600% से ज्यादा का मुनाफा, 4 साल से कम में 6000% उछला शेयर का दाम

Jan 21, 2025 08:56 pm IST
Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान

  • सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 616% से ज्यादा बढ़कर 7.98 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 1.11 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

600% से ज्यादा का मुनाफा, 4 साल से कम में 6000% उछला शेयर का दाम

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम (पहले नाम सर्वोटेक पावर सिस्टम्स) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 616 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 7.98 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम को 1.11 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी के शेयरों में पिछले 4 साल से भी कम में 6000 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 73.50 रुपये है।

315% से ज्यादा बढ़ गया कंपनी का रेवेन्यू
चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम का टोटल रेवेन्यू 315.3 पर्सेंट बढ़कर 216.83 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 52.20 करोड़ रुपये था। कंपनी के एक्सपेंसेज भी उछलकर 204 करोड़ रुपये पहुंच गए। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी के एक्सपेंसेज 50.34 करोड़ रुपये थे। दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 420.1 पर्सेंट बढ़कर 16.72 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 3.21 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:
खुल रहा एक और IPO, 55% से ज्यादा पहुंच गया GMP, 294 रुपये है शेयर का दाम

4 साल से कम में 6051% उछल गए कंपनी के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर 4 साल से कम में 6051 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.52 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर 21 जनवरी 2025 को 155.01 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 1431 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 21 जनवरी 2022 को 10.13 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर 21 जनवरी 2025 को 155 रुपये के ऊपर बंद हुए हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 750 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयर 93 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
अगला लेख