशन के तहत भारत में पावर मॉड्यूल का निर्माण करेगी। वहीं, वाट एंड वेल तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। सर्वोटेक के पास भारत के बाजार में बिक्री का विशेष अधिकार होगा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम का नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर करीब 8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को राजस्व में बढ़ोतरी से यह लाभ मिला। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि के दौरान 1.11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का कुल राजस्व एक वर्ष पूर्व के 52.20 करोड़ रुपये से चार गुना बढ़कर 216.83 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा खर्च भी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 50.34 करोड़ रुपये से बढ़कर 204 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के बारे में

बता दें कि सर्वोटेक पावर सिस्टम्स एक सूचीबद्ध इकाई है जो तकनीक-सक्षम ईवी चार्जिंग और सौर समाधान विकसित करती है। बीते साल ही सर्वोटेक पावर सिस्टम्स ने सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के रूप में अपनी रीब्रांडिंग की घोषणा की थी। कंपनी के मुताबिक हमारा पावर कंडीशनिंग उत्पादों में एक लंबा इतिहास है और यह रणनीतिक निर्णय अत्याधुनिक रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
अगला लेख